कहानियाँ सुनना किसे अच्छी नहीं लगता? पिछले दशक तक हम अक्सर घरों में दादी-नानी द्वारा कहानियाँ सुने जाने के क़िस्से सुना करते थे। हालाँकि यह प्रचलन अब लगभग विलुप्त हो गया है।
आज के दौर में बच्चों का अधिकतर समय मोबाइल पर बीत रहा है जो उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। बच्चों में इस आदत को दूर करने का सबसे आसान तरीक़ा उनमें पढ़ने की आदत को विकसित करना है।
इसकी शुरुआत कहानियों की किताबों से की जाती है। बच्चों में सचित्र कहानियों के प्रति एक ख़ास लगाव होता है। इसलिए रंग-बिरंगी चित्रों से सजी कहानियों को पढ़ कर बच्चे पढ़ने के प्रति आकर्षित होते हैं।
इस लेख में हमने कुछ चुनिंदा संग्रह चुने हैं जिन्हें पढ़ कर बच्चों में सही-ग़लत की समझ, नैतिकता, परिश्रम और शिक्षा का महत्व, सच्चाई, ईमानदारी, अनुशासन, आज्ञाकारिता, चतुरता, साहस और अच्छा व्यक्तित्व आदि गुण विकसित हो सकते हैं।
तो आइए देखते हैं बेहद रोचक कहानियों के कुछ चुनिंदा संग्रह
पंचतंत्र की 101 कहानियाँ ₹399 पंचतन्त्र की कहानियाँ बहुत जीवन्त हैं। इनमे लोकव्यवहार को बहुत सरल तरीके से समझाया गया है। बहुत से लोग इस पुस्तक को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम मानते हैं। इस पुस्तक की महत्ता इसी से प्रतिपादित होती है कि इसका अनुवाद विश्व की लगभग हर भाषा में हो चुका है। अभी ख़रीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
अकबर बीरबल अकबर और बीरबल की कहानियाँ हम बचपन से पढ़ते और सुनते आये हैं जिनसे बीरबल की बुद्धिमता और चतुराई का अंदाजा लगाया जा सकता है, ये कहानियाँ अत्यंत रोचक तो हैं साथ ही इनमें ज्ञान, प्रेरणा और सीखने योग्य भी बहुत कुछ है। अभी ख़रीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
अलिफ लैला की कहानियां
अलिफ लैला की कहानी अरब देश की एक प्रचलित लोक कथा है जो पूरी दुनिया में सदियों से सुनी व पढ़ी जाती रही है। यह एक ऐसी नवयुवती की कहानी है, जिसने एक ज़ालिम बादशाह से विवाह करने के बाद न केवल उसका हृदय परिवर्तित कर दिया, अपितु अनेक नवयुवतियों का जीवन भी बचा लिया। उस युवती की प्रत्येक रात अमावस्या की रात बनकर आती थी और प्रत्येक सवेरा उसे कुछ साँसों का अवकाश देकर चला जाता था, किन्तु उस ज़ालिम बादशाह के साथ विवाह करने के बाद उस युवती ने नवजीवन प्राप्त किया। अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
तेनाली रामा
तेनाली रामा जिन्हें तेनाली राम या तेनाली रमन के नाम से भी जाना जाता है एक भारतीय कवि, विद्वान, विचारक और श्री कृष्णदेवराय के दरबार में एक विशेष सलाहकार थे। उनके व्यक्तित्व व चतुराई से जुड़े किस्से हर किसी को प्रभावित व रोमांचित करते हैं। अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
मुल्ला नसरुद्दीन
मुल्ला नसरुद्दीन सूफी परंपरा में सबसे लोकप्रिय प्राचीन फारसी पात्रों में से एक है। उनकी चतुराई और बुद्धिमत्ता के किस्से बच्चों और बड़ों दोनों को समान रूप से पसंद आते हैं। यह पुस्तक विचारोत्तेजक और विनोदी कहानियों का एक सुंदर सचित्र संकलन है जो बच्चे की कल्पना को पकड़ती है और अंत तक उनकी रुचि को बनाए रखती है। |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
बैताल पच्चीस कथाओं से युक्त एक कथा ग्रन्थ है। इसके रचयिता बेताल भट्टराव थे। जो न्याय के लिये प्रसिद्ध राजा विक्रम के नौ रत्नों में से एक थे। ये कथाएं राजा विक्रम की न्याय-शक्ति का बोध कराती हैं। बेताल प्रतिदिन एक कहानी सुनाता है और अन्त में राजा से ऐसा प्रश्न कर देता है कि राजा को उसका उत्तर देना ही पड़ता है। उसने शर्त लगा रखी थी कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर फिर से पेड़ पर जा लटकेगा। लेकिन यह जानते हुए भी सवाल सामने आने पर राजा से चुप नहीं रहा जाता। अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
शेखचिल्ली वो नाम है, जो अपनी कल्पनाओं और खयाली पुलाव के लिए प्रसिद्ध रहा है। अगर कुरुक्षेत्र महाभारत के लिए प्रसिद्ध है तो उससे कुछ ही दूरी पर स्थित थानेसर शेखचिल्ली के कारनामों के लिए प्रसिद्ध है। भारत में शेख चिल्ली को एक मजेदार कैरेक्टर के रूप में देख जाता है जो अक्सर ख्यालों में खो जाता है और हवाई-किलें बनाया करता है। पर जब उसे होश आता है तो वो खुद को लोगों के बीच पाता है और सबके लिए हंसी का पात्र बन जाता है। अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
सिंहासन बत्तीसी
सिंहासन बत्तीसी ३२ कथाओं का संग्रह है जिसमें ३२ पुतलियाँ विक्रमादित्य के विभिन्न गुणों का कथा के रूप में वर्णन करती हैं। इन कथाओं की भूमिका भी कथा ही है जो राजा भोज की कथा कहती है। ३२ कथाएँ ३२ कथाएँ ३२ पुतलियों के मुख से कही गई हैं जो एक सिंहासन में लगी हुई हैं। यह सिंहासन राजा भोज को विचित्र परिस्थिति में प्राप्त होता है। अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
परी कथाएं
परियों की कहानियां काल्पनिक होती है जिसमे विभिन्न लोककथनीय पात्रों का जैसे कि अप्सराएँ, पिशाच, राक्षस, जादूगर, दानव और, बात करने वाले पशु और पक्षिओं का समावेश होता है, साथ ही विभिन्न विस्मयकारी घटनाओं और आमतौर पर एक लम्बे काल का वर्णन होता है। परी एक मजेदार पात्र है जिसे बड़े हो या छोटे सब पसंद करते है जिस की कहानी सबको अच्छी लगती है । अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
|
महाभारत की कहानियां
वेद व्यास द्वारा रचित महाभारत हिन्दू धर्म और वैदिक परम्परा का सार है। वर्तमान समय में महाभारत की कई ऐसी कहानियां भी हैं, जिससे शायद ही आप परिचित हों। सामान्य पाठकों को यह रुचिकर प्रतीत हो इसके लिए महाभारत की अलग-अलग कहानियों का संकलन इस पुस्तक में किया गया है। अभी खरीदें |
[vc_btn title=”Buy at Amazon” style=”classic” color=”warning” size=”sm” link=”url:https%3A%2F%2Famzn.to%2F3BcnBEy”]
|
यह भी पढ़ें :-
- पब्लिक फ्रिज जिसमें सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि मिलते है जूते, किताबें और कपड़े!
- दुनिया की 5 सबसे महंगी किताबें!!