Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

जानिए राशियों के अनुसार केसा रहेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। इस चरण को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। नासा का कहना है कि अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 से पहले नहीं होने की संभावना है।

ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार, यह आगामी चंद्र ग्रहण सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से राशियों को प्रभावित कर सकता है। आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानिए इस पोस्ट के माध्यम से:-

मेष राशि : ज्योतिष के अनुसार मेष राशि जिसके स्वामी मंगल देवता हैं, उनके लिए चंद्र ग्रहण अशुभ साबित होगा। इसके दुष्प्रभाव से उनके भीतर तमाम चीजों को लेकर भय पैदा होगा।

वृष राशि : ज्योतिष के अनुसार वृष राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसके दुष्प्रभाव के चलते उन्हें जीवन में अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि जिनके स्वामी स्वयं बुध देवता हैं, उनके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। चंद्र ग्रहण से उन्हें करिअर-कारोबार आदि में विशेष लाभ होगा।

कर्क राशि : कर्क राशि जिसके स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं, उनके लिए लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा, करियर और प्रमोशन में अच्छी तरक्की के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण के चलते मान-सम्मान पर संकट आ सकता है। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को किसी भी ऐसे कार्य को करने से बचना चाहिए जिसके चलते उन्हें भविष्य में अपमानित होना पड़े।

कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी बुध देवता देवता हैं, जिन्हें ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार माना गया है। ज्योतिष के अनुसार इसके दुष्प्रभाव के चलते कन्या राशि के जातकों को भविष्य में कुछ एक बड़े कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला राशि : तुला राशि जिसके स्वामी स्वयं शुक्र देवता हैंं, उनके लिए यह चंद्रग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से तुला राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : ग्रहण का वृश्चिक राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, आपको करियर में तरक्की मिलेगी और अगर आप विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों की आय में अचानक वृद्धि होगी, पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, साथ ही कार्यस्थल पर आपके काम की भी काफी तारीफ होगी।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने जा रहा यह चंद्र ग्रहण कष्ट और तमाम तरह की पीड़ा का कारक बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण देखने और उस दौरान घर से निकलने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं, करियर के लिए समय काफी अनुकूल है और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ और अचानक से बड़े नुकसान कराने वाला साबित होगा।

यह भी पढ़ें :-

नवंबर की इस तारीख को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण के दौरान क्या करें

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp