आज हम आपको हमारे शरीर की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो, अगर आप इन बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
शरीर की त्वचा
सबसे पहले आपको बता दें कि आपके शरीर में से हर सेकंड 600 स्किन कोशिका बाहर निकल जाती है। आपके शरीर पर छोटे-छोटे कीटाणु होते हैं, और वह आपको दिखाई नहीं देते और आपकी त्वचा पर रहते हैं, वह उन कोशिकाओं को खा जाते हैं, तो इसी वजह से आपके शरीर में से इतनी कोशिकाऐं बाहर निकल जाती हैं।
डी.एन.ए
आपको यह भी बता दें कि जो आपके शरीर में DNA होती है, वह आपके शरीर के बारे में सारी जानकारी देती है. हर इंसान के अंदर पाई जाने वाली DNA को अगर खोल दिया जाये, तो उसकी लम्बाई लगभग 1600 करोड़ किलोमीटर होगी। मतलब यंहा से प्लूटो तक और वापस वंहा से धरती तक, इतनी लम्बाई है आपकी पूरी DNA की। अगर हम अपने फेपड़ों को खोल दें तो वो लगभग एक टेनिस कोर्ट के बराबर के साइज का हो जाएगा।
लार
कई बार जब आप अपने पसंदीदा खाने को देखते हैं, तो आपका मन उसको खाने को करता है, और आपके मुंह में लार आती है। वैसे तो इस लार का काम जो हम खाना खाते है उसको नरम करना होता है, इससे खाना आसानी से पच जाता है। आपको हैरानी वाली बात बता दें कि अगर किसी भी इंसान की पूरी जीवन की लार को एकत्रित किया जाये और उसे मापा जाये तो वो इतनी होगी की वो पूरे 2 स्विमिंग पूल को भर देगी।
हाइड्रोक्लोरिक एसिड
क्या आप जानते हो कि आप जो भी खाना खाते हैं वो अलग-अलग प्रक्रियासे होकर गुज़रता है। सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया खाने को पचाने की होती है। इस प्रक्रिया को करने के लिए हमारे पेट में एक एसिड होता है, जिसे HYDROCHLORIC ACID कहते है, जो इस प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होता है। आपको बता दें कि यह एसिड इतना ताकतवर होता है कि वह खाने को आसानी से गला देता है, इतना ही नहीं बलकि यह एक ब्लेड को भी गला सकता है।
[td_block_ad_box spot_id=”custom_ad_3″]
आंख
आपको बता दें कि हमारी आँख की मेगापिक्सेल 576 होती है, जो कि किसी अच्छे डिजिटल कमरे से कहीं ज़्यादा है। यही कारण है कि, हम अपनी आँखों से इतना साफ़-साफ़ देख पातें हैं, और बहुत से रंगों को आसानी से पहचान लेतें हैं।
यह भी पढ़ें:- मनुष्य का दिमाग कितने परसेंट काम करता है!!
यह भी पढ़ें:- क्या आप जानते है इन 12 रोचक तथ्य के बारे में ???




