Home Todays History 26 जनवरी का इतिहास

26 जनवरी का इतिहास

0
2673

26 जनवरी का इतिहास:-

  • 1556 – मुग़ल सम्राट हुमायूँ की मृत्यु।
  • 1823 – प्रसिद्ध कायचिकित्सक एडवर्ड जेनर का निधन।
  • 1923 – प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ का जन्म।
  • 1930 – ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 1931 – सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए।
  • 1950 – भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
  • 1950 – स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
  • 1950 – उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
  • 1950 – वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया) का नाम सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) कर दिया गया।
  • 1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • 1972 – युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक‘ की स्थापना की गयी।
  • 1981 – पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • 1994 – रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
  • 2002 – भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
  • 2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट‘ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • 2005 – गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
  • 2005 – प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
  • 2008 – 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
  • 2010 – भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
  • 2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम–अल–क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
  • 2012 – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन।
  • 2015 – मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का निधन।

History of 26 January 

यह भी पढ़ें :-25 जनवरी का इतिहास

NO COMMENTS

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.