एलोवेरा से होने वाले फायदे और नुकसान

एलोवेरा से होने वाले फायदे और नुकसान : एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है. इस पौधे की पत्तियों में बहुत सारा तरल पदार्थ भरा होता है, जिसमें 12 तरह के विटामिन, 18 अमीनो एसिड, 20 खनिज, 75 पोषक तत्व और 200 सक्रिय एंजाइम पाये जाते हैं. इसलिए यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसे घृतकुमारी, ग्वारपाठा, एलोवेरा संजीवनी आदि नामों से भी जाना जाता हैं. एलोवेरा की 200 से अधिक प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है. एलोवेरा पौधे के रस में कई रासायनिक तत्व भी पाए जाते हैं. आइये जानते है इसके उपयोग से होने वाले फायदे और नुकसान…

एलोवेरा से होने वाले फायदे

  • यदि आप खाने को न पचा पाने की समस्या से या पेट में गैस बनने से परेशान है तो एलोवेरा के सेवन से आप इस समस्या से निजात पा सकते है. आइये हम बताते है कि इसका उपयोग कैसे करें. इसके लिए आप 20 ग्राम एलोवेरा के रस में शहद और नींबू मिलाकर इसका सेवन करें. यह पेट की बीमारी को दूर करने के साथ ही पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है.
  • अक्सर देखा गया है कि कब्ज की समस्या सभी को होती है चाहे वह किसी भी उम्र का क्यों न हो. इस समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा रस का सेवन कर सकते है. इसके अलावा सुबह-शाम सेवन करने से यकृत (liver) की कार्यक्षमता को भी बढता है.
  • एलोवेरा इम्युनी सिस्टम क्षमता बढ़ाने में सहायता करता है. जिससे शरीर में चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहती है.
  • एलोवेरा शरीर की अंदरूनी सफाई करता है और शरीर को रोगाणु से मुक्त रखने में मदद करता है. यह शरीर की नस, नाड़ियों आदि की सफाई करता है.
  • मोटापा सबसे गंभीर समस्या है. जो ह्रदय रोग होने का मुख्य कारण बनती है. मोटापे से शरीर में तेजी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और रक्तवाहिनियों (Blood vessels) में वसा का जमाव होता है. ऐसी स्थिति में एलोवेरा का रस बेहद फायदेमंद होता है. एलोवेरा जूस रोजाना 20 मिली-30 मिली की मात्रा में पीने से शरीर में तन्दुरूस्ती तथा ताजगी का अहसास होता है तथा इससे शरीर के अनुकूल रहता है.
  • जख्म, घाव, जलन और मुंह के छालों की समस्या को दूर करने में भी एलोवेरा मदद करता है.
  • एलोवेरा कैंसर जैसे खतरनाक बिमारियों से लड़ने में मदद करता है.
  • जुकाम या खांसी, सर्दियों में होने वाली आम बीमारियाँ है, इससे निजात पाने के लिए 5 ग्राम एलोवेरा रस में शहद मिलाकर सेवन करें.
  • अगर आपके बाल जड़ से खत्म हो रहे हैं, तो इसका रस सिर पर निरंतर लगाते रहने से नए बाल आने लगते है.

एलोवेरा से होने वाले नुकसान:
यह तो हम सब जानते है कि एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन जहां फायदे है वहां नुकसान भी देखने को मिलता है. जैसे कि…

  • यदि आप ने एलोवेरा रस, लंबे समय से रखा हुआ है या उपयोग कर रहे है तो इसमें पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolyte) की हानि का कारण बन सकती है.
  • एलोवेरा का उपयोग गर्भावस्था या मासिक धर्म के दौरान न करें.
  • मधुमेह के रोगी इसे बिना डाक्टर के परामर्श के न लें.
  • यदि कोई बवासीर, जिगर या पित्ताशय से पीडि़त है तो इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले.

भारत के सबसे फनी विज्ञापन, जिन्हें देखकर आप हंसी रोक नहीं पाएंगे!

दुनिया भर में हर साल विज्ञापनों पर अरबों खरबों का ज्यादा खर्चा किया जाता है। सभी छोटी बड़ी कंपनियों के मार्केटिंग डिपार्टमेंट अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए नए तरीके ढूंढते रहते हैं। इसी कड़ी में कई विज्ञापन बहुत ही शानदार मैसेज वाले तो कुछ जाने अनजाने ही बेहद फूहड़ तो कुछ बहुत फनी किस्म के बन जाते हैं।

वैसे तो फनी विज्ञापनों की लिस्ट का अंत नहीं है लेकिन परम्परागत भारतीय माहौल में लोग कुछ ऐसे विज्ञापन बना देते हैं जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी रूक नहीं पाती। आज हम कुछ ऐसे ही फनी विज्ञापन लेकर आए है जिन्हें देखकर आपकी हंसी रुक नहीं पाएंगे और आप हंसने व मुस्कुराने पर मजबूर हो जायेंगे। तो चलिए देखते हैं।

अरे भाई, नाक में भी बाल आ गए क्या??

भयंकर ठंडी, क्या बात है!

funny-bar-signs

100% Success. मुंह में पानी आ गया!

truck-ads-funny

“जख्मी जूतों का अस्पताल”.. OPD.. इसे कहते हैं Creativity!

funny-stuff

आने वाला चलकर आएगा उड़कर नहीं, आगे से ध्यान रखना!!

funny-home-ad

इसको बोलते हैं आत्म विश्वास यानि Self Confidence!

funny-advt

ओ भाई … ध्यान किधर है ठेका इधर है?

wine-shope-ad

बधाई हो भूरा भाई 🙂

funny-ads

है हिम्मत! है हिम्मत? बोल…??

challenge-advertising

मतलब “रिक्शा चालक” को “फाइटर पायलट” बना देंगे… समझे बुद्धू??

indian-funny-ads-5

सहारा मरुस्थल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, आइए जानें..

सहारा रेगिस्तान, दुनिया का सबसे बड़ा और गर्म मरुस्थल है. सहारा नाम अरबी शब्द सहरा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है मरुस्थल. सहारा मरुस्थल अफ्रीका के उत्तरी भाग में अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक फैला हुआ है. अगर क्षेत्रफल में हिसाब से बात करें तो सहारा मरुस्थल भारत के क्षेत्रफल से लगभग दो गुना अधिक है. महासागरों के बारे और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 

आइए जानें सहारा मरुस्थल से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में….

  • सहारा मरुस्थल के पश्चिम में स्थित, मरिसिनिया क्षेत्र में रेत के बड़े-बड़े टीले पाये जाते हैं. कुछ रेत के टिब्बों की ऊंचाई 180 मीटर तक पहुँच जाती है.
  • सहारा मरुस्थल, लगभग 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. पश्चिम से पूर्व तक इसकी लम्बाई लगभग 4800 किलोमीटर तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी चौड़ाई 1800 किलोमीटर है.
  • सहारा मरुस्थल में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है.कभी कभी तो दिन का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है वहीं रात में यह 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है.
  • सहारा मरुस्थल, संसार के लगभग 8 प्रतीशत थल भाग में फैला हुआ है. यह मरुस्थल 11 देशों में फैला हुआ है.
  • मरुस्थल में आपको कहीं-कहीं कुएं, नदियाँ और झरने दिखाई देंगे, इसी कारण यहाँ हरे-भरे मरुद्यान पाए जाते हैं. सहारा में खारे पानी की झीलें भी पाई जाती हैं.
  • सहारा में जीवन व्यतीत करना बेहद कठिन है फिर भी यहां 500 के अधिक जीव यहां पाए जाते है और लगभग 1000 के करीब पेड़ों की प्रजातियां भी यहां मिलती है.
  • ऐसा माना जाता है कि लगभग 6000 साल पहले सहारा में हरियाली हुआ करती थी लेकिन धीरे धीरे हरियाली से यह एक सबसे बड़े गर्म मरुस्थल में बदल गया.

दुनिया के पहले दुर्लभ संग्रह पर एक नज़र!

मार्टिन कूपर ने 4 अप्रैल, 1973 को पहला DynaTAC मॉडल मोबाइल फोन तैयार किया था.

martin cooper

डॉ जॉन गोर्री के 1841 में पहली यांत्रिक बर्फ मशीन की ख़ोज की थी।

frist refrigerator

1900 में वर्नर ब्रदर्स ने मोटरसाइकिल का आविष्कार किया था।

gottlieb_daimler_motorcycle

दुनिया की पहली क्रिकेट गेंद।

first-cricket-ball

1839 में कैमरा की खोज हुईं थी।

first camera

दुनिया की पहली तस्वीर।

first-photograph

दुनिया की पहली कार की खोज 1771 में हुईं थी।

first-car

दुनिया की पहली इंजन ट्रेन।

first-engine-train

पहला हेलीकॉप्टर।

first helicopter

पहला हवाई जहाज।

frist-aeroplane

पहली दुर्घटना।

first-accident

पहला गिटार।

first-guiter

पहला रेडियो।

world first radio

1896 की विश्व सुंदरी।

first miss world(1896)

दुनिया का पहला कंप्यूटर।

First Computer

दुनिया का पहला पेशेवर बॉडी बिल्डर।

first-professional-body-builder

दुनिया की पहली मशीन गन।

first-machine-gun

पहला रॉकेट।

first-rocket

पहली एक्स-रे मशीन।

first-x-ray-machine

पहला टेलीविजन।

first television

बाहुबली 2 फिल्म के बारे में कुछ रोचक तथ्य

अभी तक ऐसी बहुत फ़िल्में देखी गई है जिसका पहला पार्ट आने के बाद उसके दूसरे पार्ट का लोगों को उतनी ही बेसब्री से इंतजार हो. बाहुबली के रिलीज होने के लगभग 2 साल इस सवाल से पर्दा उठ जाएगा कि आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?  एस.एस. राजमौलि के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली’ फिल्म ने एक बड़ा सवाल दर्शकों के मन में छोड़ा था जिसका जवाब आज दर्शकों को मिल जाएगा. बाहुबली 2  का भव्य ट्रेलर

बाहुबली 2 फिल्म को बनाने से लेकर रिलीज होने तक इससे जुड़े कई रोचक फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे. आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं ‘बाहुबली 2’ से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में…

  • जुलाई 2015 में बाहुबली द बिगिनिंग फिल्म ने सबके मन में पैदा किए सवाल “कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” का जबाव 28 अप्रैल यानि आज के दिन दर्शकों को मिल जायेगा.
  • बाहुबली 2 का ट्रेलर सबसे पहले आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के करीब 300 सिनेमाघरों में दिखाया गया, जिसके बाद ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज किया गया.
  • रिलीज से पहले ही बाहुबली 2  ने सैटेलाइट राइट्स से ही 500 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है.
  • ‘बाहुबली 2’ फिल्म की शूटिंग में 3 साल से भी ज्यादा का समय लगा है जो कि बाहुबली फिल्म से भी लगभग 6 महीने ज्‍यादा है.
  • बाहुबली का सबसे बड़ा पोस्टर बनाने की वजह से यह फिल्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गई है.
  • सबसे पहले बाहुबली फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में बनाया था लेकिन बाद में इसे हिंदी, फ्रेंच, मलयालम और अन्य भाषाओं में डब किया गया था.
  • ‘बाहुबली 2’ फिल्म लगभग 90 प्रतिशत हिस्‍सा VFX (visual effects ) से बनाया गया है.
  • जिस सेट पर ‘बाहुबली फिल्‍म की शूटिंग हुई थी वही सेट आपको बाहुबली 2 फिल्‍म में भी देखने को मिलेगा जो कि 45 फुट लंबा है.
  • बाहुबली के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स पर जितना खर्च हुआ था, ‘बाहुबली 2’  के क्लाइमेक्स में उससे दोगुना खर्च किया गया है.
  • फिल्म के लीड एक्टर्स में से एक प्रभास ने पहली फिल्म के रिलीज़ के बाद से ही कोई अन्य दूसरी फिल्मों में काम नहीं किया बल्कि बाहुबली-2 को ही अपना पूरा समय दिया.
  • बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर राज्मौली पहले प्रभास और राणा दग्भुती वाला रोल ऋतिक रोशन से और जॉन अम्ब्रह्म से करवाना चाहते थे.
  • ‘बाहुबली 2’  के लिए 20 एकड़ का किंगडम तैयार किया गया था. 1000 से भी ज्यादा वर्कर ने लगातार 200 दिन तक वर्क किया.
  • फिल्म के लिए प्रभास और राणा दागुबति हर दिन 2 हजार से 4 हजार कैलोरी लेते है. बॉडी बिल्डिंग के लिए फिल्म मेकर्स ने 1.5 करोड़ की मशीन भी दी थी.
  • फिल्म में 20 मिनट के युद्ध सीन को फिल्माने के लिए कम से कम चार महीनों का समय लगा.
  • बाहुबली-2 का सबसे मुश्किल सीन लास्ट की लड़ाई को शूट करना था. 2 मिनट के सीन की शूटिंग में करीब 100 दिन का समय लगा है.

सम्बंधित पोस्ट:

बाहुबली-2 के क्लाइमेक्स की शूटिंग हैदराबाद में शुरू
“बाहुबली 2 – द कंक्लूजन” का भव्य ट्रेलर रिलीज

देखें दुनिया के सबसे अजीबो-गरीब कपल्स, कुछ हाइट तो कुछ उम्र से हैं बेमेल!

आज तक हम यही सुनते आए हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं. लेकिन कभी-कभी ये जोड़ियां इतनी अजीबोगरीब होती हैं कि इन्हें देखकर अटपटा सा लगता है. कई बार तो ऐसे कपल्स को देखकर हम आश्चर्यचकित रह जाते हैं. ऐसी बेमेल जोड़ियों को देख कर मन में सवाल उठता है कि कैसे ये लोग आपस में मिले होंगे और इनमें निभती कैसे होगी?

कई बार सोशल मीडिया साइट्स पर ऐसी बेमेल जोड़ियों की फोटोज और वीडिओज काफी वायरल और चर्चा में रहती हैं. जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप हैरान जरुर होंगे. प्लीज हंसियेगा मत, आखिर प्यार अँधा जो होता है 😉

सबसे पहले हम आपको जिस कपल के बारे में बताने जा रहे है वह अमेरिका के फ्लोरिडा में रहता है. इस जोड़ी की अजीबोगरीब बात यह है कि फ्लोरिडा के रहने वाले 31 वर्षीय केली जीन्स ने अपनी उम्र से 60 साल बड़ी और इक्यानवे (91) वर्षीय मारजोरी मैक्कूल से शादी की है.

गैबरीला और विक्टर पराल्टा दुनिया के अजीबोगरीब कपल्स की लिस्ट में शामिल है, इन्हें देख कर लगता है कि इन्हें खुद से ज्यादा टैटू पसंद है इसलिए इन्हें टैटू कपल भी कहा जाता है.

इन दोनों जोड़ों को देखकर भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन इनके बीच प्यार इतना है कि इन्हें दुनिया की बिल्कुल ही परवाह नहीं है.

कौन कहता था कि औरते एक साथ दो शादियां नही करती, इस बात को झूठा साबित किया है इंग्लैंड की  मारिया बुत्ज्की ने. मारिया बुत्ज्की की शादी हो चुकी थी इसलिए न वह पति को छोड़ना चाहती थी न ब्वॉयफ्रेंड को, इसलिए उसने दोनों से शादी कर ली.

इस जोड़ी को देख कर सबके मन में पहला ख्याल आएगा कि “ प्यार सचमुच में अंधा होता है”.

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत देश, जहां आप एक बार जरूर जाना चाहोगे..!!

दुनिया के हर देश में अलग-अलग, अनूठे, चमत्कारी और लुभावने प्राकृतिक परिदृश्य होते हैं. किसी देशों  में ऊँचे बर्फ से ढके पहाड़ होते हैं तो किसी में सुंदर झीलें. इस लेख में हम आपको उन चुनिंदा 10 देशों की सूची बताने जा रहे हैं जिनको प्रकृति की तरफ से बहुमूल्य तोहफा मिला है जिसने इन देशों को सबसे खूबसूरत देशों की सूची में रखा है.

स्विट्जरलैंड

top-20-beautiful-countries-switzerland
यूरोप के पर्वत ऐल्प्स के सबसे खूबसूरत पर्वत हैं. यह देश दुनिया में अपनी शानदार पहाड़ियों और सबसे साफ सुथरे देशों में से एक के लिए जाना जाता है. इस देश के सबसे खूबसूरत कस्बे और गलियां इस देश की खूबसूरती ओर बड़ा देती हैं.

