वायरल वीडियो: क्या आपने देखा तिरंगा झरना?

869

देश इस साल आजादी का 75वां साल मना रहा है और इसके लिए देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान भी चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को देशभर की पुलिस भी हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

आजादी के उत्सव के तहत सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो तिरंगे का झरना है और इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

तिरंगा झरना

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि झरना पहाड़ी से हो रहा है और यह बिल्कुल तिरंगे के रंग का है। यह नजारा देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस अद्भुत नजारे को लोगों ने अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया।

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि लोगों ने इस झरने को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। इसके साथ ही इसे हर घर में तिरंगा अभियान से भी जोड़ा गया है। यह नजारा वाकई अद्भुत है।

तिरंगे जलप्रपात को देखने के लिए स्थानीय लोगों की पहाड़ी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अब ये वीडियो कहां का है इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

लेकिन 15 अगस्त के मौके पर ये वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही इस पर नेटिज़न्स भी अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं। @Jyoti789Singh नाम के एक ट्विटर यूजर ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया।

यह भी पढ़ें :-