Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

4 अप्रैल का इतिहास

4 अप्रैल का इतिहास-

  • 1460 – स्विट्जरलैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना।
  • 1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
  • 1818 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे शामिल करने को मंजूरी दी।
  • 1889 – मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म।
  • 1905 – कांगड़ा घाटी में आए भूकंप से 20000 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
  • 1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई, जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
  • 1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म।
  • 1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में दंगे हुए, लेकिन पुलिस की बड़ी तैनाती से हालात को स्थिर कर लिया गया।
  • 1972 – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म।
  • 1976 – भारतीय अभिनेत्री सिमरन का जन्म।
  • 1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सज़ा दे दी गई। दुनिया भर में इसका विरोध भी किया गया, लेकिन जनरल ज़िया उल हक के नेतृत्व में किसी विरोध को नहीं सुना गया।
  • 1987 – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन का निधन।
  • 1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषणा।
  • 1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
  • 2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार।
  • 2004 – भारतनेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
  • 2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगे।
  • 2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
  • 2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp