26 मार्च का इतिहास:-
- 1552 – गुरु अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
- 1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
- 1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
- 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने जापान फिलिस्तीन पर कब्जा किया।
- 1812 – वेनेजुएला के काराकास में भीषण भूकंप, 20 हजार की मौत।
- 1893 – बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म।
- 1907 – हिंदी साहित्य जगत की आधुनिक ‘मीरा‘ महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था।
- 1971 – 26 मार्च को बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हो गया, 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
- 1972 – भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- 1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
- 1974 – लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
- 1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए, यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
- 1995 – 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
- 1998 – चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
- 1999 – द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
- 2001 – केन्या में छात्रावास में आग लगने से 58 छात्र मरे।
- 2003 – पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र ‘अब्दाली‘ का परीक्षण किया।
- 2006 – मेलबर्न में 18 वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
- 2008 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया।
- 2008 – टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी ‘जगुआर‘ और ‘लैंड रोवर‘ का अधिग्रहण किया।