राशि अनुसार जानें भाई की कलाई के लिए किस रंग की राखी होगी शुभ

1918

रक्षाबंधन का त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा।

राखी के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं तो वहीं भाई जीवनभर अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भाई की राशि के अनुसार राखी का रंग चुनने पर भाई के जीवन में खुशहाली आती है।

तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार भाई की कलाई पर किस रंग की राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल।

मेष राशि

इस राशि के भाई को रेड कलर के धागे की राखी बांधे। मीठे में उसे मालपुआ खिला सकती हैं।

वृष राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं। इसलिए वृषभ राशि के भाइयों को अपनी बहनों से इस वर्ष नीले रंग की राखी बंधवाना अधिक फलदायी रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की स्वामी बुध ग्रह है, इस राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इससे उनके जीवन में उन्नति और दीर्ध आयु की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले भाइयों को पीले रंग की रेशमी धागे वाली राखी बांधे, उन्हें मीठे में रबड़ी खिलाएं।

सिंह राशि

सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त होता है, इसलिए इस वर्ष यदि इस राशि के भाई अपनी कलाई पर बहनों द्वारा, पीले या लाल रंग की राखी बंधवाते हैं तो, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र व करियर में अपार सफलता की प्राप्ति होना निश्चित है।

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह होता है, इस राशि के जातकों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के भाई को हल्के पीले रंग की रेशमी डोरी की राखी बांधें और हलवे से मुंह मीठा करा दें ।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी लाल ग्रह मंगल को माना गया हैं. ऐसे में यदि इस दिन वृश्चिक राशि के भाइयों की कलाई पर उनकी बहनें लाल, या मेहरून रंग की राखी बांधें तो, इससे उनके भाई अपने जीवन की हर स्थिति में अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है, इस राशि के जातकों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना शुभ है।

मकर राशि

मकर राशि के भाई को मल्टीकलर राखी बांधे और मीठे में रस वाली मिठाई खिलाएं ।

कुंभ राशि

कर्मफल दाता शनिदेव, कुंभ राशि के भी स्वामी होते है। ऐसे में कुंभ राशि वाले भाइयों को कलाई पर गहरे रंग की राखी बंधवाना शुभ रहेगा। क्योंकि इससे उनकी कुंडली में शनि देव से जुड़ा हर दोष तो खत्म होगा ही, साथ ही वे अपने कार्यक्षेत्र पर भी उत्तम फलों की प्राप्ति कर सकेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति होते है। ऐसे में इस राशि के भाइयों की कलाई पर, उनकी बहनों द्वारा केवल पीले रंग की ही राखी बांधना अनुकूल रहेगा। क्योंकि इससे उन्हें अपने हर प्रकार के रोग से निजात मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें :-