28 दिसंबर का इतिहास:-
- 1668- मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
- 1836: स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
- 1885: भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई।
- 1896: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
- 1908: दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में आए भूकंप और सूनामी के बाद एक लाख से ज़्यादा लोग मारे गए थे।
- 1926: इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
- 1928: कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
- 1932: बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ था।
- 1937: टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा का जन्म हुआ था।
- 1942 : रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
- 1952: भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म हुआ था।
- 1966: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1974: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का निधन हुआ था।
- 1974: पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
- 1976: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1977: हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ था।
- 1984: श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
- 2000: भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
- 2002: मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन हुआ था।
- 2003: अमरीका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया था।
- 2013: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।