Tuesday, December 5, 2023
15.8 C
Chandigarh

दुनिया का सबसे छोटा देश

हम जिस देश में रहते है वहां अधिकतर संयुक्त परिवार होते हैं और उन संयुक्त परिवार में ही 25-30 सदस्य होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसमें केवल 27 लोग रहते हैं, जी हां यह सच है।

यह देश इंग्लैंड के पास स्थित है और इसका नाम है सीलैंड। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के द्वारा एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंसिव गन प्लेटफार्म के रूप में प्रयोग किया गया था।

यह 1943 में ब्रिटिश सेना द्वारा निर्मित एक मैन्सनेल सागर किला था, और मूल रूप से इसे एच एम फोर्ट रौफ नाम दिया गया था। बाद में इसे मेजर पडी रॉय बेट्स द्वारा नामित किया गया था, जो अपने परिवार के साथ वहां रहते थे और समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन की मेजबानी करते थे। 2011 के आकड़ों के अनुसार सीलैंड की जनसंख्या सिर्फ 27 लोगों की है। इस देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सब कुछ पैडी रॉय बेट्स ही है। पैडी रॉय बेट्स का दावा है कि समुद्र में 12 मील तक उनका क्षेत्र है।

9 अक्टूबर 2012 को पैडी रॉय बेट्स को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया था। रॉय बेट्स ने सीलैंड को अलग पहचान देने के लिए पासपोर्ट, डाक टिकट और नई करेंसी निकाली और करेंसी पर उनकी पत्नी जॉन बेट्स की तस्वीर है. सीलैंड देश का अपना अलग एक झंडा भी है जोकी लाल, सफेद और काले रंग का है।

इस देश के लोगों के पास अपनी जीविका चलाने का कोई साधन नहीं है। जब पहली बार इंटरनेट के माध्यम से लोगों को इसके बारे में पता चला, तो लोगों ने इस देश को खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी मदद मिली।

यह भी पढ़ें:-
20 तस्वीरें जिन्होंने दुनिया बदल दी!
एक ऐसा गाँव जहां के लोग बिना वीजा जाते है विदेश!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR