यूँ बनाएं लहसुन का अचार बढ़ा देगा खाने का स्वाद, देखें वीडियो

973

अचार लगभग हर घर में बनाया जाता है। खासतौर पर आम का अचार और मिर्च का अचार। लेकिन इसके अलावा भी कई चीजों का अचार बनाया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

अगर आपने अभी तक लहसुन का अचार नहीं बनाया है, तो इसे बनाकर देखें। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। तो आइए जानते हैं लहसुन का अचार बनाने की विधि।

लहसुन का अचार सामग्री

एक सौ ग्राम लहसुन का अचार, 3 चम्मच सरसों का तेल, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक पिसा हुआ गुड़ और स्वादानुसार नमक। मसालों के लिए एक चम्मच राई, एक चौथाई चम्मच मेथी दाना, जीरा, एक चौथाई खड़ा धनिया और हींग।

लहसुन का अचार बनाने की विधि

लहसुन का अचार बनाने के लिए एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें लहसुन और हल्दी पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

इसे तब तक पकाएं जब तक कि लहसुन नरम न हो जाए। फिर अमचूर पाउडर डालकर मिला लें। इसे चमचे से चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं। लहसुन में लाल मिर्च पाउडर, गुड़ और नमक भी डाल दें।

यह भी पढ़ें :-