Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

17 मई का इतिहास

17 मई का इतिहास:-

  • 1749 – प्रसिद्ध कायचिकित्सक तथा चेचक के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म।
  • 1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • 1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
  • 1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
  • 1897 – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का जन्म।
  • 1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म।
  • 1953 – हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म।
  • 1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
  • 1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
  • 1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया। चार्ली की मौत स्विटजरलैंड में 1977 में हुई थी। उन्हें मरने के बाद जेनेवा झील के पास दफनाया गया था, लेकिन दो चोर ने उनके ताबूत को वहां से खोद कर चुरा लिया और उसके बदले उनके परिवार से चार लाख पाउंड की मांग करने लगे।
  • 1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • 2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
  • 2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद।
  • 2007 – भारतपाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
  • 2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
  • 2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • 2010 – भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2′ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। अग्नि-2′ का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन [डीआरडीओ] की प्रयोगशालाओं और भारत डायनेमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।
  • 2014 – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा होटल लीला समूह के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन।
  • 2018 – आज ही के दिन बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp