Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

15 मार्च का इतिहास

15 मार्च का इतिहास:-

  • 1877 – भारत समेत दर्जनों देशों में जिस खेल के लिए लोग दीवानगी की सारी हदें पार कर देते हैं, उस खेल का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी।
  • 1892 – पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बेल्ट मशीन का प्रयोग किया गया।
  • 1901 – भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।
  • 1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म।
  • 1947 – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का जन्म।
  • 1956 – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्यूजिकल प्ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।
  • 1984 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्म।
  • 1984 – पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
  • 1985 – भारतीय इतिहासकार और लेखक राधाकृष्ण चौधरी का निधन।
  • 1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
  • 1999 – कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
  • 2001 – कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारतपाक वार्ता पर ज़ोर।
  • 2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
  • 2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओ नए राष्ट्रपति बने।
  • 2005 – सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
  • 2007 – वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
  • 2008 – देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान एनीमेरी मेडिसन के लिए चुना गया।
  • 2008 – महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
  • 2008 – कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
  • 2009 – भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।
  • 2009 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का निधन।
  • 2009 – लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR