नवरात्रि पर्व पर माता की पूजा के साथ ही व्रत-उपवास और पूजन की विशेष महत्व है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नौ दिनों में माता को प्रत्येक दिन के अनुसार भोग अर्पित किया जाता है जिस मां सभी प्रकार की कष्ट दूर करती हैं।
नवरात्रि क्या होते है
शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि स्वरूप का दर्शन-पूजन किया जाता है। नौ शक्तियों के मिलन को नवरात्रि कहते हैं। नवरात्रि में लोग अपनी आध्यात्मिक और मानसिक शक्तियों में वृद्धि के लिए उपवास, संयम, नियम, भजन,पूजन और योग साधना करते हैं। नौ दिनों तक दुर्गासप्तशती का पाठ, हवन और कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए।
नवरात्रि पर्व का राशियों पर होने वाला असर
नवरात्रि पर्व सभी के लिए बहुत-सी खुशियां लेकर आता है। प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में सुख-समृद्धि, यश-वैभव, आर्थिक-मानसिक एवं शारीरिक सुख की चाहत रखता है। जानिए चैत्र नवरात्रि का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
मेष
घर में सुख समृद्धि आएगी, मांगलिक कार्य भी पुरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा शुभ रहेगी।
वृषभ
वादविवाद से बचें, नुकसान हो सकता है। स्त्री पक्ष के लिए समय बहुत अच्छा है, यश और मान सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख समृद्धि एवं लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन
वाहन लेने का योग बन रहा है, अगर खरीदना चाहते है तो समय अच्छा है। पुत्र की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए सफलता के साधन प्राप्त होंगे।
कर्क
कंही दूरस्थ की यात्रा का योग बन सकता है। जमीन जायदाद से लाभ प्राप्त होगा। सवस्थ का ध्यान रखे कोई रोग या शारीरिक कष्ट भी हो सकता है ।
सिंह
पुराने रुके हुए कार्य बनेंगे, और सफलता प्राप्त होगी। जमीन जायदाद में वृद्धि होगी। परिवार म सुख शांति बनी रहेगी। सामाजिक, राजकीय कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।
कन्या
कोर्ट कचहरी के कार्यो में फंसे है, तो विजय के योग बन रहे है सफलता प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी ताल मेल अच्छा बना रहेगा।
तुला
घूमने का प्लान बना रहे है तो समय ठीक है, मनचाहे स्थान पर घूमने जा सकते हो, यात्रा शुभ होगी। धन का अत्यधिक खर्च होगा।
वृश्चिक
ऑफिस मैं चल रहे वादविवाद के कारण चिंता बनी रहेगी। राजकीय कार्य में बाधा हो सकते है। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते है।
धनु
अचानक से धन लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगो के लिए आय के साधन बनेंगे। कोई पुराना रुका हुआ कार्य बनेंगा ।
मकर
किसी पुराने मित्र से मिल सकते है , और किसी रुके हुए कार्य में मित्र का सहयोग भी प्राप्त होगा। पूजा पाठ और धर्मिक कार्यों में सुख मिलेगा।
कुंभ
पूर्व में किए गए कार्य का शुभ फल मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी ।
मीन
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे रूका हुआ कोई बड़ा कार्य होगा। धन प्राप्त होने का योग बन रहा है, जिससे आर्थिक लाभ होगा।