बॉलीवुड अपने जादू, गपशप और अच्छी तरह से छुपाके रखे गए रहस्यों के लिए जाना जाता है. अगर आप समझते हैं कि आप बॉलीवुड के बारे में सब कुछ जानते हैं. तो यह सूची आपको द्वारा सोचने को मजबूर कर देगी. इस सूची में बॉलीवुड के सबसे रहस्यमई तथ्य हैं. यह हैं बॉलीवुड के 25 सबसे अदभुत तथ्य:-
- वहीदा रहमान जी ने अमिताभ बच्चन के साथ मां और प्रेमिका के दोनों किरदार निभाए हैं. उन्होंने 1976 में बनी अदालत फिल्म में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का किरदार निभाया था और 1978 में बनी फिल्म त्रिशूल में अमिताभ बच्चन जी की मां का किरदार निभाया था.
- आमिर खान की फिल्म “लगान” पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसमें सबसे ज्यादा ब्रिटिश अभिनेता लिए गए थे.
- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील दत्त पहले आरजे स्टूडियो में काम करते थे और वह अभिनेत्री नरगिस का इंटरव्यू लेना चाहते थे. पर वह अभिनेत्री नरगिस जी के सामने इंटरव्यू में एक भी शब्द नहीं बोल सके और इंटरव्यू को कैंसिल कर दिया गया. वर्षों बाद जब सुनील दत्त जी को उनके साथ “मदर इंडिया” (1957) में काम करने का मौका मिला, तब उनको एक दुसरे से प्यार हो गया और बाद में उन दोनों ने शादी कर ली.
- बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म “हीरोइन” में 130 तरह के अलग अलग कपड़े पहने थे जिनको दुनिया के शीर्ष डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया था.
- बॉलीवुड की सुपर-हिट फिल्म “दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे” में पहले शाहरुख़ खान की जगह सैफ अली खान को लेने वाले थे. मुश्किल से यकीन करनी वाली बात यह है कि इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के बारे में भी विचार किया गया था.
- “रोकस्टार” फिल्म में क्लाइमेक्स पहले शूट किया गया था. दरअसल फिल्म के क्लाइमेक्स में रणबीर कपूर के किरदार के लम्बे बाल दिखाए जाने थे जब की फिल्म की शुरुआत में रणबीर कपूर के किरदार के छोटे बाल थे. इसलिए फिल्म के निर्देशक रणबीर कपूर के हेयर स्टाइल को बिगड़ना नहीं चाहते थे.
- बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर पहले जब मुंबई आये थे. तो वह राज कपूर जी के गेराज में अपने परिवार के साथ रहते थे. फिर बाद में वह मध्य वर्ग के उपनगरों में अपने परिवार के साथ रहने लगे.
- राज कपूर जी की फिल्म “मेरा नाम जोकर” पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसमे एक नही दो इंटरवल थे.
- अभिनेता अमजद खान जी को पहले “शोले” (1975) फिल्म में से हटा रहे थे. क्योंकि कथानक के लेखक जावेद अख्तर ने देखा कि अमजद खान की आवाज़, गब्बर सिंह के किरदार के लिए बहुत कमजोर है. पहले उनकी जगह अभिनेता डेनी जी को लेने वाले थे. फिर बाद में दुबारा अमजद खान जी का चयन कर लिया गया.
- जब बॉलीवुड अभिनेत्री श्री देवी सिर्फ 13 वर्ष की थी, तब उन्होंने फिल्म “मून्द्रू मुदिछु” महान अभिनेता रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया.
- शेखर कपूर जी की मंगनी अभिनेत्री शबाना आजमी से हुई थी जो बाद में टूट गई.
- ‘मुग़ल-ए-आज़म’ फिल्म को तीन भाषाओँ हिंदी, इंग्लिश और तमिल में प्रदर्शित किया गया था. जब इस फिल्म का तमिल संस्करण बहुत बुरे तरीके से फ्लॉप हुआ तब इस फिल्म के इंग्लिश संस्करण को हटा दिया गया.
- ईला अरुण और अलका याग्निक को फिल्म खलनायक के मशहूर गीत ‘चोली के पीछे क्या है’ के लिए बैस्ट प्लेबैक सिंगिंग का पुरस्कार संयुक्त रूप से मिला था. यह इतिहास में पहला मौका था जब दो गायिकाओं ने एक पुरुस्कार को शेयर किया था.
- अभिनेत्री देविका रानी पहली ऐसी पढ़ी लिखी अभिनेत्री थी जिनके पास आर्किटेक्चर एंड डिजाईन की डिग्री थी.
- ‘कहो ना….प्यार है’ को सबसे ज्यादा पुरुस्कार मिलने से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया था. इस फिल्म को 92 अवार्ड्स मिले थे.
- गीत “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो “ अब तक बना सबसे लम्बा गीत है. यह गीत 20 मिनट्स का है.
- हमारे श्री पूर्णतावादी, आमिर खान मशहूर क्रन्तिकारी “मौलाना अबुल कलाम आज़ाद” जी के वंश से संबंध रखते हैं.
- बॉलीवुड की अभिनेत्री कल्कि कोएच्लिन के पड़-दादा मौरिस कोएच्लिन एफिल टावर को बनाने वाले मुख्य इंजिनियर थे और उन्होंने अमेरिका के स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी पर भी काम किया था.
- अभिनेता ऋतिक का असल में उपनाम नागरथ है, रौशन नहीं.
- महान अभिनेता अशोक कुमार पहले बॉम्बे टाल्कीस में प्रयोग शाला का सहायक था.
- रणवीर सिंह, जिसका असल में नाम रणवीर सिंह भवानी है जो अभिनेत्री सोनम कपूर का चचेरा भाई है.
- मेरा नाम जोकर और एलओसी: दोनों फिल्मे अब तक की बनी सबसे लंबी फ़िल्में हैं इन फिल्मों की लम्बाई 255 मिनट्स की है.
- “सिलसिला” (1981) ही एक ऐसी फिल्म है जिसमें अभिनेता शशि कपूर जी ने अमिताभ बच्चन जी के बड़े भाई का किरदार निभाया था. बाकी सभी फिल्मों में जैसे कि दीवार, सुहाग, दो और दो पांच और नमक हलाल फिल्मों में अमिताभ बच्चन जी ने ही शशि कपूर जी के बड़े भाई का किरदार निभाया था.
- भारतीय हर वर्ष 270 अरब मूवी टिकटें खरीदते हैं, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है.






















समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार ट्रेलर के आधिकारिक रिलीज से कुछ घंटों पहले ही फिल्म के तमिल वर्जन का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. ट्रेलर लीक होने के बाद निर्माताओं ने कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है.
पृथ्वी की सबसे डरावनी जगह “बीचवर्थ का पागलखाना” ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया नामक स्थान पर स्थित है. यह जगह 1867 से 1995 तक एक पागल व्यक्तियों का अस्पताल था। इस पागलखाने में एक साथ 1200 मरीजों के रहने की व्यवस्था की जाती थी।
रात को लंदन का हाईगेट कब्रिस्तान एक हॉरर फिल्म की तरह दिखाई देता है। यह लंदन की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। यह कब्रिस्तान बहुत बड़ा है। इस कब्रिस्तान में बहुत से लोगों ने वैम्पायर्स को देखने का दावा किया है जो कि आये दिन इस कब्रिस्तान में घूमते रहते है। दुनिया भर में सबसे बडे कब्रिस्तान के अलावा यह कार्ल मार्क्स की कब्र के लिए भी दुनिया भर में विख्यात है। इस कब्रिस्तान को सन 1839 में शुरू किया गया था।
भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। सरकार ने भी पर्यटकों को यहाँ अंधेरा होने से पहले चले जाने की चेतावनी जारी कर रखी है। लोगों के मुताबिक 16वीं शताब्दी में इसी शहर में रहने वाले एक जादूगर को भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती के साथ प्यार हो गया।
इस थिएटर में 1888 में एक इटली गायक फ्रेडेरिकी बेकर की मौत हो गई थी। कहा जाता है की तब से उनकी आत्मा यहां भटकती रहती है तथा कहा जाता है कि जब भी कोई कार्य होता था तो उस दौरान फ्रेडेरिकी बेकर के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाती थी। ऐसा ही एक किस्सा भारत में भी है जो कि भारत के पूर्व सैनिक बाबा हरभजन सिंह से जुड़ा है, जिनके लिए, जब भी भारत और चाइना के बीच फ्लैग-मीटिंग होती है तो एक कुर्सी बाबा हरभजन के नाम की रखी जाती है।
स्कॉटलैंड में 16 अप्रैल 1746 को कल्लोदें की बंजर भूमि पर भयानक लड़ाई लड़ीं गई थी जिसमें जैकोबाइट विद्रोहियों की भारी संख्या में हत्या कर दी गयी गई थी। हाइलैंड सीमा शुल्क और परंपराओं का दमन करने के लिए यह हत्यांएं की गई थी। माना जाता है कि इस युद्ध की सालगिरह पर मरे हुए सैनिकों और लोगों के भूत जिंदा हो जाते है और उनके रोने, चिल्लाने की आवाजें और हथियारों के टकराने की आवाजें स्पष्ट सुनाईं देती हैं।
अमेरिका के कोलोराडो स्थित एस्तेस पार्क की ओर अधिकतर पर्यटकों को इसकी नैसर्गिक सुन्दरता ही खींच लाती है। यहाँ खूबसूरत पर्वत, भरा-पूरा वन्य जीवन तथा रॉकी माउंटेन नैशनल पार्क में तरह-तरह की आउटडोर एडवेंचर एक्टिविटीज हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगो को आकर्षित करती हैं। परन्तु सूरज डूबने के साथ ही इस कस्बे की नैसर्गिक सुन्दरता और आकर्षण का स्थान रहस्यमयी शक्तियां ले लेती हैं।
गुडगाँव शहर का एम.जी. रोड, गुडगाँव का सबसे सुनसान और भयावह रोड है। इस सड़क पर ड्राइव करने वालों का मानना है कि उन्होंने कई बार इस सड़क पर सफेद साड़ी पहने औरत को देखा है जो गाड़ियों के साथ-साथ भागती है। उसकी जीभ बांह जितनी लंबी और बाहर की तरफ उबली हुई आँखें हैं। कहते हैं की इस औरत की मौत कुछ साल पहले इसी एरिया में हुई थी।
यह हवेली संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन शहर में स्थित है। 1941 में यह हवेली अमीर लोगों के लिए एक वेश्यालय हवेली होती थी। बाद में इस हवेली के तहखाने से कुछ लाशें मिली थी जिनके शरीर पर बेरहमी से गोल चक्र के निशान बनाए गए थे।
बोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory) कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है। यह इंग्लैंड के सबसे भुतहा घर माना जाता है। बोर्ले रेक्टोरी घर 1863 में हेनरी डासन एलिस बुल(Henry Dawson Ellis Bull) के लिए बनाया गया था। इसे विक्टोरियन हवेली भी कहा जाता है।
व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान होता है। लेकिन कुछ लोगों का दावा हैं कि यहाँ पर अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत अक्सर व्हाइट हाउस में देखा जाता है।
