Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

30 जुलाई का इतिहास

30 जुलाई का इतिहास:-

  • 1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एवं साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।
  • 1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।
  • 1771 – 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का निधन।
  • 1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई।
  • 1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
  • 1882 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नाथ बोस का जन्म।
  • 1886 – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
  • 1909 – राइट भाईयों ने सेना के लिए पहला विमान बनाया था।
  • 1923 – जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म।
  • 1930 – एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
  • 1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
  • 1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिन्स्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
  • 1947 – हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म।
  • 1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।
  • 1966 – इंग्लैंड ने पहली बार फुटबॉल विश्व कप जीता।
  • 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।
  • 2000 – संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किए क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
  • 2000 – तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।
  • 2001 – श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
  • 2002 – कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।
  • 2004 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
  • 2006 – हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
  • 2007 – चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • 2008 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
  • 2012 – भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp