Tuesday, October 22, 2024
24.1 C
Chandigarh

5 जून का इतिहास

5 जून का इतिहास:-

  • 1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयालम भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म।
  • 1942 – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।
  • 1953 – डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ।
  • 1961 – भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
  • 1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।
  • 1968 – अमेरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।
  • 1984 – सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार को भारतीय सेना ने अंजाम दिया था।
  • 1989 – ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला रोहेल्लाह खुमैनी का निधन।
  • 1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है।
  • 2001 – शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ा से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
  • 2002 – भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
  • 2005 – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 – एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
  • 2008 – अमेरिका ने भारत चीन को निगरानी सूची में डाला।
  • 2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमेरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमेरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने किया था।
  • 2017- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।

यह भी पढ़ें :-4 जून का इतिहास

History of 4 June 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR