Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

वायरल वीडियो: हिमाचल के चम्बा में दिखा दुर्लभ सांप

वायरल वीडियो: हिमालय के पहाड़ों में दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोशल मीडिया में इन दिनों सफेद सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह एल्बिनो सांप हैं, जो सफेद रंग का होता है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि यह साक्षात देवता है हालांकि वन विभाग के अनुसार जो सफेद सांप वीडियो में दिखाया जा रहा है। वह किसी दुर्लभ प्रजाति से नहीं है। जिस प्रकार से इंसान को त्वचा रोग होने पर शरीर सफेद हो जाता है। उसी प्रकार सांप भी कई बार ऐसी बीमारी की चपेट में आने से सफेद हो सकते हैं।

यह वीडियो चंबा जिला के किस क्षेत्र में बनाया गया है। इसका पता लगाने के लिए वन विभाग प्रयास कर रहा है।

वन विभाग का यह भी मानना है कि सफेद रंग के सांप बड़ी मुश्किल से दिखाई देते हैं। वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि विभाग वायरल वीडियो में दिखाए जा रहे सांप का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR