दुनिया के 20 सबसे सुंदर देश, यहाँ जाना चाहेंगे?

हर देश में  कुछ अलग, चमत्कारी और लुभावने परिदृश्य होते हैं. किसी देश में ऊँचे-ऊँचे बर्फ से लदे पहाड़ और घाटियाँ हैं तो किसी में जीवन से भरपूर नेचर और वाइल्ड लाइफ. कहीं पर सुन्दर समुद्री जीवन और तट हैं तो कहीं पर सांस थामने वाली सुंदर झीलें. कहीं पर आसमान को छूते झरने हैं तो कहीं पर मन को छू लेने वाली संगीत से भरपूर नदियाँ.

हम यहाँ पर उन 20 सुंदर देश की सूची दे रहे हैं जो प्रकृति से प्रेम करने वाले हर पर्यटक की जीवन यात्रा का सपना और मंजिल है.

नेपाल

top-20-beautiful-countries-nepalपहाड़ियों और ऊँचे पर्वतों से घिरा नेपाल प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर होने के कारण सैलानियों को अनायास ही अपनी तरफ आकर्षित करता है. नेपाल की राजधानी काठमांडू असाधारण विशिष्ट आर्किटेक्चर के स्थल के रूप में जानी जाती है. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवेरेस्ट नेपाल में है.

ऑस्ट्रेलिया

top-20-beautiful-countries-australiaऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट लगभग 16,000 मील लम्बे हैं. इसमें दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच यानि तट हैं. ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ चट्टानें पूरे विश्व में मशहूर है. ऑस्ट्रलिया का सिडनी शहर विश्व के 10 सबसे खूबसूरत शहरों में आता है. ऑस्ट्रेलिया में हमेर्सेली पर्वत श्रंखला पूरी दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी पर्वत श्रंखला है.

फिलीपींस

top-20-beautiful-countries-Philipines
फिलीपींस की खूबसूरती को कई बार इसके साथ लगते थाईलैंड की वजह से नज़रअंदाज कर दिया जाता है. फिलीपींस पूरे विश्व में सबसे सुन्दर देशों में से एक है. यह देश लगभग 7000 समुद्री टापुओं से बना है जिससे इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलीपींस में पड़ता पलावन टापू पूरे विश्व में मशहूर है.

नॉर्वे

top-20-beautiful-countries-norway

नॉर्वे यूरोप के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है. नॉर्वे के ऍफ़जोर्ड गीरेंजर, नेफ्जोर्ड और सोग्नेफ़जोर्ड इस देश की सबसे सुंदर जगह हैं. इस देश के लोफोतें टापू को देख कर आप पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे और ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे.

ब्राज़ील

top-20-beautiful-countries-brazilब्राज़ील दुनिया के सबसे विविध जीवों का घर है. यह देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है. यह देश अमेज़न(amazon) जंगलों और अमेज़न नदी का घर है. इस देश का पनातल जंगल पूरे विश्व में जंगली जीवों के लिए सबसे बड़ी और खूबसूरत जगह है और इस देश का रिओ दे जनेरिओ शहर दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में से एक है.

चिली

top-20-beautiful-countries-chilliचिली देश की सीमा भूमध्य रेखा को कवर करते हुए उप अंटार्कटिक के निकट तक फैली है. अक्षांश को देखा जाए तो यह देश लम्बाई में बहुत बड़ा है और दुनिया का अत्यधिक खूबसूरत देश भी है. यहां का अटाकामा मरुस्थल सबसे शानदार है.

भारत

top-20-beautiful-countries-indiaभारत में राजस्थान और गोवा जैसी शानदार जगहों से लेकर उष्णकटिबंधीय बीच और हिमालय के लाजवाब ग्लेशियर हैं और यह वाराणसी के कस्बों से लेकर, दुनिया का सबसे शानदार स्मारक ताज महल जैसे अजूबों से भरा पड़ा है. दक्षिण भारत की अद्वितीय वास्तुकला से लेकर विश्व स्तर के समुद्र तट भारत में हैं. अफ्रीका के बाद भारत में ही सबसे शानदार वाइल्डलाइफ देखने को मिलती है.

यूगांडा

top-20-beautiful-countries-ugandaयूगांडा को “पर्ल ऑफ़ अफ्रीका” भी कहा जाता है. हालांकि यह देश बहुत छोटा देश है, यह देश दुनिया में अपनी अदभुत नदियों के लिए जाना जाता है. यहां दुनिया की सबसे लंबी नील नदी वहती है. इस नदी का जन्म “पर्वतों के शिखरों” से होता है. यहां पर विक्टोरिया लेक दुनिया की सबसे अदभुत नदी है.

[adinserter block=”10″]

स्विट्ज़रलैंड

top-20-beautiful-countries-switzerlandस्विट्ज़रलैंड में यूरोप के ऐल्प्स के रूप में सबसे खूबसूरत पर्वत हैं. यह देश दुनिया में अपनी शानदार पहाड़ियों और सबसे साफ़ सुथरे देशों में से एक के लिए जाना जाता है. इस देश के सबसे खूबसूरत कस्बे और गलियां इस देश की खूबसूरती ओर बड़ा देती हैं.

[adinserter block=”11″]

कनाडा

top-20-beautiful-countries-canadaकनाडा के पहाड़ दुनिया के सबसे खुबसूरत पहाड़ों में से एक है. इस देश के 12 अपोस्त्लेस और नेशनल पार्क दुनिया के सबसे सुंदर जगहों में से एक है. वैंकोवर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है. इस देश में दुनिया का सबसे लम्बा समुंद्री तट है.

[adinserter block=”12″]

केन्या

top-20-beautiful-countries-Kenya.केन्या को “मासाई मारा” की धरती और वाइल्ड अफ्रीका की तस्वीर भी कहा जाता है. इस देश में जंगली-प्रवासी एक जगह से दूसरी जगह पर भारी तादाद में जाते हैं.जो अपने आप में एक अदभुत द्रश्य होता है. इस देश की नेशनल पार्कों में सबसे ज्यादा वन्य जीव रहते हैं. जो दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं.

[adinserter block=”13″]

इटली

top-20-beautiful-countries-italyनिश्चित तौर पर यह यूरोप की सबसे सुंदर जगह है और यह पर्यटकों के लिए सबसे महान जगह है. इटली की राजधानी रोम दुनिया का सबसे शानदार शहर है. यहां दुनिया की सबसे खूबसूरत चर्च हैं और यहाँ का आर्किटेक्चर लोगों के दिलों को छू लेता है.

[adinserter block=”14″]

तंज़ानिया

top-20-beautiful-countries-tanzaniaतंज़ानिया में सेरेंगेती, विक्टोरिया झील, नाट्रन झील और मान्यरा झील पाई जाती है.यहां पर किलिमंजरो पर्वत जो समुन्द्र तल से 3 मील ऊँचा, भी है . यह “फ्रेडी मरकरी” का जन्म स्थल होने के साथ-2 यहां पर सबसे अच्छी वाइल्ड लाइफ भी पर्यटकों को देखने के लिए मिलती है.

[adinserter block=”15″]

कोलंबिया

top-20-beautiful-countries-columbiaआप हैरान हो सकते हैं कि यह दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया हमारी शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत देशों में कैसे आ सकता है, लेकिन कोलंबिया अपनी इस जगह के लायक है. इस देश की कुदरती सुंदरता ही इस देश को अलग नहीं बनाती बल्कि इस देश में इसके छोटे शहर इस देश को सबसे अलग बनाते हैं.

[adinserter block=”16″]

अर्जेंटीना

top-20-beautiful-countries-argentinaअर्जेंटीना अपनी विचारोत्तेजक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इस देश में दो सबसे प्रभावशाली झरने बहते हैं. इस देश में मोंटे सेर्रो और मोंटे फित्जरॉय नामक सबसे ऊँचे पर्वत पाए जाते हैं.जिनकी समुन्द्र तल से ऊंचाई 6000 फीट है.

[adinserter block=”17″]

नामीबिया

top-20-beautiful-countries-namibiaअफ्रीका के मारुथल वाले देश खूबसूरती का अड्डा हैं.इस देश में एतोषा नेशनल पार्क दुनिया के सबसे महान रिसेर्वों में से एक हैं. यहां जंगली जीवों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाता है.यहां पर पाया जाने वाला सोस्सुस्व्लेई मारुथल, दुनिया का अकेला सबसे सुंदर मारुथल है.

[adinserter block=”18″]

चीन

top-20-beautiful-countries-chine
दुनिया के इस तीसरे सबसे बड़ा देश के पास दुनिया की खूबसूरत जगह भी हैं. चीन में मेकोंग नदी दुनिया की सबसे अदभुत नदी है. माउंट एवेरेस्ट और माउंट कोगिर दुनिया के सबसे बड़े पर्वत इसी चीन के बॉर्डर में पाए जाते हैं. चीन की सभ्यता पूरे विश्व में कहीं भी देखने को मिल सकती है.

[adinserter block=”19″]

न्यूज़ीलैंड

top-20-beautiful-countries-newzealandदुनिया के 20 सबसे खूबसूरत देशों में न्यूज़ीलैंड तीसरे नंबर पर आता है. इस देश का वेलिंगटन शहर दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है. न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर अपने बीचों से लोगों को आकर्षित करता है.

[adinserter block=”20″]

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका

top-20-beautiful-countries-usaअमेरिका का योसेमिते पार्क दुनिया का सबसे सुंदर और आकर्षित पार्क है.यह पार्क अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है. इस देश में दुनिया के शीर्ष झरने बहते हैं.अगर आपको यह सब अदभुत नहीं लगता तो आप को अमेरिका में दुनिया के सबसे पुराने पेड़ भी मिलेंगे जो आपको यहां आने को मजबूर कर देंगे.

[adinserter block=”21″]

साउथ अफ्रीका

top-20-beautiful-countries-south-africaहर वर्ष दुनिया भर से पर्यटक दक्षिण अफ्रीका घूमने आते हैं. क्योंकि सभी देशों के पास ऐसी कुदरती सुन्दरता नहीं होती, जो दक्षिण अफ्रीका के पास है.जंगली जीवों का घर माना जाने वाला अफ्रीका में मरीन लाइफ भी देखने को मिलती है.यहाँ दुनिया की सबसे अच्छी नेशनल पार्कें मिलती हैं.

भारत के 10 दुर्लभ और हैरान करने वाले रीति-रिवाज!

भारत केवल एक देश ही नहीं बल्कि यह सबसे प्राचीनतम जीवन-पद्धतियों और संस्कृतियों में से एक परिपूर्ण सामाजिक व्यवस्था है. यह एक सबसे समृद्ध और जादुई संस्कृतियों और धर्मों का देश है. इस देश में अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ बिना किसी खास समस्या के मिलजुल कर रहते हैं.

समय के साथ-2 भारत में ऐसी कई रस्में और रीति-रिवाज प्रचलन में आए हैं जो जाने-अनजाने इस विविधतापूर्ण सामाजिक व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. कुछ रीति-रिवाज तो इतने अजीब हैं कि बाहरी यानि विदेशी व्यक्ति इन्हें जान कर इन पर सहसा यकीन ही नहीं कर पाते. वे अपने आप से पूछते से प्रतीत होते हैं, नो! डोंट टेल मी! आई डोंट बिलीव इट!!

तो देखिये भारत के 10 ऐसे हैरतअंगेज रीति-अंदाज जो किसी भी बाहरी व्यक्ति को बहुत ज्यादा कन्फयूज कर सकते हैं!!

अरेंज मैरिज (व्यवस्था विवाह)

arranged-marriageअरेंज्ड मैरिज यानि माता-पिता या सगे-संबंधियों द्वारा तय किया गया विवाह. वैसे तो अरेंज्ड मैरिज व्यवस्था कभी पूरे विश्व में प्रचलित थी. धीरे-धीरे अरेंज्ड मैरिज का प्रचलन 18वीं शताब्दी में सारी दुनिया से खत्म हो गया लेकिन भारत में यह 21वीं सदी में भी चल रही है.

दो ऐसे इंसान जो कुछ दिन तक एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे, उम्र भर के लिए बंधन में बाँध दिए जाते हैं. हालाँकि यह व्यवस्था प्राचीनकाल में अपनाये जाने वाली स्वयंवर व्यवस्था के विपरीत है जिसमें लड़का-लड़की को अपना जीवन साथी चुनने के अधिकार होता था. अनुमान है कि यह व्यवस्था बाल-विवाह व्यवस्था के कारण अधिक प्रचलित हुई.

यह भी पढ़ें: शीर्ष 6 खाद्य पदार्थ जो आपके चेहरे पर निखार लाते हैं

 सम्मान रक्षा हेतु हत्या (ओनर किल्लिंग)

honour-killing

ऑनर किलिंग यानि तथाकथित ‘सम्मान’ की रक्षा हेतु हत्या,  भारत में सबसे घिन्नौने कृत्यों में से एक है. भारत में विवाह करने वाले युवक-युवती की ख़ुशी और मर्जी ही सब कुछ नहीं. युवक-युवती निश्चित जाति, धर्मं, समुदाय और सामाजिक स्थिति से होने चाहिएं तभी शादी संभव है.

इन ‘नियमों’ की अवहेलना करने वालों की हत्या भी की जा सकती है ऐसा उनके रिश्तेदारों का मानना है. माता-पिता, भाई और बाकि सभी रिश्तेदार इन नियमों को तोड़ने वाले अपने बेटा-बेटी, सगे भाई-बहिन आदि को बिना किसी हिचक के मार डालते हैं. यह इस सामाजिक कुरीति का सबसे हैरानीजनक और खेदजनक पहलू है.

 दहेज प्रथा

dowry system

पुराने समय में लड़की के विवाह पर लड़की के मां-बाप अपनी पहुँच के अनुसार बेटी की विदाई कुछ जरुरी घरेलू सामान और गहनों, कपड़ों आदि के साथ विदा करते थे ताकि नए घर में उसे एडजस्ट करने कोई परेशानी न हो. समय के साथ-2 माँ-बाप का यह स्वैच्छिक फैसला ससुराल वालों की तरफ ट्रान्सफर हो गया और लोग मजबूरीवश नकदी,  महंगे उपहारों के साथ लड़की की विदाई करने-करवाने लगे. लड़की के ससुराल वाले शादी से पहले लड़की के माँ-बाप के साथ विदाई में दिए जाने वाले उपहारों के लेन-देन यानि दहेज़ का सौदा करने लगे.

आज भी ‘उचित’ दहेज़ न लाने वाली लड़कियों को मार दिया जाता है ताकि लड़के की फिर से शादी करके और दहेज़ लाया जा सके. लड़के-लड़कियों को दहेज़ लाने वाली मशीन माना जाने लगा. हजारों बेटियां इस दहेज़ रुपी दानव का शिकार हो चुकी हैं लेकिन आज भी यह कुप्रथा कायम है. भले ही दहेज़ प्रथा भारत में अवैध है लेकिन फिर भी हर रोज कोई-न-कोई बेटी इसका शिकार हो रही है.

कन्या भ्रूण हत्या

female-fetisaidभारत में लोग कई कारणों से लड़की को बोझ समझा जाता है. सभी को हर हाल में लड़का चाहिए. इसकी खातिर वे लड़की का जन्म होने से पहले ही उसको गर्भ में मार देते हैं. इसके विपरीत लड़कों को श्रेष्ठ और परिवार का ‘चिराग’ माना जाता है. भारत में कन्या भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध है फिर भी कई लोग अवैध तरीके से लड़की को गर्भ में मार देते हैं.

बाल विवाह

child-marriagesकानूनन भारत में महिला की शादी की उम्र 18 वर्ष है और एक पुरुष की 21 वर्ष. फिर भी भारत में विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह का रिवाज प्रचलित हैं. भारत में बाल विवाह पर 1929 में ही कानून बना दिया गया था. लेकिन अब भी कई समुदाय बाल विवाह पर प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हैं.

 बच्चे को छत से गिराना

Baby-Dropping-Ritual-Practiced-in-Indiaबच्चे को छत से गिराने वाली रस्म बहुत चौंकाने वाली है.  यह प्रथा महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई ग्रामीण इलाकों में पिछले 700 वर्षों से मनाई जा रही है. इस प्रथा में 1-2 वर्ष के बच्चे को 50 फुट की ऊंचाई से नीचे गिराया जाता है. नीचे खड़े लोग उसको पकड़ते हैं, लोग ऐसा समझते हैं कि ऐसा करने से बच्चों को भगवान से आशीर्वाद मिलता है.

पशुओं या पेड़ों से शादी करने बुरे ग्रह का निवारण

married-to-exorcise-the-evil-spirit

अधिकतर भारतीय कुंडली और तंत्र-मंत्र में विश्वास रखते हैं. कुंडली के अनुसार में कई लोगों में मांगलिक दोष पाया जाता है. मांगलिक दोष का अर्थ है व्यक्ति का मंगल शनि आदि नीच ग्रहों से ग्रसित होना. धारणा है कि मांगलिक दोष से पीड़ित लड़के-लड़की का गैर-मांगलिक लड़के-लड़की से विवाह होने पर किसी एक की मृत्यु हो जाती है. इस दोष के निवारण के लिए पीड़ित युवक-युवती की किसी पशु जैसे कुत्ते, भैंस या किसी पेड़ जैसे पीपल, जामुन आदि से विवाह करके इस दोष से मुक्ति का प्रयास किया जाता है. यह अपने आप में इस सर्वथा दुर्लभ अनुष्ठान है जो अन्यंत्र कहीं देखने को नहीं मिलता.

 केश लोचन

Lochan-hairstyleभारत में केश लोचन प्रथा बहुत प्रचलित है जिसमें एक आदमी अपने सर के सारे बाल कटवाकर भगवान को अर्पित करता है. वह ऐसा भगवान को खुश रखने के लिए करते हैं. यह प्रथा जैन धर्म के लोगों में बहुत प्रचलित है. कुछ रिवाज भारत में इससे भी ज्यादा दर्दनाक है.

आत्म-समालोचना (Self-Flagellation)

self-flagellationआत्म-समालोचना की प्रथा भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी प्रचलित है. यह प्रथा मुहर्रम के दिवस पर मनाई जाती है. मुहर्रम दिवस इस्लामी केलिन्डर के पहले महीने मनाया जाता है. इस दिन को हुसैन इब्ने अली की मौत हुई थी और साथ ही उनके साथ लड़ने वाले 72 योद्धाओं की मौत हुई थी. यह दिवस उनकी याद में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: स्पेन में खुदाई के दौरान मज़दूरों को मिला चांदी और पीतल

अघोरी बाबाओं द्वारा की जाने वाली नरभक्षण, काला जादू और अन्य रस्में

black-magicवाराणसी में रहने वाले दुर्जेय अघोरी संत भगवन शिव की पूजा करते हैं. वे अपने पोस्त्मोर्टम अनुष्ठानों के लिए जाने जाते हैं. यह संत व्यक्ति के अंतिम-संस्कार में बची हुई राख को अपने शरीर पर लगाते हैं. यह संत काला जादू करते हैं और मरे हुए व्यक्ति के शरीर के मांस का सेवन भी करते हैं.

भारत के बारे में 20 रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते!

तैरता हुआ डाकघर

रोचक बातें : भारत में 55,015 से अधिक डाकघरों के साथ दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। औसतन 7175 लोगों की आबादी पर एक पोस्ट ऑफिस है। डल झील, श्रीनगर में तैरते डाकघर का उदघाटन अगस्त 2011 में किया गया।

floating-post-office-in-dal-lake-shrinagar

trendingpost

अंतरिक्ष से दिखाई दिया कुंभ मेला

2011 कुंभ मेला 75,000,000 से अधिक तीर्थयात्रियों के साथ लोगों का सबसे बड़ा जमावड़ा था। जनसमूह इतना अधिक था कि यह अंतरिक्ष से दिखाई दिया.

kumbh-mela-gathering-visible-from-space

wordpress

दुनिया में सबसे अधिक नमी वाली जगह

मावसिंराम (Mawsynram), खासी हिल्स, मेघालय में एक गांव है, जहाँ दुनिया में सबसे ज्यादा (औसत दर्ज) वर्षा होती है। मेघालय के एक अन्य स्थान चेरापूंजी में 1861 कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी थी.

Indian-villagers-who-live-in-the-wettest-place-in-the-world

dailymail

संबधित: चेरापूंजी में इतनी अधिक वर्षा क्यों होती है?

पृथ्वी के घेरे जितनी लंबी तारों का इस्तेमाल

20-interesting-facts-about-india-that-you-might-not-be-knowing-sealinkबांद्रा वर्ली सी-लिंक में पृथ्वी के घेरे जितनी लंबी तारों का इस्तेमाल किया गया है. इस पुल का निर्माण करने के लिए 2,57,00,000 मैन ऑवर(घंटे) लगे थे, और इस पुल का वजन 50,000 अफ्रीकन हाथियों के बराबर है. यह पुल अपने आप में एक इंजीनियरिंग और वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है.

दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान

इस क्रिकेट मैदान की समुद्र तल से ऊंचाई 2,444 मीटर है. यह मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल में है. यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान है. इस मैदान को सन 1893 में बनाया गया था और यह क्रिकेट मैदान चायल सैनिक स्कूल का एक हिस्सा है.

शैम्पू की अवधारणा

शैम्पू की अवधारणा भारत में विकसित की गयी थी.शैम्पू का अविष्कार भारत में किया गया था. शैम्पू को जड़ी बूटियों से बनाया गया था. “शैम्पू” शब्द संस्कृत के शब्द “चम्पू” से लिया गया है.

भारतीय कबड्डी टीम सभी वर्ल्ड कप जीत चुकी है

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अब तक के हुए सभी कबड्डी वर्ल्ड कप जीत चुकी है, अभी तक किसी भी देश की तीं भारत को कबड्डी के खेल में नहीं हरा सकी है. भारत की महिला कबड्डी टीम भी अभी तक किसी देश की महिला कबड्डी टीम से नहीं हार पायी है.

चन्द्रमा पर पानी की खोज

चन्द्रमा पर पानी की खोज भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो द्वारा की गयी थी.सितम्बर 2009 में, सबसे पहले भारत की इसरो स्पेस एजेंसी ने अपने उपग्रह चंद्रयान-1 के माध्यम से यह पता लगाया था कि चन्द्रमा पर पानी है.

स्विट्ज़रलैंड में विज्ञान दिवस

20-interesting-facts-about-india-that-you-might-not-be-knowing-abdhul-kalamस्विट्ज़रलैंड में विज्ञान दिवस मनाने की वजह भारत के पूर्व राष्ट्रपति ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम हैं.भारत के पूर्व राष्ट्रपति ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम ने वर्ष 2006 में स्विट्ज़रलैंड का दौरा किया था. उनकी यात्रा वाले दिन स्विट्ज़रलैंड में हर वर्ष 26 मई को “विज्ञान दिवस” मनाया जाता है.

राष्ट्रपति जो सिर्फ आधी तनख्वाह लेते थे

भारत की आजादी के बाद बने सबसे पहले राष्ट्रपति सिर्फ आधी तनख्वाह लेते थे. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, आजाद भारत के सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे. वह अपनी मर्जी से अपने काम के लिए आधी तनख्वाह ही लेते थे. उन्होंने अपने 12 साल के कार्यकाल के अंत तक वह अपनी तनख्वाह का सिर्फ 25 प्रतिशत हिस्सा ही लेते थे. उस समय उनकी आमदन 10,000 रूपये थे.

राकेट को साइकिल पर लाया गया

भारत में इस्तेमाल किये गये सबसे पहले राकेट को साइकिल पर लाया गया था. भारत में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसा पहला राकेट बहुत छोटा और हल्का था इस राकेट को चलाने के लिए थुम्बा स्टेशन में साइकिल पर ले जाया गया था. यह स्टेशन केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले में पड़ता है.

हाथियों के लिए स्पा मसाज

भारत में कई जगहों पर हाथियों के लिए स्पा मसाज का भी प्रबंध है.भारत के केरल राज्य में पड़ते पुन्नाथूर कोटा ऐसी जगह है जहाँ पर हाथियों को स्नान कराने, उनकी मसाज करने और उनके लिए खाने का भी प्रबंध है.

दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है. भारत, अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है. भारत में 12 करोड़ से भी ज्यादा लोग अंग्रेजी भाषा बोलते हैं और यह आबादी आने वाले समय में ओर भी बढ़ती जायेगी.

दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग

दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोगों की संख्या भारत में है. भारत में शाकाहारी लोगों की मांस ना खाने की वजह के पीछे उनके धार्मिक कारण या उनकी व्यक्तिगत पसंद या फिर दोनों कारण हो सकते हैं. भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग रहते हैं.

सबसे बड़ा दूध का उत्पादन करने वाला देश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध का उत्पादन करने वाला देश है.हाल ही में भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध का उत्पादन करने वाला देश बन गया है. भारत ने वर्ष 2014 में 132.4 मीटरिक टन दूध का उत्पादन किया था जिससे भारत ने दूध उत्पादन करने में यूरोपीय यूनियन को भी पीछे छोड़ दिया था.

सबसे पहले चीनी का उपभोग

भारत पहला ऐसा देश है जहाँ सबसे पहले चीनी का उपभोग किया गया था. भारत में सबसे पहले चीनी को साफ़ करने की और निकास करने की तकनीक विकसित की गयी थी. फिर बाद में यह तकनीक भारत से पूरे विश्व में फैल गयी.

मानव कैलकुलेटर शंकुलता देवी

शंकुलता देवी जिन्हें मानव कैलकुलेटर भी कहा जाता है, उन्होंने दो 13 संख्या वाले नंबर 7,686,369,774,870 x 2,465,099,745,779 की गुना आपस में सिर्फ 28 सेकंड में कर दी थी और उनके द्वारा दिया गया जवाब भी सही था.

बंगलादेश का राष्ट्रीय-गान रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था

रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बंगलादेश के लिए राष्ट्रीय गान लिखा था.रवीन्द्रनाथ टैगोर जिन्होंने ने भारत के लिए राष्ट्रीय गान “जन गन मन” लिखा था. उनको बंगलादेश के लिए भी राष्ट्रीय गान लिखने का श्रेय जाता है. उन्होंने “अमार सोनार बंगला” बंगाली राष्ट्रीय गीत को लिखा था. उनको ब्रिटिश द्वारा नाइटहुड की उपाधि देने की पेशकश की गयी थी. लेकिन जलियांवाला नरसंहार की वजह से उन्होंने इस उपाधि को लेने से इनकार कर दिया था.

ध्यान चंद को जर्मन नागरिकता देने की पेशकश

मेजर ध्यान चंद को जर्मन की नागरिकता देने की पेशकश की गयी थी. वर्ष 1936 में भारतीय हाकी टीम ने जर्मनी की टीम को 8-1 से हराया था, जिसके बाद ध्यान चंद को हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा था. हिटलर ने ध्यान चंद को जर्मनी की नागरिकता देने की और जर्मनी की हॉकी टीम की तरफ से खेलने की. साथ ही उन्हें जर्मनी की सेना में शामिल होने की पेशकश की गयी, हालाँकि ध्यान चंद ने इस पेशकश को ठुकरा दिया था.

