Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

भारत के ये 10 यू ट्यूबर्स जो कमाई के मामले देते हैं बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर!!

सोशल मीडिया आज के समय में युवाओं के लिए सब कुछ बन गया है। अब ये उन पर है कि वे इसका दुरपयोग करते हैं या सदुपयोग। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ आप करोड़ो रूपये कमा सकते हैं।

बहुत से युवा यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए सफ़लता की ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। पीछले कुछ समय से यूट्यूब कमाई का बेहतर ज़रिया बनकर सामने आया है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे टॉप 10 यू ट्यूबर्स के बारे में बताएंगे, जो कमाई के मामले में बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं, तो चलिए जानते हैं :-

गौरव चौधरी

गौरव चौधरी YouTube पर ​​”टेक्निकल गुरुजी” के नाम से काफी मशहूर हैं। गौरव चौधरी यू ट्यूब पर इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स की जानकारी देते हैं। उनका जन्म 7 मई 1991 में राजस्थान के अजमेर में हुआ था।

उनके दो YouTube चैनल हैं – टेक्निकल गुरुजी जिसके 21 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और गौरव चौधरी जिसमें 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

उनकी 2021 में कुल संपत्ति 45 मिलियन अमरीकी डॉलर यानि 334 करोड़ रुपये है। उन्हें फोर्ब्स इंडिया की अंडर 30 की सूची में भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:-‘मेडिकल वर्सेज इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स’ फनी वीडियो youtube पर वायरल

संदीप माहेश्वरी

संदीप माहेश्वरी को कौन नहीं जनता, वे एक बहुत ही लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर और बिज़नस मेन हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1980 को दिल्ली में हुआ था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2000 में एक पेशेवर फोटोग्राफर के रूप में की थी। संदीप माहेश्वरी के चैनल पर 21. 1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनकी नेट वर्थ 30 करोड़ से अधिक हैं।

अजेय नागर

अजेय नागर जिन्हें “कैरी मिनाती” के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 12 जून 1999 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था।

CarryMinati भारत के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले युट्यूबर है जिनके 32 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इनका यूट्यूब चेनल वैसे तो Gaming के ऊपर है लेकिन यह समय समय पर इससे हटकर भी विडियो बनाते रहते हैं।

अप्रैल 2020 में, उन्हें फोर्ब्स इंडिया की अंडर 30 सूची में भी शामिल किया गया था। इनकी नेटवर्थ 31 करोड़ रूपये है।

निशा मधुलिका

निशा मधुलिका का जन्म 25 अगस्त 1959 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। निशा मधुलिका YouTube पर एक फ़ूड ब्लॉगर है और ये एक रेस्टोरेंट कंसलटेंट भी है। इनको भारतीय वेजेटेरियन रेसिपी का क्वीन भी कहा जाता है।

उन्होंने 8 साल पहले अपना पहला वीडियो अपलोड किया और लंबा सफर तय करने के बाद आज उनके करीब 12 .1 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और उनकी नेटवर्थ 33 करोड़ हैं।

अमित भड़ाना

अमित भड़ाना का जन्म 7 सितम्बर 1994 में दिल्ली के जोहरीपुर गांव में हुआ था। अमित भड़ाना के वीडियो काफी फनी और मजाकिया होते है जो लोगों को काफी पसंद आते है। ये अपने सारे वीडियो हरियाणवी भाषा में बनाते है।

वे भारत के एकमात्र ऐसे सफ़ल यूट्यूबर (YouTuber) हैं, जो अपने देसी अंदाज़ के चलते इतने मशहूर हैं। उनके 23.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उनकी नेटवर्थ 47 करोड़ है।

विद्या अय्यर

विद्या अय्यर को उनके स्टेज नाम “विद्या वोक्स” के नाम से जाना जाता है, उनका जन्म 26 सितंबर 1990 को चेन्नई में हुआ था और उनकी परवरिश अमेरिका के वर्जीनिया में हुई थी और अब वे लॉस एंजेलिस में रह रही हैं।

विद्या अय्यर एक सिंगर है वह पुराने गानों को एक नया रूप देकर लोगों को मनोरंजित करतीं है। विद्या ने 2015 में अपना खुद का यूट्यूब चैनल “विद्या वॉक्स” शुरू करने से पहले शंकर के यूट्यूब चैनल ‘श्रितिबॉक्स‘ में सिंगिंग किया करती थी।

उनके यूट्यूब पर 8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उनकी नेटवर्थ 22 करोड़ रुपये है।

डॉ विवेक बिंद्रा

डॉ विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1978 में दिल्ली में हुआ। डॉ विवेक बिंद्रा एक बिजनेस कोच और मोटिवेशनल स्पीकर है उन्होंने 2013 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनके 17.9 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। उनकी वार्षिक आय 50 करोड़ रुपये के क़रीब है।

आशीष चंचलानी

आशु के नाम से फेमस आशीष चंचलानी YouTube पर फनी विडोयोज़ के लिए जाने जाते है। उनका जन्म 21 जनवरी 1994 में दिल्ली में हुआ।

पहले वो फिल्मों के रिव्यू किया करते थे लेकिन बाद में उन्होंने फनी वीडियो बनाना शुरू किया। वह 7 जुलाई 2009 को YouTube से जुड़े, लेकिन उन्होंने अपना पहला वीडियो 2014 में पोस्ट किया।

उनके यूट्यूब पर क़रीब 26.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी नेट वर्थ 31 करोड़ रुपये है।

भुवन बाम

भुवन बाम, जो अपने चैनल “बीबी की वाइन” (BB Ki Vines) के लिए बेहद लोकप्रिय हैं उनका जन्म 22 जनवरी 1994 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 2015 में अपना YouTube चैनल शुरू किया था वह अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

वर्सटैलिटी ही उनकी पहचान है। अपने वीडियोज़ में वे अकेले ही 6-6 कैरेक्टर निभा लेते हैं। उनके YouTube चैनल पर अब तक 23 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी नेट वर्थ 22 करोड़ से ज़्यादा है।

राजेश कुमार

राजेश कुमार you tube पर “FactTechz” के नाम से मशहूर है। राजेश कुमार का जन्म 1 अप्रैल 2000 में हुआ था। उन्होंने 24 जुलाई 2016 में अपने YouTube चैनल फैक्ट टचज बनाया था।

यह चैनल सायन्स एंड टेक्नोलॉजी के रिलेटेड है जहां सभी फैक्ट वीडियो होते है। FactTechz youtube चैनल पर करीब 16.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। उनकी नेट वर्थ 37 करोड़ से अधिक है ।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp