Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

11 जनवरी का इतिहास

11 जनवरी का इतिहास 

  • 1569 – इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
  • 1613 – जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
  • 1681ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
  • 1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी.
  • 1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।
  • 1943 – ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
  • 1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म हुआ था.
  • 1955 – भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
  • 1962 – पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों और बर्फ़ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर बर्फ़ और चट्टानों की तह के नीचे दब गए जिसमें कम से कम दो हज़ार लोगों की मौत हो गई थी.
  • 1966 – अपनी सादगी से दिल जीतने वाले लाल बहादुर शास्‍त्री का निधन ताशकंद में हुआ था.
  • 1973 – बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
  • 1973 – राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ
  • 1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था.
  • 2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
  • 2005 – रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
  • 2008 – कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
  • 2010 – भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
  • 2010 – भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। इनमें आतंकवाद निरोधी सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन सुरक्षा समझौते शामिल हैं।
  • 2010 – दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें :- 10 जनवरी का इतिहास

Some of the peculiar rituals before marriage 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp