शहरों में रहने वालों को अक्सर स्वच्छ हवा के अभाव का सामना करना पड़ता है. गावों के विपरीत शहरों में बहुत अधिक प्रदूषण होता है तथा जंगलों और पेड़ों के अभाव में प्रदूषित हवा शुद्ध करने की प्रक्रिया मंद पड़ जाती है जिसके फलस्वरूप लोगों को प्रदूषित हवा का सेवन करना पड़ता है. इसके परिणामस्वरुप शहरी लोगों में सांस से संम्बंधित समस्याएँ, एलर्जी, सिरदर्द, थकान अधिक पायी जाती हैं.
शहरों में लोग घरों को अधिकतर बंद ही रखते हैं ताकि धूल-मिट्टी आदि घरों में न घुस सकें. गर्मियों में कूलर-एसी चलते हैं इसलिए भी लोग घरों को बंद रखना पसंद करते हैं जिसके कारण प्रदूषित हवा घर के अन्दर ही घूमती रहती है.
कई बार मच्छर, कॉकरोच मारने वाले स्प्रे, केमिकल वाला एयर फ्रेशनर, फिनायल, केमिकल पेंट्स आदि के प्रयोग से भी घर के अन्दर की हवा अशुद्ध हो जाती है जिससे कई शारीरिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
इन समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि घर के बाहर-अन्दर का बातावरण शुद्ध हो. शहरों में हम बाहर के वातावरण को स्वच्छ करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर शायद ही कुछ कर सकते हैं. अंतिम समाधान घर के अन्दर के वातावरण को स्वच्छ रखने का है जो हमारे हाथ में हो सकता है.
अंतरिक्ष रिसर्च एजेंसी नासा (NASA) और एक अन्य अमेरिकी रिसर्च कंपनी के अनुसार घर के अन्दर पौधे रखने से न केवल घर हरा-भरा दीखता है बल्कि हवा भी प्रदूषण मुक्त होती है. कमरों, लिविंग और ड्राइंग रूम्स में लगाये जाने वाले कुछ पौधे सकारात्मकता और खुशनुमा माहौल बनाते हैं. हरे-भरे प्लांट्स दिलोदिमाग को शांत करके ताजगी का एहसास करवाते हैं, साथ ही ब्लड-प्रेशर और तनाव अथवा डिप्रेशन, अनिद्रा (नींद न आने की समस्या) जैसी शारीरिक और मानसिक व्याधिओं को कम करने और इनसे लड़ने में हमारी मदद करते हैं.
कुछ ख़ास पौधें हैं जो हम अपने घरों के अन्दर लगा कर अपने जीवन को अधिक खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना सकते हैं. एक बार आजमा कर जरूर देखें. अगले पेज में देखें कि वह कौन से सुन्दर और खास प्लांट्स यानी पौधे हैं जो एक तरफ तो हमारे घर की खूबसूरती को तो बढ़ाते ही हैं ऊपर से हमें स्वस्थ और तरो-ताजा रखते हैं.
एरिका पाम (Areca Palm)
एरिका पाम या बटरफ्लाई पाम हवा को शुद्ध करता है. यह हवा से ज़ाइलीन(xylene), टोलून (Toluen), कार्बन-डाइऑक्साइड और टोक्सिंस को सोख लेता है. Dr. B. C. Wolverton के अनुसार एक 1.8 मीटर (5 फुट 11 इंच) का पौधा 24 घंटे में हवा में 1 लीटर पानी छोड़ता है. जाहिर है कि यह हवा में नमी बनाये रखता है जिससे गर्मी में ठंडक और ताजगी बनी रहती है.
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट को Mother-in-Law’s Tongue (सास की जीभ) भी कहा जाता है J. यह रात में कार्बन-डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है इसलिए इसे लगाने का सर्वाधिक उपयुक्त स्थान आपका बेडरूम हो सकता है. इसे घर के अन्दर लगने से आँखों की जलन 50% और सिरदर्द 25% ठीक हो जाती है. यह बेहद सस्ता पौधा है इसलिए यदि अभी तक आपने इसे नहीं लगाया तो अब तो इसे लगा लेना चाहिए.
बोस्टन फ़र्न
बोस्टन फ़र्न (Boston Fern) हवा को शुद्ध करने के साथ ही हवा में नमी को बढ़ाता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है और त्वचा में नमी बनी रहती है. यह पौधा अधिक पानी मांगता है इसलिए इसे नियमित पानी दें. कई बार पतझड़ में यह बिल्कुल सूख जाता है और ऐसा लगता है कि मानों मर गया हो लेकिन कुछ समय के बाद यह फिर से पनप जाता है.
मनी प्लांट (Money Plant)
मनी प्लांट सबसे पसंदीदा प्लांट्स में से एक है. हो भी क्यों नहीं, मामला पैसों यानी money और सुन्दरता से जो जुड़ा है! J मनी प्लांट को “शैतान की बेल” यानी “Devil’s Ivy” भी कहा जाता है क्योंकि यह पौधा बहुत ही “सख्त जान” यानि “die-hard” होता है. यह कार्बनडाइऑक्साइड, बैन्जीन और अन्य टोक्सिंस को सोख लेता है. दिल की शेप वाले पत्ते और सदा हरा-भरा रहने वाला पौधा घर की सुन्दरता को चार-चाँद लगा देता है.
लकी बैम्बू (Lucky Bamboo)
माना जाता है कि लकी बैम्बू यानि सौभाग्यशाली बांस का इतिहास पांच हज़ार साल पुराना है. “लकी बैम्बू” को शांतिदायक और नयी उर्जा प्रदायक माना जाता है. पश्चिमी देशों में यह पौधा काफी प्रसिद्ध है. यह ठंडक और नमी को बरकरार रखने में सहायक है. इसे लक, प्यार और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
















सेल्फी शब्द का अर्थ स्वयं या आत्मा से बना है. सेल्फी का मतलब होता है अपने हाथों से अपनी ही फोटो खींचना. फेसबुक और ट्विटर ने सेल्फी को नया मुकाम दिया है. सन 2012 के अंत में साल के ‘टॉप 10 बज़वर्ड’ में टाइम मैगजीन ने सेल्फी को भी रखा था तथा अगले साल नवम्बर 2013 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने इसे ‘वर्ड ऑफ द इयर’ घोषित किया हैं. पहली बार सेल्फी शब्द का उपयोग ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट फोरम एबीसी आनलाइन ने 13 सितंबर 2002 में किया था.
इस सेल्फ पोट्रेट को उत्तरी यॉर्कशायर के मॉर्फेट्स ऑफ हैरोगेट ने 70,000 पाउंड करीब 69.5 लाख रुपये में नीलाम किया था. मॉर्फेट के लीज पेपर ने बताया कि इसके मालिक ने हमें सिर्फ 100 पाउंड की कीमत में यह किताब बेची थी. ऑस्कर की एक किताब में ये सेल्फी मिली थी. इस किताब में उनकी पत्नी हेलम टेनीसन की तस्वीर भी दिखाई गई है.
वैसे कुछ लोगों का दावा यह भी है कि पहली सेल्फी 1839 में खींची गई थी. इसे सेल्फी को अमेरिकी फोटोग्राफर रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने खींचा था, जिन्होंने अपने कैमरे से अपनी फोटो खींचने की कोशिश की थी.
लेनोवो इंडिया कंपनी ने अपने लेटेस्ट लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन फ़ोन भारत में लॉन्च कर दिया है. लेनोवो के6 पावर की कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है. लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।




वैटिकन सिटी, यूरोप महाद्वीप में स्थित
पाइन गैप, ऑस्ट्रेलिया के एलिस स्प्रिंग शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. यह पाइन गैप ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संचालित किया जाता है. इस स्थान के ऊपर से कोई भी चीज नहीं गुजर सकती है. इसलिए इस जगह को विशेष सुरक्षा की गई है. यहां सीआईए और ऑस्ट्रेलिया सरकार की मुस्तैदी हमेशा बनी रहती है.
एयरफोर्स वन, दुनिया का सबसे रहस्यमय है जहां प्रवेश करना नामुमकिन है. इसके अंदर क्या है इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी सही सही लोकेशन भी सर्च नहीं हो पाती हैं.
ब्राज़ील के साओ पाउलो (Sao Paulo) प्रान्त की समुद्री सीमा से 33 किमी दूर स्थित इस द्वीप यानि आइलैंड का नाम इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड (Ilha de Queimada Grande) है. इस द्वीप को स्नेक आइलैंड (Snake Island) यानि सर्प-द्वीप कहा जाता है. यहाँ पर सांपो की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं. यहाँ पर 4,000 प्रकार के सांप पाए जाते हैं. इस आइलैंड का क्षेत्र 4 लाख 30 हज़ार वर्ग मीटर हैं. इस आइलैंड पर करीब 20 लाख पिट वाइपर (Pit Viper) प्रजाति के जहरीले सुनहरी भालाग्र (Golden Lancehead) सांप रहते है. इस जगह पर जाकर कोई भी वापस नहीं आ सकता हैं. इसलिए इस जगह पर जाना प्रतिबंधित है.