ब्राजील

top-20-beautiful-countries-brazil
ब्राज़ील दुनिया के सबसे विविध जीवों का घर है. यह देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है. यह देश अमेज़न जंगलों और अमेज़न नदी का घर है. इस देश का पनातल जंगल पूरे विश्व में जंगली जीवों के लिए सबसे बड़ी और खूबसूरत जगह है और इस देश का रिओ दे जनेरिओ शहर दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में से एक है.

साउथ अफ्रीका

top-20-beautiful-countries-south-africa
हर वर्ष दुनिया भर से पर्यटक दक्षिण अफ्रीका घूमने आते हैं. क्योंकि सभी देशों के पास ऐसी कुदरती सुन्दरता नहीं होती, जो दक्षिण अफ्रीका के पास है.जंगली जीवों का घर माना जाने वाला अफ्रीका में मरीन लाइफ भी देखने को मिलती है.यहाँ दुनिया की सबसे अच्छी नेशनल पार्कें मिलती हैं.

न्यूज़ीलैंड

top-20-beautiful-countries-newzealand
दुनिया के 20 सबसे खूबसूरत देशों में न्यूज़ीलैंड तीसरे नंबर पर आता है. इस देश का वेलिंगटन शहर दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है. न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर अपने बीचों से लोगों को आकर्षित करता है.

कनाडा

top-20-beautiful-countries-canada
कनाडा के पहाड़ दुनिया के सबसे खुबसूरत पहाड़ों में से एक है. इस देश के 12 अपोस्त्लेस और नेशनल पार्क दुनिया के सबसे सुंदर जगहों में से एक है. वैंकोवर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है. इस देश में दुनिया का सबसे लम्बा समुंद्री तट है.

नॉर्वे

top-20-beautiful-countries-norway
नॉर्वे यूरोप के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है. नॉर्वे के ऍफ़जोर्ड गीरेंजर, नेफ्जोर्ड और सोग्नेफ़जोर्ड इस देश की सबसे सुंदर जगह हैं. इस देश के लोफोतें टापू को देख कर आप पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे और ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे.

अर्जेंटीना

top-20-beautiful-countries-argentina
अर्जेंटीना अपनी विचारोत्तेजक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इस देश में दो सबसे प्रभावशाली झरने बहते हैं.इस देश में मोंटे सेर्रो और मोंटे फित्जरॉय नामक सबसे ऊँचे पर्वत पाए जाते हैं.जिनकी समुन्द्र तल से ऊंचाई 6000 फीट है.

फिलीपींस

top-20-beautiful-countries-Philipines

फिलीपींस की खूबसूरती को कई बार इसके साथ लगते थाईलैंड की वजह से नज़रअंदाज कर दिया जाता है. फिलीपींस पूरे विश्व में सबसे सुन्दर देशों में से एक है. यह देश लगभग 7000 समुद्री टापुओं से बना है जिससे इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलीपींस में पड़ता पलावन टापू पूरे विश्व में मशहूर है.

ऑस्ट्रेलिया

top-20-beautiful-countries-australia
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट लगभग 16,000 मील लम्बे हैं. इसमें दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच हैं. ऑस्ट्रेलिया की महान बैरियर रीफ चट्टानें पूरे विश्व में मशहूर है. ऑस्ट्रलिया का सिडनी शहर विश्व के 10 सबसे खूबसूरत शहरों में आता है. ऑस्ट्रेलिया में हमेर्सेली पर्वत श्रंखला पूरी दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी पर्वत श्रंखला है.

इटली

top-20-beautiful-countries-italy
निश्चित तौर पर यह यूरोप की सबसे सुंदर जगह है और यह पर्यटकों के लिए सबसे महान जगह है. इटली की राजधानी रोम दुनिया का सबसे शानदार शहर है. यहां दुनिया की सबसे खूबसूरत चर्च हैं और यहाँ का आर्किटेक्चर लोगों के दिलों को छू लेता है.

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका

top-20-beautiful-countries-usa
अमेरिका का योसेमिते पार्क दुनिया का सबसे सुंदर और आकर्षित पार्क है.यह पार्क अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है. इस देश में दुनिया के शीर्ष झरने बहते हैं.अगर आपको यह सब अदभुत नहीं लगता तो आप को अमेरिका में दुनिया के सबसे पुराने पेड़ भी मिलेंगे जो आपको यहां आने को मजबूर कर देंगे.

असली भूत की पहली सनसनीखेज वीडियो रिकॉर्ड हुई!

खबरों के अनुसार, भूत-प्रेतों और पारलौकिक गतिविधिओं को लेकर गहन जांच-पड़ताल करने वाली टीम “मोस्ट हॉन्टेड” को 15 साल में पहली बार सफलता हाथ लगी है. साईकोलॉजिकल विधिओं और वैज्ञानिक उपकरणों के साथ भूतों की खोज करने वाली इस टीम को एक आदमकद भूत की वीडियो बनाने में सफलता मिली है.

पहली बार सामने आया भूत का वीडियो
पहली बार सामने आया भूत का वीडियो – वीडियो नीचे देखें

इंग्लैंड के साउथ यॉर्कशायर के रोथरहैम के एक अस्तबल में एक लंबे रहस्यमयी आदमी को देखे जाने की खबर मिलने के बाद “मोस्ट होंटेड” टीम यहाँ जांच-पड़ताल कर रही थी.

एक टीवी शो चलाने वाली टीम “मोस्ट हॉन्टेड” शुक्रवार रात के शो के लिए फिल्माने के लिए यहाँ पहुंची थी. वैटी फील्डिंग (Yvette Fielding) और उनकी टीम के लोग उस वक्त सन्न रह गये जब उन्होंने एक लम्बे व्यक्ति को सीढ़ीयों पर देखा. यह छाया धीरे-2 सीढीयों पर चढ़ कर ओझल हो गयी. वैटी फील्डिंग के पति कार्ल बैट्टी और कैमरा ऑपरेटर स्टुअर्ट टोरवेल ने भूत का पीछा किया लेकिन वह गायब हो चुका था.

वैटी के अनुसार, “यह अब तक की सबसे सनसनीखेज फुटेज है जो हमने रिकॉर्ड की है.”

“लेकिन, एक तसल्ली-बख्स जवाब देने के बजाए यह घटना हमारे सामने ढेरों प्रश्न ले आ गई है जिनके उत्तर मिलना अभी बाकि है.”

यह एक मृत-व्यक्ति की आत्मा थी या किसी जीवित व्यक्ति की बुरी छाया थी. या यह एक ‘स्टोन टेप रीप्ले’ (पोस्ट के अंत में देखें) था यह हम शायद ही कभी जान पाएं.

कार्ल बैट्टी जिन्होंने यह फुटेज फिल्माई, कहते है, “हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा और जो हमने देखा उसको बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. फिल्म में साफ़ तौर पर एक छाया मौजूद है”.

“यह सचमुच में रहस्यमयी और विचित्र स्थान है”, कार्ल कहते हैं.

कैमरा ऑपरेटर स्टुअर्ट टोरवेल कार्ल के साथ थे जब उन्होंने भूत को देखा. किसी के क़दमों की आहट को सुन कर उन्होंने कोरिडोर के सामने फिल्माने का फैसला किया और जो उन्होंने देखा उसको देख कर उनके होश उड़ गये.

शोर की दिशा में कैमरा घुमा कर उन्होंने भूत की आत्मा को उनकी तरफ आने को कहा. तभी एक व्यक्ति की छायाकृति कोरिडोर के छोर पर दरवाजे के पास प्रकट हुई और तब कार्ल और स्टुअर्ट में उसका पीछा किया लेकिन वो तब तक गायब हो चुकी थी.

ब्रिटेन में इस वीडिओ को लेकर बहस जारी है। कुछ लोग इसे टीवी शो की ड्रामेबाज़ी बता रहे हैं तो कुछ लोग इस वीडिओ के समर्थन में हैं। कुछ लोगों के अनुसार वीडिओ में दिखने वाले शख़्स का गैटअप शो के कैमरामैन से मेल खा रहा है। लेकिन फिर सवाल ये भी है की वीडिओ कौन बना रहा था?

खैर हम बहस में नहीं पड़ना चाहते और इस का फैसला अपने पाठकों पर छोड़ देते हैं. यदि आप इस वीडियो से सहमत या असहमत हैं तो कमेंट करके अपने विचार रखें. कुछ भी हो इस वायरल हो चुके विडीओ ने खलबली तो मचा ही दी है।

नीचे देखें इस विडीओ के पक्ष और विपक्ष में कुछ ट्वीट्स

(स्टोन टेप रीप्ले – एक परिकल्पना के अनुसार भूत और भूतिया घटनाएं एक टेप रिकॉर्डिंग के समान हैं जिसके अनुसार गहन मानसिक अवसाद और दर्दनाक घटनाओं के समय मनुष्य के दिमाग से विद्युतीय फोटो तरंगे निकलती हैं जो कि नमी वाली चट्टानों और अन्य वस्तुओं पर रिकॉर्ड या स्टोर हो जाती हैं और बाद में ख़ास परिस्थितियों में रीप्ले होती हैं)

अब ‘अवतार-2’ सन 2020 में रिलीज़ होगी, 4 सीक्वल बनेंगे!

फिल्म ‘अवतार’ के फैंस के लिए गुड और बैड न्यूज है। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने ‘अवतार’ के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कि है कि अवतार-2 “जल्दी ही” दर्शकों के बीच आएगी। फेसबुक पोस्ट के अनुसार फिल्म के सीक्वल साल 2020 से रिलीज होंगे।

फिल्म के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने इस बात की जानकारी डाली है कि 18 दिसंबर 2020 को फिल्म का पहला सीक्वल यानि अवतार-2 को रिलीज किया जाएगा. इसके बाद इसके अन्य सीक्वल क्रमश: 17 दिसंबर 2021, 20 दिसंबर 2024 और 19 दिसंबर 2025 को रिलीज किये जायेंगे।

सीक्वल में जोइ सेल्डाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोर्नी बीवर औऱ स्टीफन लैंग अपने रोल में ही नजर आयेंगे। बता दें कि, साल 2009 में जब यह साइंस फिक्शन फिल्म रिलीज हुई थी तो यह उस समय की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

अवतार-2 की रिलीज़ कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी हैं. पहले अवतार-2 सन 2013 में आनी थी लेकिन बाद में कई बार रिलीज़ को आगे बढाया गया, जिनमें 2014, फिर 2016 और फिर कहा गया कि यह 2017 में रिलीज़ होगी. अब रिलीज़ डेट 2020 कर दी गयी है.

जेम्स कैमरून कि इस घोषणा से फिल्म के चाहने वालों में निराशा और आशा का मिलाजुला मिश्रण है. कुछ दर्शकों के अनुसार इससे अच्छा होता कि अवतार सीक्वल के बारे बार -2 घोषणा न करते. कुछ दर्शक तो यहाँ तक कह रहे हैं कि उन्हें आशा है कि उनके जीते जी वे अवतार-2 को देख सकेंगे.

इन 10 तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि भारतीय ही जुगाड़ के बादशाह हैं!

जुगाड़ हम भारतीयों की रग-रग में है। जहाँ कुछ और न चले वहां जुगाड़ चलता है. ‘जुगाड़’ एक ऐसा शब्द है जो जरूरत आने पर सभी के दिमाग में सबसे पहले आता है. सभी अपना काम निकालने के लिए कोई न कोई रास्ता या यू कह सकते है कि कोई ना कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। चाहे लोग उस जुगाड़ पर हंस-हंस कर लोटपोट क्यों ना हो जाएँ।

आज हम इस लेख में कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप हंसे बिना नहीं रह सकेंगे। ये कारनामे इतने दिलचस्प हैं कि आप इन्हें कम से कम एक बार तो जरुर देखना चाहेंगे। और पसंद आए तो आगे जरुर शेयर करें.

वाह भाई क्या सिस्टम बनाया है?

लड़के कभी भी रोते नही है 🙂

बिजली बचाओ अभियान…

लैपटॉप नहीं है तो कोई बात नहीं, बस हौसला होना चाहिए.

क्या ख्याल आपका, फिर हो जाए आज रात गोल मोंक?

अब कोई भी चीटिंग नही कर पाएगा ! 🙂

हर किसी को गोलगप्पे का पानी पसंद नहीं होता!!

लगता है देश बदल रहा है!!!

क्या बात! क्या बात! क्या बात!

ऐसा जुगाड़ पहले देखा है क्या आपने??

indian-jugad