अद्भुत 3 डी सड़क कला – भाग I

चित्रकारी, चित्रकार की कल्पना द्वारा आर्ट वर्क बनाने का एक तरीका है। बदलते ज़माने के साथ-साथ पेंटिंग का दौर भी बदल रहा है। पेंटिंग में रूचि रखने वाले लोग अपनी सारी रचनात्मकता उसमें डाल देते हैं। वैसे आजकल 3 डी पेंटिंग ज्यादातर जगहों पर देखने को मिल रही है। दीवारें हो या सड़क लोग ऐसी कलाकारी करते हैं कि सब देखते ही रह जाते हैं। 3 डी स्ट्रीट आर्ट, सड़क पर तैयार की कलाकृतियों को जब कोई खास नज़रिए से देखता है, तो तीन आयामी दृष्टि भ्रम पैदा करता है। आज हम लेकर आए हैं,  दुनियाभर से 3D पेंटिंग की कुछ अद्भुत तस्वीरें, ऐसी कलाकारी को देख कर आप भी हैरान रह जाओगे।

1.
3D-street-art1

2.
3D-street-art2

3.
3D-street-art3

4.
3D-street-art7

5.
3D-street-art6

6.
3D-street-art8

7.
3D-street-art9

8.
3D-street-art11

9.
3D-street-art12

10.
3D-street-art13

11.
3D-street-art18

12.
3D-street-art17

13.
3D-street-art16

14.
3D-street-art15

15.
3D-street-art14

16.
3D-street-art19

17.
3D-street-art20

18.
3D-street-art21

19.
3D-street-art22

20.

3D-street-art23

21.

22.

23.

24.

25.

यह थी, दुनियाभर से 3D पेंटिंग की कुछ अद्भुत तस्वीरें, ऐसी कलाकारी को देख कर सब लोग हैरान रह जाते हैं।

यह भी देखें:-

अद्भुत 3 डी सड़क कला – भाग II

दुनिया की 16 सबसे तेज़ कारें

कार को मुख्य रूप से लोगों के माल के परिवहन के लिए बनाया गया है. नई और अग्रिम तकनीक ने कारों को ओर भी आकर्षक, शानदार, खूबसूरत और तेज़ कर दिया है. यह हैं, दुनिया की 16 सबसे तेज़ कारें, जिनकी अपनी अलग खासियत और विशेषताएं हैं।

हेनेसी वेनम जीटी (Hennessey Venom GT)

top-10-world-fastest-cars-Hennessey-Venom-GT
हेनेसी वेनम जीटी, दुनिया की सबसे तेज़ कार है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 435 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंच जाती है. इसमें 7.0 लीटर क्षमता का LS7 टर्बोचार्ज्ड V8 Twin Turbo V8 इंजन लगा है, जिसकी शक्ति 1244 हॉर्स पावर की है. इसकी शुरूआती कीमत $1,000,000 यानी 6 करोड़ 62 लाख लगभग है. 14 फ़रवरी 2014 को फ्लोरिडा में नासा के रनवे पर टेस्ट रन में इसे विश्व की सबसे तेज़ कार का ख़िताब मिला.

बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट (Bugatti Veyron Super Sport)

top-10-world-fastest-cars-Bugatti-Veyron-Super-Sport
431 किमी/घंटा के साथ बुगाटी दुनिया की सबसे तेज़ और सबसे महंगी कार है. 2.4 सेकंड 0-60 पिकअप के साथ यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इस कार में नैरो एंगल 8 लीटर क्षमता वाला 1200 हॉर्स पॉवर का इंजन W16 लगा है. इस कार की उच्चतम रफ्तार लगभग 427 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस कार की कीमत $2,400,000 यानी लगभग 15 करोड़ 62 लाख रुपए है.

कोएनिग्सेंग अगेरा आर (Koenigsegg Agera R)

Koenigsegg-Agera_R

कोएनिग्सेंग अगेरा आर 260 मील प्रति घंटे (418 किमी / घंटा) की रफ़्तार के साथ तीसरे नम्बर पर है. इसकी पिकअप 2.9 सेकेंड में 0-60 मील प्रति घंटा है. इसमें 5.0 लीटर क्षमता का V8 ट्विन टर्बो 1099 हॉर्स पॉवर का इंजन है। इसका आधार मूल्य $1,600,000 यानी लगभग 10 करोड़ 59 लाख है। खास बात यह है कि यदि आप बर्फ के खेल में रुचि रखते हैं, तो Agera आर में स्की बॉक्स के साथ विंटर टायर फिट किये जा सकते हैं।

एसएससी अल्टीमेट एरो (SSC Ultimate Aero)

top-10-world-fastest-cars-SSC-Ultimate-Aero
एसएससी अल्टीमेट पूरी दुनिया में सबसे तेज़ कारों में से एक है. यह एसएससी का एक संशोधित संस्करण है. एसएससी अल्टीमेट एरो एक शक्तिशाली V8 ट्विन इंजन द्वारा संचालित है. इसका इंजन लगभग 1183 हॉर्सपॉवर उत्पन्न करता है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 413 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा है. इसकी कीमत $654,400 यानि लगभग 4 करोड़ 33 लाख रुपये है. मार्च 2007 से जुलाई 2010 तक, यह दुनिया की सबसे तेज़ कार थी.

9एफएफ जीटी9-आर (9ff GT9-R)
9ff-GTR-9-front-view

9ff GT9-आर: 413 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार और पिकअप 2.9 सेकंड में 0-96 किमी. 1120 हॉर्स पॉवर के साथ 4.0 लीटर क्षमता का फ्लैट 6 ट्विन-टर्बो इंजन लगा है. शुरूआती कीमत $695,000 यानि लगभग 4 करोड़ 60 लाख है। पोर्श (Porsche) 911 पर आधारित, 9ff GT9-आर 1120 हॉर्स पॉवर संस्करण एक लिमिटेड एडिशन कार है, जिसमें केवल 20 कारें बनायीं गयीं हैं. मालिक के अनुरूप इसके एक्सटीरियर में बदलाव किया जा सकता है.

कोएनिग्सेग्ग सीसीएक्स (Koenigsegg CCX)

top-10-world-fastest-cars-AutoartKOENIGSEGGCCX

कोएनिग्सेग्ग सीसीएक्स कार दुनिया की सबसे तेज़ कारों में से एक है. इस कार का निर्माण मोटर वाहन कंपनी एबी किया है. इस कार में v8 इंजन लगा हुआ है, और यह इंजन 806 हार्सपावर उत्पन्न करता है. यह कार 3.2 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंच जाती है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 394 किलोमीटर प्रति घंटा है.

मैकलेरन F1 (McLaren F1)

top-10-world-fastest-cars-Mclaren-F1
मैकलेरन F1 एक स्पोर्ट्स कार है, जो पूरी दुनिया की सबसे तेज़ कारों में से एक है. इस कार को मैकलारेन मोटर वाहन कंपनी द्वारा बनाया गया है. मैकलारेन ऍफ़1 में शक्तिशाली v12 6.0 लीटर का इंजन लगा हुआ है, इस कार का वज़न सिर्फ 256 किलोग्राम है. इसका इंजन 627 हॉर्सपॉवर उत्पन्न करता है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 386 किलोमीटर है.

जेंवो एसटी 1 (Zenvo ST1)

top-10-world-fastest-cars-Zenvo-ST1

जेंवो एसटी 1 सबसे तेज़ कारों में से एक है. इस कार की कुल कीमत 8 करोड़ 11 लाख है. इस कार को 7 लीटर के शक्तिशाली v8 इंजन द्वारा संचालित किया जाता है. यह कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाती है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 374 किलोमीटर प्रति घंटा है.

सलीन एस7 ट्विन टर्बो (Saleen S7 Twin-Turbo)

top-10-world-fastest-cars-Saleen-S7-Twin-Turbo
यह दुनिया में सबसे तेज़ कारों में एक है. इसका इंजन 750 हॉर्सपॉवर शक्ति उत्पन्न करता है. यह कार सिर्फ 2.8 सेकंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच जाती है. यह कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में पहुंच जाती है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 400 किलोमीटर प्रति घंटा है.

पगानी हुअयारा (Pagani Huayra)

top-10-world-fastest-cars-Pagani-Huayra
पगानी एक इटालियन स्पोर्ट्स कार है. इस कार को अपनी शानदार परफॉरमेंस की वजह से 2012 में “हाइपर कार ऑफ़ द इयर” पुरुस्कार भी मिल चूका है. यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में शून्य से 96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंच जाती है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 371 किलोमीटर प्रति घंटा है.

गुम्पर्ट अपोलो (Gumpert Apollo)

gumpert-apollo-sport

गुम्पर्ट अपोलो: 225 मील प्रति घंटे (362 किमी / घंटा), 0-60 3.0 सेकेंड, 650 अश्वशक्ति कि घरों में 4.2 लीटर वी 8 इंजन। आधार मूल्य: $ 450,000।

नोबल एम्600

top-10-world-fastest-cars-Noble-M600
नोबल एम्600 हाथ से बनी हुई ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार है. इस कार को स्टेनलेस स्टील और कार्बन फाइबर से बनाया गया है. इस कार में v8 4.4लीटर इंजन लगा हुआ है. यह कार देखने में बहुत आकर्षक है. यह कार तीन सेकंड में शून्य से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाती है. इस कार की उच्चतम रफ्तार 362 किलोमीटर प्रति घंटा है.

फोर्ड जीटी (Ford GT)

फोर्ड जीटी की स्पीड 347 kmph है. यह कार केवल वी6 इंजन से लैस है. इसके बावजूद जीटी को लीमैन्स इंड्युरेंस रेस टाइटल से नवाजा गया था. यह टाइटल बहुत कम निर्माताओं को मिला है.

बुगाटी चिरोन (Bugatti-Chiron)


इस कार की स्पीड 420 kmph है. इसमें 1500 हॉर्सपावर, क्वॉड टर्बो डब्ल्यू 16 इंजन दिया गया है. माना जा रहा है कि यह 261 एमपीएच की स्पीड से भी ज्यादा रिकॉर्ड कर सकती है. अपने समय में बुगाटी वेरॉन को दुनिया की सबसे तेज़ कार के टाइटल से नवाजा गया है.

लैंबॉर्गिनी अवेंटाडोर एस (Lamborghini Avantador S)


इस कार की स्पीड 350 kmph है. नई अवेंटाडोर एस कूप वी12 इंजन और 740 हॉर्सपावर से लैस है. इसमें न्यू फोर व्हील सिस्टम भी है. यह कार के ड्राइवर को इसका फुल कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं.

एसटन मार्टिन वलकेरी (Aston Martin)


इस कार की स्पीड 402 kmph है. एसटन मार्टिन वलकेरी की शेप बहुत यूनीक है. यह वजन में बेहद हल्की है. एसटन मार्टिन ने एक नए बैच को इंसान के सिर के बार से 30 फीसद पतला बनाया है. यह रेग्लुर बैच से 99.4 फीसद हल्का है.

बॉलीवुड के शीर्ष 10 हॉरर फिल्में

बॉलीवुड की हॉरर फिल्में, बॉलीवुड की उप-शैली हैं। यह फ़िल्में अधिकतर भूत का घर, बुरी आत्मा और असाधारण गतिविधियों पर आधारित होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बॉलीवुड की सबसे डरावनी फ़िल्में, जिसे देखकर आपको डर से पसीना आ जाएगा।

यह है 10 शीर्ष बॉलीवुड की हॉरर फिल्में:

 नागिन (1976)

nagin-(1976)

“नागिन” फिल्म 1976 में बनाई गई थी। यह कोई पहली फिल्म नहीं थी, जो नाग नागिन पर आधारित थी।  इससे  पहले भी कई ऐसी फल्में बनी, परन्तु इस फिल्म ने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म नागिन के बदले पर आधारित थीं। इस फिल्म की मुख्य पात्र रीना रॉय  थी, जिन्होंने इस फिल्म में नागिन के किरदार को बहुत अच्छी तरह निभाया था।

 100 दिन (1991)

100-days-suspense-thriller-movie

1991 में बनी फिल्म “100 दिन” एक डरावनी फिल्म होने के साथ-साथ एक रोमांचित फिल्म भी थी। जिसने 90 के दशक में भारतीय दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस फिल्म में अंत तक सस्पेंस बना रहता है, जिसने क्लाइमेक्स पर दर्शकों को हैरान कर दिया था। यही कारण था कि फिल्म सुपरहिट रही और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस फिल्म मुख्य पात्र माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ थे, जिन्होंने अपने अपने किरदार को बहुत अच्छी तरह से निभाया था।

 रात (1992)

raat

साल 1992 में बनाई गई फिल्म “रात” बहुत ही डरावनी फिल्म थी। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा द्वारा बनाई गई थी, जो कि उनकी सर्वश्रेठ फिल्मों में से एक थी। फिल्म की मुख्य पात्र रेवती ने इस फिल्म में अपना यादगार किरदार निभाया था।  इस फिल्म में बताया गया है, कि उसकी जिंदगी तब तक परेशानियों से घिरी रहती हैं, जब उसके पिता द्वारा एक बिल्ली उनकी कार से टकराकर मर नहीं जाती।

बॉलीवुड की शीर्ष 20 कॉमेडी फ़िल्में

 राज़ (2002)

Raaz

2002 में महेश भट द्वारा बनाई गई  फिल्म “राज़” बेहद डरावनी थी। वास्तव में यह फिल्म हॉलीवुड की “वट लाइज बिनीथ” को देखकर बनाई थी। इस फिल्म के मुख्य पात्र  डीनो मोरिया तथा बिपाशा बसु थे। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक बूरी आत्मा के कारण उनके जीवन में उथल पुथल मच जाती है ,और कैसे वे अपने टूटते वैवाहिक जीवन को सँभालते हैं। यही कारण है कि इस फिल्म को दर्शको दवारा बहुत सराहा गया।

 डरना मना है (2003)

darna-mana-hai

राम गोपाल वर्मा द्वारा बनाई गई फिल्म “डरना मना है” छःकहानियों पर आधारित है। हर कहानी दर्शकों को हैरान कर देने वाली है। वैसे तो इस  फिल्म को बॉलीवुड में अच्छी  सफलता नहीं मिली, परन्तु फिर भी  इस फिल्म में पात्रो दवारा किया गया काम बहुत सराहा गया।

बॉलीवुड की 5 डरावनी फिल्में, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी

 भूत (2003)

Bhoot
2003 में राम गोपाल वर्मा दवारा बनाई गई फिल्म “भूत” असाधारन गतिविधियों पर आधारित है। इस फिल्म में उर्मिला मादोंकर और अजय देवगन ने अपना मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत पसंद किया था।

 वास्तु शास्त्रा (2004)

Vaastu-Shastra
“वास्तु शास्त्र ” फिल्म 2004 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा  गई थी। इस फिल्म में सुष्मिता सेन और जेडी चक्रवर्ती मुख्य पात्र है। इस फिल्म में उन्हें एक घर बहुत पसंद आता है। घर के बाहर एक पेड़  होता है, जिसका अपना एक इतिहास है। घर और पेड़ पर बुरी आत्माओं का साया है। इसमें  बताया गया है, की कैसे सुष्मिता सेन और उसका परिवार इस समस्या का सामना करते है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की थी।

बॉलीवुड के कुछ ऐसे भाई- बहन, जिनकी उम्र में है बहुत बड़ा अंतर

 1920 (2008)

1920-film
फिल्म “1920” विक्रम भट दवारा 2008 बनाई गई थी। बाद में इस फिल्म का सीकुएल “1920 रीटर्न” बना बनाया गया। यह फिल्म बहुत ही डरावनी थी। यह फिल्म उन लोगों को बहुत पसंद आएगी, जो ऐसी सोच रखते हैं कि धार्मिक पूजा पाठ से भूतों को नष्ट किया जा सकता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नाम कमाया।

 क्लिक (2010)

click
संगीथ सिवन ने 2010 में “क्लिक” फिल्म बनाई। यह फिल्म 2004 में बनी फिल्म “शटर” की नकल थी। 2004 के बाद 2008 में  अमेरिका में दोबारा इस फिल्म को बनाया गया । यह बॉक्स ऑफिस की बहुत डरावनी फिल्म थी। और दर्शको ने इस फिल्म की बहुत प्रशंसा भी की।

 होंटड 3डी (2011)

Haunted-3D
“हॉन्टेड” फिल्म विक्रम भट्ट और अरुण रंगाचारी  द्वारा 2011  में बनाई गई थी। यह फिल्म सबसे ज़्यादा डरावनी थी, क्यूंकि इस फिल्म ने सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस में दर्शकों को अपनी ओर खींचा, क्योंकि यह पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें 3डी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म में मुख्य पात्र  महाक्षय चक्रवर्ती, टिया बाजपाई, अचिंत कौर ,आरिफ जकारिया थे। जिन्होंने इस फिल्म में अपनी अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है।

यह भी पढ़ें:-

बॉलीवुड के शीर्ष 10 फ़िल्मी खलनायक

दुनिया के 10 अद्भुत ट्री हाउस

0

दुनिया के 10 अद्भुत ट्री हाउस, जिन्हें देख कर आप दंग रह जाओगे कि इतने खूबसूरत मकानों को पेड़ों के ऊपर कैसे बनाया या टिकाया गया होगा।

1. The Hem Loft Tree house (Whistler, Canada)

amazing-treehouses1

26 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद , सॉफ्टवेयर डिवैल्पर जोएल एलन एक कारपेंटर बन गया और उसने अपने “building something cool” के सपने को पूरा किया। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसके इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जाएगा।

2. Yellow Tree house Restaurant (Auckland, New-Zealand)

amazing-treehouses2

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में स्थित यह रेस्टोरेंट एक अद्भुत रात्रिभोज का अनुभव प्रदान करता है। इस रेस्तरां को कुछ पेड़ों के इर्दगिर्द बनाया गया है। एक समय पर यहाँ पर 18 मेहमानों को भोजन कराया जा सकता है।

3. Finca Bella Vista Tree house (Costa Rica)

amazing-treehouses3

 

 

 

 

 

 

 

 

फ‍िन्‍का बेलाविस्‍टा नाम का यह ट्री-हाउस कोस्‍टा रिका समुदाय का हिस्‍सा है। कम्‍यूनिटी की यह सारी प्रॉपर्टी 600 एकड़ की है और ज्‍यादातर अचंभित कर देने वाले पुलों से जुड़ी हुई है।

4. Tea house Tetsu (Yamanashi, Japan)

amazing-treehouses4

वास्तुकार टेरूनोबू फ्यूजीमोरी का यह Tree house, जहां इंटीरियर सरल और आधुनिक है, वहीं इसका बाहरी दृश्य एक परियों की कहानियों की तरह लगता है।

5. La Casa del Arbol (Cancun, Mexico)

amazing-treehouses5
जैसे की नाम से ज्ञात होता है कि यह एक छोटा-सा हाउस है, जो कि घाटी के मुहाने पर एक पेड़ पर बना हुआ है। इस घर से नज़र आने वाला दृश्य अदभुत है। उस पर बोनस की बात यह है कि यहाँ आने वाले सैलानियों को यहाँ पर रस्सी झूले या पींग पर झूलने का अवसर दिया जाता है।

दुनिया की शीर्ष भूमिगत झीलें, जिनकी सुंदरता आपको अचंभित कर देंगी!

6. Hapuku Lodge Tree House (New-Zealand)

amazing-treehouses6

Hapuku Lodge Tree House न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर स्थित है। यह ट्री- हाउस जमीन से 10 मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर स्थित हैं। इस ट्री हॉउस से बहार का नज़ारा बहुत ही अदभुत और सुकून मई है।

7. Three Story Tree house (British Columbia, Canada)

amazing-treehouses7

यह 3 मंजिला Tree house 14 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित, यह सबसे ऊंचा ट्री-हाउस है। आप इस को रेवेस्‍टोक के आसपास ढूंढ सकते हैं।

8. Mirror Tree House (Sweden)

amazing-treehouses8

अगर आप स्‍वीडन घूमने जा रहे हो, तो इस Tree House को ज़रूर देखने जाना। यह Mirror Tree House स्‍वीडन के नॉर्थ में स्थित है। कोई भी इंसान यहां आसानी से छिप सकता है।

9. Tree house in Seattle (USA)

amazing-treehouses9

USA में स्थित यह Tree house भी परियों की कहानियों की तरह लगता है। इस Tree house के अंदर झूलेनुमा रास्‍ते से होकर जाया जाता है।

10. Free Spirit Sphere Tree houses (Canada)

amazing-treehouses10

यह ट्री-हाउस Canada की बहुत ही खूबसूरत जगह में बनाया गया है। इस ट्री-हाउस को देख कर लगता है कि मानो रस्‍सी से कोई पेंडेंट लटकाया गया हो। इस जगह पहुंच कर आप स्‍वर्ग जैसा महसूस करोगे।

यह भी पढ़ें:-

दुनिया के 20 सबसे सुंदर देश, यहाँ जाना चाहेंगे?

सिंगापुर के बारे में कुछ अजीबोगरीब रोचक तथ्य

सिंगापुर बहुत ही खूबसूरत देश है। भारत के लोगों के लिए सिंगापुर फ़ेवरेट टूरिस्ट डेस्टीनेशन्स है। सिंगापुर में साफ़-सफ़ाई को लेकर लंबे समय से जुनून रहा है। वहां बहुत सारे ऐसे कानून बने हुए है, जिनकी पालना न करने पर जेल हो जाती है, और बहुत सारा जुर्माना भी देना पड़ता है। अगर आप सिंगापुर घूमने जा रहे हो, तो वहां के नियमों के बारे में जान लीजिये। आइए जानते है, सिंगापुर के बारे में कुछ रोचक तथ्य:

थूकना

यहां अगर कोई इंसान पब्लिक प्लेस में थूक देता है, तो उसे 1 हज़ार डॉलर का जुर्माना देना पड़ता है, साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ती है।

चुइंगम

वहां पर आप चुइंगम नहीं चबा सकते, क्योंकि वहां पर चुइंगम बैन है। अगर कोई चुइंगम खाता, या फिर बेचता पकड़ा जाए, तो उसे 2 साल की कैद और 1 लाख डॉलर का जुर्माना भरना पड़ता है।

गंदगी फैलाना

गंदगी फैलाने वालों को वहां 300 डॉलर तक का जुर्माना देना होता है और साथ ही जेल की सज़ा भी होती है। अगर कोई बार- बार ऐसा करता है, उसे एक हफ्ते तक सड़कों की सफ़ाई करने की सज़ा मिलती है।

घर के आस-पास नग्न घूमना

यहां अपने घर के आस- पास नंगे बदन नहीं घूम सकते। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाए, तो उसे बहुत भारी जुर्माना देना पड़ेगा।

स्मोकिंग

वहां पर सिर्फ अपने घर में ही सिगरेट पी सकते हैं, आप पब्लिक प्लेस और वाहनों में स्मोक नहीं कर सकते, और ट्रैवल करते हुए अपने साथ सिगरेट नहीं ले के जा सकते हैं।

Flush ना करना

अगर आपने वहां टॉयलेट करने के बाद Flush नहीं किया, तो आपको 150 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा।

कबूतरों को दाने डालना

वहां कबूतरों को दाना डालना बैन है। अगर कोई कबूतरों को दाना डालते पकड़ा जाए, तो उसे 500 डॉलर जुर्माना भरना पड़ता है।

गाने गाना

वहां पब्लिक प्लेस में गाना नहीं गा सकते। पब्लिक प्लेस में गाना गाने वाले इंसान को अगर पुलिस ने देख लिया, तो उसे तीन महीने तक जेल की सज़ा हो जाती है, साथ ही जुर्माना भी देना पड़ता है।

किसी के WiFi से कनेक्ट करना

वहां अगर आप किसी और के WiFi को कनेक्ट कर यूज़ कर रहे हैं, तो ऐसा करना हैकिंग माना जाता है, और ऐसा करने से 10 हज़ार डॉलर का जुर्माना देना पड़ेगा, और साथ ही 3 साल की जेल हो सकती है।

रिश्ते

वहां Same-Sex Relations कानूनी तौर पर बैन है, अगर कोई ये कानून तोड़ता है, तो उसे 2 साल की जेल हो जाती है।

यह भी पढ़ें:-

स्वर्ग लोक से कम नहीं है सिंगापुर के यह बगीचें

कुछ बहुत ही रोचक और मज़ेदार तथ्य

इतिहास की कुछ ऐसी गलतियां, जो सबसे महंगी साबित हुई-भाग II

इंसान गलतियों का पुतला होता है। गलती हर एक इंसान से होती है। लेकिन इन गलतियों से इंसान को सबक लेना चाहिए। ऐसे ही इतिहास में बहुत सी ऐसी गलतियां हुई, जिनकी इतिहास को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी। आइए जानते है, इतिहास की इन गलतियों के बारे में:

टाइटैनिक जहाज

टाइटैनिक जहाज, जो कि हिम पर्वत से टकरा कर समुंदर में डूब गया था, लेकिन टाइटैनिक जहाज को डूबने से बचाया जा सकता था। जहाज की सभी दूरबीन एक लॉकर में रखी गयी थी, उस लॉकर की चाबी गुम हो गयी थी। अगर जहाज के क्रू मेंबर के पास वह दूरबीन होती, तो वह हिम पर्वत को पहले ही देख लेते और ये दुर्घटना होने से बच जाती।

बर्लिन की दीवार

1961 में जर्मनी के बर्लिन में एक दीवार खड़ी कर दी गई थी, जिसने बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में बांट दिया था। 1989 में एक बार जर्मनी के ग्वेन्टर ने अपनी स्पीच में एक रिपोर्टर के सवाल का हडबडाहट कर जवाब दे दिया कि जल्द ही बर्लिन की इस दीवार को गिरा दिया जाएगा।

जबकि उसे बोलना था कि आगे जाकर भविष्य में इसे गिरा दिया जाएगा। जिस कारण ईस्ट और वेस्ट जर्मनी के बहुत लोग दीवार के पास इक्कठा हो गए और दंगे फसाद जैसा माहौल बन गया था। इस हादसे में बहुत लोगों की जान गई और सरकार को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था।

अलास्का का बेचा जाना

1867 में रूस ने अलास्का को अमेरिका को सिर्फ 72 लाख डॉलर में बेच दिया था। अलास्का अमेरिका के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। अलास्का में भरपूर तेल के भंडार, नैचुरल गैस, पेट्रोलियम पदार्थ, गोल्ड और हीरे की खदान आदि कुछ है। अलास्का की कीमत अरबों डॉलर में हैं। अलास्का को बेहद कम कीमत पर बेचने का पछतावा रूस को हमेशा रहेगा।

मोहम्मद गोरी को जान से ना मारना

पृथ्वीराज चौहान अजमेर और दिल्ली के हिंदू क्षत्रिय राजा थे और मोहम्मद गोरी 12वीं शताब्दी का अफ़ग़ान का सेनापति था। पृथ्वीराज चौहान ने तराइन के पहले युद्ध में मोहम्मद गोरी को पराजित कर दिया था। लेकिन उन्होंने मोहम्मद गोरी को पराजित कर के जान से नहीं मारा, उसे ज़िंदा जाने दिया।

मोहम्मद गोरी ने थोड़े टाइम बाद फिर हमला कर दिया था और इस बार पृथ्वीराज चौहान के हारने के साथ ही भारत पर इस्लाम का कब्जा हो गया, जो 800 सालों तक रहा। पृथ्वीराज चौहान की यह गलती पूरे भारत को बहुत महंगी साबित हुई।

नासा का मंगल जलवायु ऑर्बिटर

नासा ने मंगल ग्रह पर जलवायु के अध्ययन के लिए मंगल जलवायु ऑर्बिटर डिज़ाइन किया था। लेकिन नासा के इंजीनियर मेज़रमेंट यूनिट को पाउंड से न्यूटन में बदलना भूल गए, जिस कारण ऑर्बिटर मार्टिन वायुमंडल में ही जल गया। इंजीनियरों की एक गलती के कारण 125 मिलियन डॉलर की सैटेलाइट नष्ट हो गई थी।

द मोरिस वृम (कृमि)

यह एक इंटरनेट वायरस है, रॉबर्ट मोरिस नामक छात्र ने गलती से यह इंटरनेट वायरस बना दिया था। इस वायरस की वजह से डेटा लीक होने का खतरा बढ़ गया था, जिस कारण लोग भी पेरशान हो गए थे। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए तुरंत उपाय किए गए थे, जिस पर लाखों डॉलर खर्च हुए थे।

हिरोशिमा बम विस्फोट

विश्व युद्ध के दौरान सहयोगी देशों ने जापान को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था, जिसके जवाब में किटोरीसुजुकी ने लिखा ‘मोकूसातसू’। इस शब्द के जपानी भाषा में बहुत सारे मतलब हैं, किटोरीसुजुकी का यह शब्द कहने का ये मतलब था कि जापान इस बारे में विचार कर रहा है।

लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण ट्रांसलेटर ने इस शब्द का गलत अनुवाद किया और कहा कि जापानी सरकार सहयोगी देशों की युद्ध विराम की दरखास्त को नज़र अंदाज कर रही है, इसी कारण 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर बमबारी कर दी और जापान की पुरी अर्थव्यवस्था तहस-महस हो गई। जापान की यह गलती जापान के साथ और देशों को भी बहुत महंगी साबित हुई।

स्पिनच (पालक) द सूप्रफूड

पालक पर एक अध्ययन किया गया था, केमिस्ट डॉक्टर ने इस की रिपोर्ट में 3.5 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम आयरन मात्रा लिखना था, लेकिन उसने गलती से 35 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम मात्रा लिख दिया।

इस रिपोर्ट को जांच पड़ताल किए बिना ही छाप दिया गया था। इस रिपोर्ट के कारण पालक को स्पिनच द सूपरफूड बना दिया गया। इस गलती के कारण यह बात प्रचलित हो गई कि पालक में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती है, जब कि यह सच नहीं है।

यह भी पढ़ें :

इतिहास की दस सबसे बड़ी गलतियाँ !

 

कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स – भाग II

भले ही आप दुनिया के अच्छे फोटोग्राफर ना हों, लेकिन कभी-कभी ब्रह्मांड भी चीज़ों को इतने सटीक रूप से संरेखित करता है, बस आपको उस समय अपने कैमरे का शटर हटाना है, और क्लिक बटन को दबाना है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स ले के आए हैं, जिनमें टाइमिंग और एंगल का एक अनोखा संगम हुआ है।

एक कुत्ता असली और एक नकली….

तितली के पंखों वाले अंकल….

पंखों वाली गाय….

कैमरे का नीला फ्लैश….

बॉडी बिल्डर बिल्ली….

पैदल चलता पक्षी….

ट्रक में जाता सूरज….

कार का सहारा….

सूर्यास्त का नज़ारा….

आदमी के 4 कान….

उल्लू की सेल्फी….

फायर फाइटर के पंख….

अरे! ये महिला किस को पकड़ रही है….

सूरज का अद्भुत नज़ारा….

सूरज के ऊपर बैठा भंवरा….

ये थी कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स, जिनमें टाइमिंग और एंगल का एक अनोखा संगम है।

यह भी पढ़ें :-

कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स – भाग I

 

कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स – भाग I

भले ही आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर ना हों, लेकिन कभी-कभी ब्रह्मांड भी चीज़ों को इतने सटीक रूप से संरेखित करता है, बस आपको उस समय अपने कैमरे का शटर हटाना है, और क्लिक बटन को दबाना है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स ले के आए हैं, जिनमें टाइमिंग और एंगल का एक अनोखा संगम हुआ है।

एक दूसरे के हाथ में….
amzing_photography1

अरे अरे! भाई! उड़ा दिया….

amzing_photography2

 मैं तुझे खा जाऊंगा…..amzing_photography3

 Omg! ये किसके बूट हैं….

amzing_photography4

 केतली से निकला आदमी…..

amzing_photography5

 स्केटिंग कार…..

amzing_photography6

 अरे भाई!! मार ही डालोगे क्या?

amzing_photography7

 उफ!! इतनी बड़ी बोतल…..

amzing_photography8

 बाल्टी में बंद होने वाले हैं….

amzing_photography9

 गरदन ही उतार दी….

amazing_photography10

उड़ता जहाज़ पकड़ लिया…..

amzing_photography11

सूरज को बनाया फूटबाल…..

amzing_photography12

 चाँद को भी पकड़ लिया….

amzing_photography13

 भूख लगी है भाई….

amzing_photography14

अरे! वो मेरी आइस क्रीम है….

amzing_photography15

ये थे कुछ अद्भुत फोटोग्राफी शॉट्स, जिनमें टाइमिंग और एंगल का एक अनोखा संगम हुआ है

बॉलीवुड के कुछ ऐसे भाई- बहन, जिनकी उम्र में है बहुत बड़ा अंतर

हमारा जीवन जितना खूबसूरत है, उतने ही खूबसूरत हमारे रिश्ते होते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता होता है, भाई- बहन का। नोंक-झोंक वाले इस रिश्ते में कितना ही अंतर क्यों न हो, लेकिन भाई – बहन का रिश्ता बहुत ही प्यार से भरा होता है। आज हम आपको बॉलीवुड में मशहूर ऐसे भाई- बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र में बहुत बड़ा अंतर है।

आर्यन खान और अबराम खान

शाहरुख खान के दो बेटे हैं,  आर्यन और अबराम। उनके दोनों बेटों के बीच करीब 16 साल का अंतर है। आर्यन का जन्म 13 नवंबर, 1997 में और अबराम का जन्म 27 मई, 2013 में हुआ था।

सारा खान और तैमूर अली खान

सारा खान और तैमूर अली खान सौतेले भाई- बहन हैं। दोनों के बीच 23 साल का अंतर है। सारा का जन्म सितंबर, 1993 में हुआ था। वह सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर, 2016 में हुआ था। तैमूर, सैफ अली खान और दूसरी पत्नी करीना कपूर का बेटा है।

इन 10 क्रिकेट खिलाडियों के बॉलीवुड की हसीनाओं से संबंध खूब मशहूर हुए

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर सौतेले भाई हैं। शाहिद का जन्म 25 फरवरी, 1981 में और ईशान का जन्म 1 नवंबर, 1995 में हुआ था। दोनों भाईयों के बीच 14 साल का अंतर है। शाहिद, पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम का बेटा है और ईशान, राजेश खट्टर और नीलिमा अज़ीम का बेटा है।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी सौतेले भाई- बहन हैं। दोनों के बीच 12 साल का अंतर है। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 में और जाह्नवी का जन्म 7 मार्च, 1997 में हुआ था। अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर का बेटा है और जाह्नवी, बोनी कपूर और दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटी है।

अनिल कपूर और संजय कपूर

यह दोनों भाई सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर, 1956 में और संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर, 1965 में हुआ था। दोनों भाईयों के बीच 9 साल का अंतर है।

नशे की लत का शिकार, बॉलीवुड के ये सितारे

त्रिशाला और इकरा – शाहरान

यह तीनों संजय दत्त के बच्चे हैं। त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी है और इकरा – शाहरान, संजय दत्त और उनकी तीसरी पत्नी मान्यता के जुड़वा बच्चे हैं। त्रिशाला, इकरा – शाहरान के बीच 23 साल का अंतर है। त्रिशाला का जन्म 1988 में और इकरा – शाहरान का जन्म 21 अक्टूबर, 2010 में हुआ था।

सैफ अली खान और सोहा अली खान

सैफ और सोहा, मंसूर अली खां पटौदी और शर्मिला टैगोर के बच्चे हैं। सैफ का जन्म 16 अगस्त, 1970 में और सोहा का जन्म 4 अक्टूबर, 1978 में हुआ था। दोनों में 8 साल का अंतर है।

सनी देओल और ईशा

सनी देओल और ईशा सौतेले भाई – बहन है। दोनों में 25 साल का अंतर है। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर, 1957 में हुआ था, और वह धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। ईशा का जन्म 2 नवंबर, 1981 में हुआ था, और वह धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी है।

बॉलीवुड की शीर्ष 20 कॉमेडी फ़िल्में

सलमान खान और अर्पिता खान

सलमान खान और अर्पिता, सलीम खान के बच्चे हैं, पर अर्पिता सलीम खान की गोद लीं हुई बेटी है। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 में और अर्पिता का जन्म 1 अगस्त 1989 में हुआ था। दोनों में 24 साल का अंतर है।

पूजा भट्ट और आलिया भट्ट

यह दोनों सौतेली बहनें हैं। दोनों में 21 साल का अंतर है। पूजा का जन्म 24 फरवरी, 1972 में हुआ था, और वह महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरन भट्ट की बेटी है। आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 में हुआ था, और वह महेश भट्ट और उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी है।

यह भी पढ़ें:-

बॉलीवुड के शीर्ष 10 फ़िल्मी खलनायक

ये 12 कारण, जिनकी वजह से हर भारतीय को एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए

यह कहना गलत होगा कि भारत और उसका पड़ोसी देश पाकिस्तान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों देशों में बहुत सारी समानताएं हैं. यह समानताएं केवल अनुभव की जा सकती हैं. पाकिस्तान का नाम सिर्फ आतंकवाद को लेकर चर्चा में रहता है, लेकिन क्या आपको पता है, पाकिस्तान अपने खूबसूरत टूरिस्ट्स प्लेसेज को लेकर भी जाना जाता है. ये 12 कारण, जिनकी वजह से हर भारतीय को एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए.

शाह फैसल मस्जिद, जो ढालू छतों के साथ एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है.

9-reason-to-visit-pakistan-Shah_Faisal_Mosque_Front_View_winter
इस्लामाबाद की शाह फैसल मस्जिद 100000 भक्तों को समायोजित कर सकती है.

मोहन जोदड़ो(Mohanjodaro)

9-reason-to-visit-pakistan-Panoramic_view_of_the_stupa_mound_and_great_bath_in_Mohenjodaro
आपने सालों तक इस जगह के बारे में अपने स्कूलों में पढ़ा होगा. लेकिन अब समय है वहां जाकर देखने का.

अगर आप पहाड़ों से प्यार करते हैं, तो आपको पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए

9-reason-to-visit-pakistan-karakoram
यहां काराकोरम जैसी महान पर्वत श्रृंखलाएं हैं, जो पर्वतारोहियों के लिए एक ख़जाने की तरह है.

संस्कृति

9-reason-to-visit-pakistan-Pakistan_cultural_celebrations
यहां की संस्कृति अपनी भव्यता, सादगी और फर्म प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है.

स्वादिष्ट व्यंजन

9-reason-to-visit-pakistan-kebab

 खरीदारी के लिए लाहौर के मशहूर अनारकली और लिबर्टी बाज़ार

9-reason-to-visit-pakistan-Lahore_Market_anarkali

ये है पाकिस्तानी दंगल गर्ल्स

क़व्वाली सुनने का आनंद

9-reason-to-visit-pakistan-abida_parveen_concert

 पाकिस्तान सीमा की तरफ से भारतीय सीमा का अनुभव

international_border_at_wagah_evening_flag_lowering_ceremony

हिंदू मंदिर

यह मंदिर पाकिस्तान में पंजाब के चकवाल में कतास गांव में मौजूद है. इस मंदिर को कटसराज मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.

स्वात घाटी

स्वात घाटी को पाकिस्तान का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. यह घाटी इस्लामाबाद से 160 किलोमीटर दूर है. यहां की हसीन वादियां, बर्फ से ढँके ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और हरियाली में नहाए मैदान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है.

झेलम घाटी

यह सुंदर घाटी पाकिस्तान के कश्मीर में है. इस घाटी में फैले चैरी, सेब और अखरोट की खेती होती है. यहां की लीपा वैली की सुंदरता के किस्से पर्यटकों के बीच आम है.

और अंत में भारतियों को पाकिस्तान भी भारत जैसा ही लगेगा

9-reason-to-visit-pakistan-india_pakistan_cricket_fans

भारत और पाकिस्तान का इतिहास, दोनों देशों के परिद्रश, फ़िल्में या क्रिकेट के प्रति दीवानापन, सपनों से प्यार समान है, जो दोनों देशों के लोगों को आपस में जोड़ता है.

यह भी पढ़ें:-

यदि आप भारत के इन राज्यों में “पाकिस्तान जिंदाबाद” चिल्लाते हैं तो क्या होगा?