Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

13 जनवरी का इतिहास

13 जनवरी का इतिहास

  • 1607 – स्पेन में दिवालियेपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
  • 1709 – मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
  • 1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिये अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
  • 1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
  • 1896 – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का जन्म।
  • 1910 – न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण शुरु हुआ। यह प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था।
  • 1911 – हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म।
  • 1921 – भारतीय राजनीतिज्ञ आर.एन. माधोलकर का निधन, इन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
  • 1926 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ।
  • 1938 – जाने-माने संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्‍म हुआ।
  • 1948 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कोलकाता में आमरण अनशन शुरू किया।
  • 1949 – भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म हुआ।
  • 1964 – प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का निधन।
  • 1976 – भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
  • 1978 – भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म।
  • 1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
  • 1993 – अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।
  • 1995 – बेलारूस नाटो का 24वां सदस्य देश बना।
  • 1999 – नूरसुल्तान नजरबायेव दोबारा कजाखस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2002 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया, चीनी प्रधानमंत्री झूरोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2006 – ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इन्कार किया।
  • 2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
  • 2008 – चाय निर्माण कंपीन मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।
  • 2008 – मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।
  • 2009 – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
  • 2010 – अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp