Thursday, September 28, 2023
28.1 C
Chandigarh

27 जुलाई का इतिहास

27 जुलाई का इतिहास:-

  • 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1789 – पहली फेडरल एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना हुई थी।
  • 1836 – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड की स्थापना हुई।
  • 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
  • 1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • 1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  • 1921 – प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की।
  • 1940 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म। इन्होंने अमेरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
  • 1969 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्टी रोड्स का जन्म।
  • 1987 – आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
  • 1987 – एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन।
  • 1992 – अभिनेता अमजद खान का निधन।
  • 1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 1996 – ओलंपिक खेल अमेरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए। देर रात, अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका हो गया था।
  • 2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गए।
  • 2003 – अमेरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन। वह 100 साल के थे और निमोनिया से पीड़ित थे।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए।
  • 2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा।
  • 2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाए जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  • 2008 – सीपीएनयूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
  • 2015 – पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन।
  • 2016 – भारत के जाने माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन।

Also read:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR