Friday, December 5, 2025
18.1 C
Chandigarh

घर के मंदिर में जरूर रखनी चाहिए ये पवित्र चीजें, भाग्य तो चमकेगा ही, धन की कमी भी नहीं होगी

हिंदू धर्म में पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। लोग अपने घर में भगवान का एक स्थान जरूर बनाते हैं जिसे घर का मंदिर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर के मंदिर में रोजाना सुबह और शाम पूजा की जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार की परेशानियां दूर होती हैं।

भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घर के मंदिर में प्रतिदिन पूजा और आरती करते हैं। आपको बता दें कि ज्यादातर लोग घर के अंदर ही मंदिर बनवाते हैं लेकिन इससे जुड़े नियमों पर कोई ध्यान नहीं देते। घर के मंदिर में कुछ खास और पवित्र चीजों का होना बहुत जरूरी है।

यदि आप इन पवित्र चीजों को अपने घर के मंदिर में रखते हैं, तो देवी-देवता आप पर प्रसन्न होंगे और आपके घर की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इन चीजों को घर के मंदिर में रखने से किस्मत खुलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

तो चलिए जानते हैं वो कौन कौन सी चीज़े हैं जिनको घर के मंदिर में रखना चाहिए:-

चंदन

मंदिर में चंदन अवश्य रखना चाहिए। चंदन का उपयोग सदियों से पूजा में किया जाता रहा है। विशेष रूप से चंदन का उपयोग भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा में किया जाता है।

यदि आप अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं, तो इससे आपका मन शांत रहेगा और आपके मन में नकारात्मक विचार नहीं आएंगे।

गंगा जल

[adinserter block=”1″]

हिंदू धर्म में पवित्र गंगा नदी के जल का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि पवित्र जल कभी खराब नहीं होता। यही कारण है कि पूजा स्थल पर हमेशा पवित्र जल रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

गरुड़ की घंटी

[adinserter block=”1″]

मंदिर में गरुड़ की घंटी जरूर रखनी चाहिए। पूजा के समय जब घंटी बजाई जाती है तो उससे निकलने वाली ध्वनि वातावरण को शुद्ध रखती है।

यह ध्वनि घर की नकारात्मक ऊर्जाओं को भी नष्ट करती है और घर में खुशियां लाती है। इससे धन संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

शालिग्राम पत्थर

[adinserter block=”1″]

आपको अपने घर के अंदर शालिग्राम का पत्थर अवश्य रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शालिग्राम पत्थर में स्वयं भगवान विष्णु का वास है।

इसे विष्णु का रूप माना जाता है। अगर आप इसे रोजाना अपने घर के मंदिर में रख कर पूजा करते हैं तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शिवलिंग

[adinserter block=”1″]

मंदिर में शिवलिंग भी जरूर रखना चाहिए, लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि पूजा घर में अंगूठे के आकार का शिवलिंग होना चाहिए।

इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आपको प्रतिदिन पूजा स्थल पर नियमित रूप से इसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और भाग्य भी आपका साथ देने लगेगा।

शंख

[adinserter block=”1″]

आपको मंदिर में शंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जहां शंख होता है, वहां असली मां लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है कि शंख के मध्य में वरुण, पीठ में ब्रह्मा और सामने में गंगा और सरस्वती का वास होता है। यदि आप शंख के दर्शन और पूजा करते हैं, तो आपको तीर्थ यात्रा के समान लाभ मिलता है।

जल से भरा कलश

[adinserter block=”1″]

आप अपने घर के मंदिर में शुद्ध जल से भरा कलश अवश्य रखें। इसे मंगल कलश भी कहते हैं। अगर आप इसे अपने पूजा घर में रखते हैं तो यह हमेशा घर की पवित्रता बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow

MOST POPULAR