Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

14 जुलाई का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास:-

  • 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
  • 1456 – हंगरी ने ऑटोमन साम्राज्य को हरा दिया था।
  • 1536 – फ्रांस एवं पुर्तागल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1789 – फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई।
  • 1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने राजद्रोह एक्ट को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
  • 1850 – कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।
  • 1853 – न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए।
  • 1861 – कॉट लिंग नामक अमेरिकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई।
  • 1864 – अमेरिका के मोंटाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज।
  • 1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
  • 1914 – पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
  • 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
  • 1933 – नाजी पार्टी ने जर्मन नागरिकों का जबरन नसबंदी कार्यक्रम शुरू किया।
  • 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।
  • 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म।
  • 1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।
  • 1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
  • 1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
  • 1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
  • 1979 – यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया था।
  • 1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किए।
  • 1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 – फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2008 – वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।
  • 2008 – विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp