Tuesday, October 22, 2024
24.1 C
Chandigarh

18 मई का इतिहास

18 मई का इतिहास:-

  • 1682 – छत्रपति शिवाजी के पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई के पुत्र शाहू का जन्म।
  • 1848 – जर्मनी में पहली नेशनल असेंबली का उद्घाटन हुआ।
  • 1881 – एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म।
  • 1912 – आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल् श्री पुंडालिक रिलीज हुई।
  • 1914 – भारतीय रिजर्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म।
  • 1933 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म।
  • 1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
  • 1966 – भारत के प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन।
  • 1974 – राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को स्माइलिंग बुद्धाका नाम दिया गया था।
  • 1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
  • 1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 सं.रा. सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
  • 1994 – गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
  • 2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
  • 2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
  • 2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
  • 2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
  • 2008 – भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
  • 2017- हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR