Home देश जन्मदिन विशेष: महेश भट्ट के बारे में कुछ अनसुनी बातें

जन्मदिन विशेष: महेश भट्ट के बारे में कुछ अनसुनी बातें

0
3331

बॉलीवुड का यही नियम है जो जितना ज्यादा सुर्ख़ियों में रहेगा उतना ही ज्यादा चलेगा, इसीलिए ज्यादातर लोग किसी ना किसी बहाने सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। मशहूर निर्देशक महेश भट्ट के बारे में तो आप जानते ही होंगे? कल उनका जन्म दिन है। आइए जानते है उनके जन्म दिन पर उनके के जीवन के बारे में कुछ अनसुनी रोचक बातें:

  • मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर, 1949 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट और मां का नाम शिरीन मोहम्‍मद अली है। भट्ट के पिता गुजराती ब्राह्मण थे और उनकी मां गुजराती शिया मुस्लिम थीं।
  • उनकी स्‍कूली पढ़ाई डॉन बोस्‍को हाई स्‍कूल, माटुंगा से हुई थी। स्‍कूल के दौरान ही उन्‍होंने पैसा कमाने के लिए समर जॉब्‍स शुरू कर दी थी। उन्‍होंने प्रोडक्‍ट एडवरटीजमेंट्स भी बनाए।
  • उन्होनें अपने व्यवसाय की शुरूआत निर्देशक राज खोसला के साथ की, उन्होंने 21 वर्ष की आयु में अपनी पहली फिल्म निर्देशित की थी।
  • महेश भट्ट की एक विशेषता रही है कि वह लोगों को बोल्ड कंटेंट वाली ज्यादा फ़िल्में दिखाते हैं। उनकी फिल्मों की तरह उनके जीवन में भी अजब-गजब के रिश्ते बने हुए थे।
  • महेश भट्ट अपने पिता से अलग रहते थे। उनके माता पिता की शादी नहीं हुई थी। महेश भट्ट के पिता हिन्दू और माता मुस्लिम थीं, इसलिए वह दोनों दूर रहते थे।
  • 20 साल के महेश भट्ट का जब अफेयर शुरू हुआ, तब वह  कॉलेज में पढ़ते थे। उनका अफेयर लोरिएन ब्राइट से था। ब्राइट का नाम बाद में किरन भट्ट हो गया। इनके दो बच्‍चे भी हैं- पूजा भट्ट और राहुल भट्ट।
  • लेकिन 1970 के दशक में महेश भट्ट का अफेयर परवीन बॉबी से हो गया था। इस अफेयर की वजह से उनकी पहली शादी ज्‍यादा दिनों तक नहीं टिक पाई।

[td_block_ad_box spot_id=”custom_ad_3″]

  • प‍रवीन बॉबी से उनका अफेयर लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।
  • बाद में साल 1986 में महेश भट्ट ने अभिनेत्री सोनी रजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट सोनी राजदान से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया।
  • इनकी दो बेटियां हैं: शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट। अलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
  • महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ भी चर्चा में आ चुके हैं। जब एक मैगजीन में अपनी ही बेटी पूजा भट्ट को किस करते हुए उनकी तस्वीर प्रकाशित हुई। एक मैगजीन में अपने इंटव्यू में महेश ने कहा था, अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता।
  • महेश भट्ट ने अपनी लव लाइफ को बड़े पर्दे पर उतारने की भी कोशिश की है। जैसे, फिल्म ‘आशिकी’ किरन भट्ट के साथ उनके अफेयर पर बेस्ड थी। यही नहीं, फिल्म ‘वो लम्हें’ की स्टोरी भी महेश भट्ट और परवीन बॉबी के अफेयर पर बेस्ड बताई जाती है।
  • महेश भट्ट अपने करियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। अपने तीन दशक लंबे करियर में लगभग 50 फिल्मों का निर्देशन किया है।
  • ये उनकी कुछ प्रसिध्द फिल्में हैं – मंजिलें और भी हैं, लहू के दो रंग, अर्थ, सारांश, नाम, कब्‍जा, डैडी, आवारगी, जुर्म, आशिकी, स्‍वयं, सर, हम हैं राही प्‍यार के, क्रिमिनल, दस्‍तक, तमन्‍ना, डुप्लिकेट, जख्‍म, कारतूस, संघर्ष, राज, मर्डर, रोग, जहर, कलयुग, गैंग्‍सटर, वो लम्‍हे, तुम मिले, जिस्‍म 2, मर्डर 3 ।

Read more:

जानिए कैसे होई आईसक्रीम की खोज

NO COMMENTS

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.