Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

जानिए बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर के बारे में कुछ बातें

ऋषि कपूर बॉलीवुड फिल्मों के एक जाने-माने हीरो हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे निर्देशक भी रह चुकें  हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते जिसनें बॉलीवुड में 85 वर्ष से ज़्यादा का योगदान दिया है। आइए जानते है उनके बारे में कुछ बातें:

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था । ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के बेटे हैं। राज कपूर की माँ का नाम कृष्णा राज कपूर है।

  • ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं।  रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर के दोनों भाई उन्ही की  तरंह बॉलीवुड अभिनेता हैं।
  • ऋषि कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें डेब्यू चाइल्ड अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला था।
  • ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से की थी । इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी थीं।
  • ऋषि कपूर को बॉलीवुड में रोमांस का राजकुमार माना जाता है।
  • बॉबी फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद वे 90 से भी ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल करते नज़र आए।
  • ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होने बॉलीवुड में कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दीं है । ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया हैं।
  • ऋषि कपूर अपने जमाने में चॉकलेटी बॉय के नाम से जाने जाते थे।
  • ऋषि का अफेयर अपनी पहली कोस्टर डिंपल कपाड़िया से भी रह चूका है। लेकिन डिम्पल ने अचानक राजेश खन्ना से शादी कर सभी को चौंका दिया था।
  • ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। बता दें, ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। उन्होंने  5 साल के लम्बे अफेयर के बाद शादी की थी।
  • ऋषि कपूर शूटिंग के समय नीतू सिंह के साथ सेट पर शरारतें कर उन्हें तंग करते थे और नीतू को इससे बेहद चिढ़ थी। ‘अमर अकबर एंथोनी’ के सेट पर ऋषि ने नीतू के चेहरे पर काजल फैला दिया था। इस वजह से नीतू को फिर से मेकअप करना पड़ा था।
  • फिल्म अमर अकबर एंथोनी (1977) में ऋषि कपूर (अकबर इलाहबादी) की भूमिका के रूप में नीतू को उनके वास्तविक नाम “नीतू”से पुकारते हैं। इस गलती को ठीक नहीं किया गया और फिल्म में इस दृश्य को देखा जा सकता है।
  • ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। बेटी रिधिमा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।
  • ऋषि कपूर के साथ 20 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने अपना करियर शुरू किया।
  • आपको हैरानी होगी, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी डेब्यू फिल्म में टॉवल सीन किया है।
  • ऋषि कपूर ने अपने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार फिल्म अग्निपथ के लिए ऑडिशन दिया था। अग्निपथ में उन्हों ने नकारत्मक भूमिका निभाई, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी

शिक्षक दिवस पर कुछ रोचक बातें

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp