27 मई का इतिहास:-
- 1332 – प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने खलदून का जन्म। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
- 1928 – प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म।
- 1935 – डॉ. भीमराव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर का निधन।
- 1957 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी का जन्म।
- 1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म।
- 1964 – आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के संस्थापक के रूप में जाने-जाने वाले जवाहर लाल नेहरू का निधन। उन्होंने भारत को विकास के रास्ते पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें 11 बार नोबेल शांति अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।
- 1994 – रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की अमेरिका में 20 साल तक निर्वासन में रहने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी।
- 1997 – सदर्न यूएस के टेक्सास में जमीन पर उठने वाला अजीब तूफान ‘टोरनेडो‘ आया।
- 1999 – बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
- 1999 – विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
- 1999 – सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
- 2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
- 2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
- 2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
- 2006 – इंडोनेशिया में आए विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गए और हज़ारों लोग घायल हुए।
- 2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया।
- 2008 – ऑस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलक का निधन।
- 2010 – भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज़ 350 किमी है, जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
- 2011 – ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली–नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
- 2016 – ‘अशोक चक्र‘ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन।