Happy New Year 2022 Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल !!
नया साल आने वाला है। नया साल 2022 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला है। आने वाला नया साल 2022 कुछ राशियों के लिए सफलता के नए अवसर लेकर आ रहा है तो कुछ राशियों के लिए चुनौतियां।

आज पोस्ट में हम आपको बताने जा रहें है राशियों के अनुसार आने वाला साल कैसा रहने वाला है, चलिए जानते हैं

मेष राशि

आने वाले साल 2022 में मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं। आपको वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरुरत है।

मंगल का गोचर उतना अच्छा नहीं माना जायेगा। मेष राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपकी नौकरी और व्यापार में वृद्धि होगी। आप अपने मकान का निर्माण कर सकते हैं।

संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। 13 अप्रैल को गुरु का गोचर स्वराशि मेष में होगा। ये गोचर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता दिलाएगा।

जुलाई में बुद्धि बल पराक्रम से आपका कार्य अधिक मात्रा में होगा व लाभ भी ज्यादा होगा। भाग्य आपका साथ देगा। लाभ के भाव में गुरु का गोचर अच्छा माना जाता है।

आय अच्छी होगी और शिक्षा, संतान में आपको लाभ,होगा। वैवाहिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आप इस साल मकान खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध ख़राब हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल

वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं।

इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें।

आपको अपनी संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष कई ऐसे मौके आएंगे। मार्च के पश्चात समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी विदेशी संस्थान में दाखिला मिल सकता है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य 2022 में सामान्य रहने वाला है। इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें।

व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना पर काम करें।

यह वर्ष परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे। जिससे घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

इस वर्ष आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। अप्रैल के महीने तक आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आप को गंभीर चोट लगने की संभावना है।

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से भी आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

इस अवधि में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी अप्रैल के बाद का समय विशेष अच्छा रहेगा आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी।

उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले अपने परिवार और दोस्त के बिना नहीं रह सकते हैं। ये किसी न किसी कला में निपुण एवं विद्या में निपुण आदमी होते हैं। इस राशि के लोग बहुत अधिक खर्चीले भी बहुत होते हैं। 2022 में आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य पूरे साल बहुत अच्छा रहेगा। साल के 3 महीने थोड़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी रहेगी।

धन के स्वामी सूर्य शुक्र के साथ बहुत अच्छा संयोग बना रहे हैं। धन की स्थिति अच्छी है। आपको भाग्य द्वारा सरकारी योजना से कोई लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। चंद्र और मंगल के योग से संतान को लाभ होगा।

आपअपने प्रयासों से उन्नति प्राप्त करेंगे। नौकरी अच्छी मिलेगी।नया कार्य भी कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशिफल

वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा। इस साल सिंह जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। विवाहित सिंह राशि के जातकों को दूसरे संतान की खुशी मिल सकती है।

इसके अलावा विवाह के लिहाज से भी सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। चुनौतीपूर्ण समय होने की प्रबल संभावना है, इस दौरान आपको हाथ पेट और गुर्दे से संबंधित बीमारियां परेशानी दे सकती हैं।

नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहें चिकित्सीय परामर्श लेते रहे यह आपके लिए लाभदायक होगा। अप्रैल के बाद की समयावधि बेहद ही शुभ रहने वाली है।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अप्रैल के पश्चात का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को वांछित संस्थानों में दाखिला मिल सकता है।

जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें साल के आखिरी भाग में यानी सितंबर से दिसंबर तक इस सन्दर्भ में शुभ समाचार हासिल हो सकता है।

कन्या राशि

करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी, मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे। मई की शुरुआत में कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं, उन्हें 2022 में नौकरी मिल सकती है। छात्रों के लिए वर्ष के दूसरे भाग में समय काफी अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए यह शुभ समय साबित होगा।

इस वर्ष आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद मिल सकती है।

धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी अधिक होगा। साल के मध्य में आपको अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जो साल के अंत में काफी सुधर जायेगा।

तुला राशिफल

वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

व्यापारिक रूप से या वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा और आप व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल का प्रारंभ पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है।

इस वर्ष आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी अन्यथा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही हर प्रकार की छोटी-मोटी समस्याओं से अपने शरीर का बचाव करें मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहें।

वर्ष के शुरुआत आपके आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल से सितंबर तक का समय आपको धन लाभ की प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम कहा जाएगा। यदि आप कुछ शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

माता पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। पिछले वर्षों में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ आपके संबंधों में कई परेशानियां आई थीं। ऐसे में इस वर्ष आपको अब यह तय करने का समय है कि उन लोगों के साथ आपको कैसे आगे बढ़ना है। इस बार नौकरी में बहुत परिश्रम की जरुरत है।

नौकरी छूटने की भी संभावना है। जहां तक धन का सवाल है 2022 में सूर्य और शुक्र धन भाव में बैठे हुए हैं। इसीलिए आप खूब धन कमाएंगे। आपको सरकारी स्कीम का भी लाभ होगा। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी तीर्थ यात्रा हो सकती है।

छात्रों को इस साल कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और कुछ में नहीं। नौकरी में चंद्र मंगल का लक्ष्मी योग बन रहा है। इसीलिए नौकरी करने वाले जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी बदलने की भी संभावना है।

धनु राशिफल

साल 2022 में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा हालांकि शनिदेव बीच-बीच में आपकी परीक्षा लेते हुए आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा।

नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहे या आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।

शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को भरपूर सफलता मिलेगी। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए अप्रैल से जून के मध्य और फिर सितंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है।

मकर राशिफल

साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी। सोच- समझ कर धन खर्च करें। ग्रहों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आप नए आय के स्रोत ढूंढने में सफल रह सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या आप संपत्ति, जमीन, वाहन पर निवेश कर सकते हैं।

आपको कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। 2022 में शनि अपने अंतिम चरण में रहेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सेहत शुरुआत में थोड़ा ख़राब रहेगा जिसका ध्यान रखना होगा। फरवरी के बाद स्वास्थ्य बिलकुल सही रहेगा।

छात्रों के लिए 2022 बहुत अच्छा रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी।आप विदेश जाकर भी पढ़ाई कर सकते हैं। आपके घर परिवार में खुशियां रहेगी। नौकरी में तरक्की होगी। आपका काम- कारोबार अच्छा चलेगा। अप्रैल से शनि का प्रभाव आपकी राशि पर कम हो जायेगा।

तो इससे उच्च पद की प्राप्ति होगी। राजनीति से यदि आप जुड़े हैं तो वहां पर भी अचानक से उच्च पद प्राप्त करेंगे। चतुर्थ भाव का राहु विदेश यात्रा का योग बना रहा है। घर से दूर रहकर आप काम करेंगे।

आप इस साल कामयाबी हासिल करेंगे। अप्रैल के बाद से आपका समय बहुत अच्छा चलेगा। घर पर आप कम ही ध्यान दे पाएंगे। घर या वाहन लेना चाहते हैं तो आप ले सकते हैं। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का करियर साल 2022 में उतार चढ़ाव से भरा हुआ रहने वाला है। वैसे जातक जो कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े हैं या फिर सरकारी नौकरी में हैं, उनका स्थानांतरण हो सकता है।

आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में अपने अधिकारियों और वरिष्ठों से किसी भी प्रकार के बहस या विवाद में न पड़ें अन्यथा आपके पेशेवर जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि के वह जातक जो बेरोजगार हैं उन्हें इस वर्ष अच्छी नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। इस साल सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों पर आपको अच्छा-खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। शनि लग्नेश हैं और बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसीलिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कई काम अटकने लग जायेंगे।

समय पर काम नहीं होगा। लेकिन गुरु जो लगन के भाव में हैं काफी अच्छे परिणाम देने वाले हैं। धन लाभ कराने वाले हैं। प्रेम विवाह का योग है, संतान से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग है।

प्रमोशन का योग बन रहा है। आर्थिक स्थितिको मजबूत करने वाले हैं। मंगल राजयोग का संयोग बना रहा है। बल पराक्रम बढ़ाएगा। मंगल एकादश भाव में जब 16जनवरी के बाद गोचर करेंगे तो आपके कारोबार एवं नौकरी को बढ़ाएंगे।

मीन राशिफल

आप इस समय अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आप इस वर्ष एक बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। यदि आप इस वर्ष कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल महीने में इसकी शुरुआत करें क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है।

मीन राशि के छात्रों के लिए साल बहुत बेहतरीन रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस वर्ष आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें बढ़ोतरी की स्थिति रहेगी।

आपको कार्य विस्तार से अधिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है साल का प्रारंभ आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा इस समय आपके पास धन का आगमन होगा और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे हालांकि आपको अपने खर्चों पर भी लगाम लगाना होगा तभी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत स्थिति में आ पाएगा।

किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के आसार इस वर्ष बेहद कम हैं लेकिन खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वर्ष आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग जैसी अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

यह भी पढ़ें :-

दुनिया में मनाए जाते हैं 70 से अधिक नववर्ष

जानिए दुनिया भर की भाषाओं में नव वर्ष की बधाइयां कैसे दी जाती हैं !!

The post जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल !! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

जाने विश्व में नए वर्ष की ‘अनोखी परम्पराएं’
अंतर्राष्ट्रीय मानक समय के अनुसार लगभग 3,15,56,000 सैकेंड का समय एक वर्ष के बराबर होता है। इसे 8760 घंटे या 5,25,600 मिनट के बराबर मान सकते हैं। प्रायः इस समय के बाद ही नए वर्ष का आगमन होता है तथा फिर एक बार समय की सुइयां अपनी गिनती अविराम रूप से शुरू कर देती हैं।

विश्व भर में एक और नव वर्ष का आयोजन धूमधाम से करने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। हालांकि, दुनिया भर में इसे मनाने का अलग अलग तरीका सदियों से प्रचलित है। कुछ लोग इसे त्यौहार के रूप में मनाते हैं तो कुछ पारम्परिक तरीके से मनाते हैं।

चलिए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से:-

दिवाली जैसी रौनक

जापान में नव वर्ष को भारत के दीपावली त्यौहार की तरह मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों एवं गली-मोहल्लों की सफाई तथा मकानों का रंग-रोगन करते हैं।

गृहणियां अपने घरों की सजावट आकर्षक ढंग से करती हैं तथा लोग सज-धज कर संगीत की लय पर नाचते-गाते हैं। जापानी लोग मानते हैं कि नव वर्ष के दिन उपहार प्राप्त होने पर वर्ष भर उपहार मिलेंगे। इसी प्रकार वे लोग पुराने वर्षों के कर्जा को नव वर्ष के दिन चुका देना अच्छा मानते हैं।

घर में आने वाला पहला पुरुष

स्कॉटलैंड में नए साल के जश को ‘हॉगमैनी‘ पुकारा जाता है। ‘फर्स्ट फुटिंग‘ यानी पहला कदम इस समारोह का एक पारम्परिक हिस्सा है।

यह तब होता है जब आप दोस्तों या परिवार के पास आधी रात के तुरंत बाद जाते हैं ताकि उनसे मिलने और नए साल में उनके घर जाने वाले पहले व्यक्ति बन सकें।

मान्यता के अनुसार नए साल में आपसे मिलने वाला पहला व्यक्ति लंबा, काले बालों वाला होना चाहिए। आने वाला ‘ब्लैक बन‘- एक तरह की ब्रैड उपहार के रूप में लाता है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जिस घर में आप जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोग आने वाले वर्ष में भूखे न रहें।

आने वाले महीनों में घर गर्म रहे यह सुनिश्चित करने के लिए कोयला भी ले जाया जाता है। नए साल से पहले लोगों द्वारा अपने घरों को साफ करना और चिमनी में जमा पुरानी राख को निकालने की भी परम्परा है। यह नव वर्ष का स्वागत करने के लिए पुराने साल को साफ करने का प्रतीक है।

ठंडे पानी में छलांग

दुनिया के कई ठंडे देशों में नव वर्ष के दिन बर्फीले पानी में डुबकी लगाने की परम्परा है। उत्तर अमरीका में ‘पोलर बियर क्लब‘ ने सर्दियों के महीनों में बर्फीले पनी में डुबकी लगाने की इस परम्परा को लोकप्रिय बनाने में खूब मदद की है।

1903 में ‘कोने आइलैंड पोलर बियर क्लब‘ की स्थापना करने वाले बर्नार्ड मैकफैडेन का मानना था कि सर्दियों के दौरान समुद्र में डुबकी लगाना सहनशक्ति, पौरुष और प्रतिरक्षा के लिए वरदान हो सकता है।

इस क्लब ने सन् 1903 में पहली बार बर्फीले पानी में डुबकी लगाने वाले इवेंट की शुरूआत की थी। आज कनाडा से लेकर नीदरलैंड तक 1 जनवरी को लोग सामूहिक रूप से बर्फीले पानी में उतरते हैं।

कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बर्फीले पानी में नहाना किसी कमजोर दिल और कमजोर शरीर वाले इंसान के लिए नहीं है। हालांकि, साल के पहले दिन हजारों साहसी लोग समुद्र और नदियों के माइनस तापमान वाले पानी में डुबकियां लगाते हैं।

यह भी पढ़ें :-जानें दुनिया के अलग-अलग देशों में मनाए जाने वाले होली जैसे त्यौहारों के बारे में!!

पीले रंग का उत्सव

पेरू में पीले रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और लोग अक्सर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पीले रंग के अंडरवियर पहनते हैं ताकि नए साल में भाग्य उनके साथ बना रहे।

देश भर में लगने वाले मेलों में पुरोहित विशेष अनुष्ठान करते हैं जिनमें पीले फूलों की भक्तों पर बौछार की जाती है अथवा उनके शरीर पर से गिनी पिग को गुजारा जाता है।

इसके अलावा आधी रात को हजारों लोग सड़क पर उतरते हैं और आतिशबाजियां जलाते हैं। दावत में सबसे पहले पेरू वासी 12 अंगूर खाते हैं।

गुलाबों की परेड

‘रोज परेड‘ यानी गुलाबों की परेड की शुरूआत 1890 में अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया के पासाडेना में शुरू की गई थी। इसका मकसद शहर को प्रसिद्धि प्रदान करना था।

टूर्नामेंट ऑफ रोजेज एसोसिएशन ने पूर्वी तट के दोस्तों को यहां के गर्म मौसम में विभिन्न खेल खेलने के लिए आमंत्रित किया। सर्दियों के मौसम में भी इलाके में खिलने वाले तरह-तरह के ताजे फूलों को परेड की झांकियों में दिखाया जाता है।

धन का शुद्धिकरण

जापान में यह भी माना जाता है कि नव वर्ष के दौरान मंदिर में पवित्र जल में नोटों को धोने से धन की वृद्धि होती है। राजधानी टोक्यो के दक्षिण में स्थित कामाकुरा नामक स्थान के जेनियाराई-बेटेन मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग अपने साथ नोटों को मंदिर के पवित्र जल से शुद्ध करते हुए नए साल का जश्न मनाते हैं।

सूमो पहलवानों का अनुष्छन

जापान में ही एक और रिवाज है कि सूमो ग्रैंड चैम्पियंस नए साल का जश्न मेइजी जिंगू श्राइन में अनुष्ठान के साथ मनाते हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित मेइजी जिंगू श्राइन में सूमो ग्रैंडचैम्पियन ‘दोह्यो-इरी‘ नामक अंगूठी शुद्धिकरण अनुष्ठान के दौरान विशेष प्रकार के नृत्य का प्रदर्शन करते हैं।

जमीन में स्वर्ण मुद्राएं गाड़ना

यूनान में लोग रात को 12 बज कर 1 मिनट पर गिरजाघरों के पीछे जमीन में स्वर्ण मुद्राएं गाड़कर उस पर सौभाग्य के जन्म का प्रतीक एक वृक्ष का पौधा लगाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि इससे वर्ष भर समृद्धि बनी रहेगी।

अफ्रीकी देशों में

अफ्रीकी देशों में नव वर्ष का नजारा अलग होता है। लोग 31 दिसम्बर को आग बुझा देते हैं तथा वर्ष के प्रथम दिन फिर जलाते हैं और इसके बाद खुशी एवं उत्साह से नव वर्ष का स्वागत करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में ‘जूलू‘ जाति के लोग इस दिन अपने बेटे-बेटियों की शादी धूमधाम से करते हैं तथा शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा निहत्थे खूखार सांड से लड़ कर अपने साहस एवं पराक्रम का परिचय देता है।

नव वर्ष असीम सम्भावनाएं पेश करता है तथा विश्व भर के लोग अगले वर्ष में शुभ कार्यों की प्रतीक्षा में तथा बीते वर्ष को भुलाने की परम्परा को अपने-अपने ढंग से निभाते हैं।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें :-

जानिए दुनिया भर की भाषाओं में नव वर्ष की बधाइयां कैसे दी जाती हैं !!

दुनिया में मनाए जाते हैं 70 से अधिक नववर्ष

The post जाने विश्व में नए वर्ष की ‘अनोखी परम्पराएं’ appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.