Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

11 अगस्त का इतिहास

11 अगस्त का इतिहास

  • 1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
  • 1778 – दुनिया में जिमनास्टिक्स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म।
  • 1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित देश बना।
  • 1892 – पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म।
  • 1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
  • 1914 – फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
  • 1914 – पोलैंड से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
  • 1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबांग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
  • 1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
  • 1954 – भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म।
  • 1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
  • 1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए।
  • 1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
  • 1999 – यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्य ग्रहण।
  • 2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
  • 2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
  • 2004 – चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।
  • 2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
  • 2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
  • 2008 – एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।
  • 2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।

यह भी पढ़ें:-

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की 251 फीट ऊंची मूर्ति

सांपों से जुड़े रोचक और जानने योग्य तथ्य!

history-of-11-august

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp