Wednesday, May 8, 2024
39.3 C
Chandigarh

20 मई का इतिहास

20 मई का इतिहास:-

  • 1873 – सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को इसी दिन जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया।
  • 1900 – हिंदी साहित्‍य के महान कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म।
  • 1910 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म।
  • 1918 – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म।
  • 1958 – ब्रिटेन के हाई वायकॉम शहर के नए महापौर लेस्ली ब्रेन के वज़न की ये देखने के लिए सार्वजनिक रूप से जांच की गई कि करदाताओं के पैसे से कहीं उनपर चर्बी तो नहीं चढ़ रही है।
  • 1965 – ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
  • 1965 – मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720 – B के क्रैश हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई।
  • 1972 – ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्लसनेही का निधन।
  • 1983 – दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए थे, जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
  • 1995 – रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष स्पेक्त्र का सफल प्रक्षेपण।
  • 1999 – कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सजा।
  • 2000 – फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
  • 2003 – पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2004 – ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की।
  • 2004 – यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
  • 2006 – चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
  • 2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
  • 2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
  • 2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
  • 2012 – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp