Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

OMG : गले लगाने के इतने सारे फायदे!

अक्सर हम सभी अपने दोस्तों या करीबियों को खुशी या गम के मौके पर गले लगाते हैं। गले लगाने से हमें इमोशनली सपोर्ट मिलता है। लेकिन साथ ही यह हमारे तनाव को भी कम करता है। गले लगाना एक सुकून भरा एहसास है।

स्टडी के अनुसार आप जिस व्यक्ति के सबसे ज़्यादा करीब होते हैं, उससे 20 सेकंड का हग आपकी सभी समस्याओं को हल कर सकता है। यकीन नहीं हो रहा न, लेकिन ये सच है। तो चलिए जानते हैं गले लगाने के फायदों के बारे में:

benefits of a hug

गले लगाने के फायदे

  • कई रिसर्च में भी पाया गया है कि जब दो लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं तो दोनों के शरीर में ऑक्सिटोसिन रिलीज होता है। जिससे हम रिलैक्स महसूस करते हैं। यही वजह है कि प्यार जताने के लिए हग करना एक कारगर तरीका माना गया है।
  • शोध बताते हैं इसे लव हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है, यह एक अच्छे मूड को बढ़ावा देता है और अकेलेपन की भावना को कम करता है।
  • नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी की रिसर्च बताती है कि इससे दिल की धड़कन सामान्य हो जाती है। रिसर्च के मुताबिक 10 मिनट तक हाथ पकड़ने से लेकर 20 सेकंड तक हग करने से ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन एकदम सही रहता है। गले लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में तेजी आती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही रहता है।
  • स्टडी के मुताबिक अपने करीबी को गले लगाने से आपका डर भी काफी कम हो जाता है। जब आपको बहुत अधिक आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है तो आपको अपने पार्टनर को गले लगाना चाहिए, यह आत्मविश्वास बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

benefits of a hug

  • गले लगाने से प्यार का अहसास होता है। जब आप किसी के गले लगते है तो इससे मूड भी बूस्ट होता है। रूठे हुए को गले लगाने से गिले शिकवे भी दूर हो जाते हैं और रिश्ते में खुशियां आ जाती हैं। 5-10 सेकेंड तक हग करने से मूड रिफ्रेश हो जाता है और दिमाग काफी फ्रेश महसूस करने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR