Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

18 फरवरी का इतिहास

18 फरवरी का इतिहास:-

  • 1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह का निधन।
  • 1294 – मंगोल सेनापति क़ुबलय ख़ान का निधन।
  • 1486 – भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म हुआ था।
  • 1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
  • 1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
  • 1836 – भारत के महान संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
  • 1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी।
  • 1911 – विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।
  • 1925 – हिन्दी कवयित्री कृष्णा सोबती का जन्म।
  • 1926 – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।
  • 1927 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।
  • 1927 – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ का जन्म।
  • 1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया।
  • 1933 – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म।
  • 1941 – अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
  • 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में इवो जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
  • 1954 – पहले चर्च ऑफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफोर्निया में की गई।
  • 1971 – भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क कायम हुआ।
  • 1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन का निधन।
  • 1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
  • 1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
  • 1998 – सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
  • 1999 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
  • 2006 – लिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
  • 2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
  • 2016 – पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp