Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

6 जनवरी का इतिहास

6 जनवरी का इतिहास:-

  • 1316 – खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन।
  • 1664 – छत्रपति शिवाजी महाराज़ ने सूरत पर हमला किया।
  • 1838 – आज ही के दिन सैमुएल मोरसे पहली बार दुनिया के सामने टेलीग्राफ तकनीक को लाए थे, जो भविष्य में दूरसंचार का आधार साबित हुआ।
  • 1852 – नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का निधन।
  • 1885 – आधुनिक भारत के दिग्‍ग्‍ज हिंदी कवि और लेखकों में से एक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन।
  • 1918 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का जन्म।
  • 1928 – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।
  • 1929 – मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
  • 1932 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म।
  • 1947 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
  • 1949 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार बाना सिंह का जन्म।
  • 1955 – मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्म।
  • 1959 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्‍म।
  • 1966 – ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।
  • 1967 – संगीत की दुनिया में एक नया मुकाम बनाने वाले अल्‍लाह रक्‍खा रहमान का जन्‍म।
  • 1976 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1977 – रॉक बैंड ‘सेक्स पिस्टल्स’ के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना करार रद्द कर दिया।
  • 1980 – सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
  • 1983 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
  • 1989 – इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
  • 2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, भारत की राजनीतिक सफलता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया, संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।
  • 2007 – उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
  • 2008 – राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2010 – नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।
  • 2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुए।
  • 2017 –  हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp