9 अगस्त का इतिहास

2003

9 अगस्त का इतिहास

  • 1173 – इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
  • 1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
  • 1483 – वेटिकन का सिस्टीन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
  • 1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • 1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
  • 1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टूवे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
  • 1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
  • 1925 – बहु प्रसिद्ध काकोरी कांड की घटना घटित हुई थी।
  • 1942 – महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
  • 1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
  • 1965 – सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • 1971 – भारतपाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1973 – सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
  • 1975 – भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म।
  • 1996 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
  • 1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2000 – जिम्बाब्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
  • 2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गए।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गए।
  • 2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
  • 2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
  • 2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए।
  • 2008 – भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • 2012- भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:-

कोबरा सांप के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

इंडियन क्रेट, भारत का सबसे घातक साइलेंट किलर

history-of-9-august