फ्रेडी मर्करी और बेन किंग्सले भारतीय मूल के हैं

महान ब्रिटिश गायक, लेखक और निर्माता फ्रेडी मर्करी, रॉक बैंड ‘क्वीन’ के प्रसिद्ध गायक थे. उनका जन्म एक भारतीय मूल के पारसी परिवार में हुआ था. उनका अधिकतर बचपन भारत में बीता.

प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले के जन्म का नाम कृष्णा पंडित भांजी है. बेन किंग्सले ने “गांधी” फिल्म में महात्मा गाँधी का किरदार निभाया था. उन्हें ऑस्कर और ग्रैमी पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

भारत-श्रीलंका वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, युवराज बाहर

श्रीलंका के खिलाफ 21 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को टीम की घोषणा की. विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम एकमात्र टी20 मुकाबला खेलेगी।इंडिया vs श्रीलंका

युवराज सिंह को खराब फॉर्म के कारण एक बार फिर टीम से बाहर होना पड़ा है। इसके अलावा आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को टीम के आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम दिया गया है। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और  शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे और श्रीलंका दौरे में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को भी सीमित क्रिकेट टीम में जगह मिली है।

भारत और श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज का कार्यक्रम:

पहला वनडे – 20 अगस्त
दूसरा वनडे – 24 अगस्त
तीसरा वनडे –  27 अगस्त
चौथा वनडे –  31 अगस्त
पांचवा वनडे – 3 सितंबर

टी20 मैच – 6 सितम्बर

घोषित टीम इस प्रकार है: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी(WC), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर

स्पोर्ट्स लाइव शो में हुआ कुछ ऐसा, दर्शक हंस-2 कर हुए पागल!

इस बेहद फनी वीडियो में टीवी पर एक शो की लाइव रिपोर्टिंग चल रही थी. तभी अचानक एक बच्चा रिपोर्टर के पीछे मैदान पर लोटने लगा. वह शायद किसी आम शरारती बच्चे की तरह कुछ जिद्द कर रहा था.

हैमिल्टन, स्कॉटलैंड में रेसिंग का पूर्वावलोकन (preview) शो चल रहा था. ब्रॉडकास्टर जिम डेलाहट लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे जब यह बेहद हास्यकर घटना हुई.

शरारती बच्चा जिद्द में ऐंठने लगा और घास के मैदान में औंधे मुहं गिर गया. उसको मनाने के लिए उसके पीछे आ रही टीन-एजर लड़की ने पहले तो उसे मनाने की कोशिश की और फिर उसे उठाने की कोशिश की.

जल्दी ही लड़की को आभास हुआ कि वे दोनों कैमेर के सामने आ रहे हैं. कुछ पल सोचने के बाद लड़की ने जमीन पर लेटे बच्चे को एक टांग से पकड़ा और घसीटते हुए कैमरे की शॉट रेंज से बाहर ले गयी.

टीवी पर लाइव शो देख रहे दर्शक हंस-2 कर लोटपोट होने लगे. एक दर्शक के अनुसार अपने पूरे जीवन में उन्होंने शायद ही कभी ऐसा फनी लाइव स्पोर्ट्स शो कभी देखा हो.

देखें वीडियो:

https://youtu.be/IJfo_7AqNSo

भारत की 9 शानदार और अविस्मरणीय रेल यात्राएं!

भारतीय रेलवे भारतीय परिवहन व्यवस्था की लाइफलाइन है. भारतीय रेलवे, भारत गणराज्य मंत्रालय के अधीन है. भारतीय रेलवे लाइनस की कुल लम्बाई 1,15,000 किलोमीटर है. भारत की रेल गाड़ियां हर दिन अपनी रेल यात्रा में लगभग 7,500 स्टॉप्स पर रूकती हैं.

भारत का लगभग हर सामान्य व्यक्ति अपने जीवन में एक बार रेल यात्रा जरुर करता है. लेकिन कुछ रेलवे रुट्स और सफ़र ऐसे हैं जो न केवल अद्वितीय हैं बल्कि प्राकृतिक सुन्दरता और रोमांच की पराकाष्ठा का ही दूसरा नाम हैं. यदि आपको रेल यात्रा करना भाता है तो आपको ये रेल-यात्राएं जीवन में एक बार जरुर करनी चाहियें

तो, यह हैं भारत की सबसे खूबसूरत रेल यात्राएँ जो आपके रेल सफर को चिरस्मरणीय और जीवन के महान अनुभव में तब्दील कर देंगी.

श्रीनगर से बनिहाल (पीर पंजाल रेलवे सुरंग) रेल यात्रा

india-most-beautiful-rail-tours-1

श्रीनगर-बनिहाल रेलवे सुरंग एशिया की दूसरी सबसे लम्बी रेलवे सुरंग है. जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से बनिहाल की ट्रेन यात्रा आपके सफर को शानदार बना देगी. सांस को रोक देने वाले खूबसूरत दृश्य, रास्ते में 11.2 किलोमीटर लंबी सुरंग इस सफ़र का प्रमुख झलकियाँ हैं. यह सुरंग पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित है. यह रेल लाइन कश्मीर के काजीकुंड को बारामूला शहर से जोड़ती है.

विशाखापत्तनम से आर्क वैली तक का रेल सफर

india-most-beautiful-rail-tours-2

विशाखापत्तनम से आर्क वैली का सफर बहुत लुभावना है. आर्क वैली कॉफ़ी के बागानों के लिए मशहूर है. विशाखापत्तनम से आर्क वैली का सफर 3 घंटे 50 मिनट् का है. इस सफर के रास्ते में बहुत सारी गुफाएं, झरने, कॉफ़ी के बागान इत्यादि देखने को मिलते हैं. जिनको देखकर आपका सफर यादगार और रोमांचक हो जायेगा.

हस्सन से मंगलोर रेल यात्रा

india-most-beautiful-rail-tours-3

यह रेल यात्रा कर्नाटक की सबसे अदभुत और खूबसूरत रेल यात्रा है. इस दक्षिण भारत के रेल सफर के रास्ते में बहुत सारे धान के खेत, सुपारी, ताड़ के पेड़, मालनद क्षेत्र के झाड़ीदार वन आदि आते हैं. इस सफर में सबसे अच्छी जगहें सुब्रह्मण्य और सक्लेश्पुर स्टेशन के बीच आती हैं दोनों के जगहों के बीच का सफर 55 किलोमीटर है जिसमें 110 गुफाएं, 57 सुरंगें, 15 ढाल और 67 पुल आते हैं. ये सारी चीज़ें मिलकर आपकी रेल यात्रा को रोमांच से भर देंगी.

नन्द्याल से गिद्दलपुर का रेल सफर

india-most-beautiful-rail-tours-4

यह सफर अरुणाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत सफर है. नन्द्याल से गिद्दलपुर का रेल सफर 1 घंटा 49 मिनट का है. आप यह रेल सफर प्रसंथी एक्सप्रेस, अमरावती एक्सप्रेस, कोंदावीदु एक्सप्रेस ट्रेनों से कर सकते हैं. इस सफर के रास्ते में घने जंगल आते हैं.

tripoto

कोल्लम से सेंगोत्तई का खूबसूरत रेल सफर

india-most-beautiful-rail-tours--5

यह सफर दक्षिण भारत का खूबसूरत रेल सफर है. यह सफर सर 2 घंटे और 6 मिनट का है. इस सफर के रास्ते प्रकृति के खूबसूर दृश्य आते हैं. इस सफर के रास्ते में 13 मशहूर धनुष के आकर के पुल आते हैं. जो बहुत ही रोमांचक कर देने वाला दृश्य हैं.

tripoto

दार्जिलिंग की शानदार “टॉय ट्रेन” यात्रा

india-most-beautiful-rail-tours-6

 बर्फ की चोटियों और हरे भरे जंगलों के बीच “दार्जिलिंग हिल स्टेशन” हर वर्ष पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. यहाँ पर चलने वाली टॉय ट्रेनें अपने यात्रियों के सफर बहुत आनंदित बना देती हैं. क्योंकि यह ट्रेन पहाड़ों की चोटियों में, जंगलों में और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों में से गुजरती हुई बादलों और सूरज से लुकाछिपी का खेल खेलती हैं. दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन, यहाँ की गलियोँ, बाजारों में से होकर गुजरती है

aroundtheglobe

कालका से शिमला तक का सफर टॉय ट्रेन से

india-most-beautiful-rail-tours-7

इस सफर की शुरुआत कालका से होती है. कालका से शिमला का सफर 5 से 6 घंटे का है. इस सफर के रास्ते में 102 सुरंगे, 870 पुल और 20 से भी ज्यादा स्टेशन आते हैं. इस सफर के रास्ते में बहुत सारे हरे भरे जंगल, गाँव और कस्बे आते हैं. यह सफर आपको पूरी जिन्दगी याद रहेगा.

tripoto

वास्को di गामा से गोवा तक का शानदार रेल सफर

india-most-beautiful-rail-tours-Goa_express

वास्को डा गामा से गोवा के रास्ते में 6 राज्य आते हैं यह सफर 2 हज़ार किलोमीटर लम्बा है. इस सफर में खूबसूरत पल तब आता है जब ट्रेन दुधासागर झरने के पास से गुजरती है. जो अपने आप में एक अदभुत और देखने लायक नजारा होता है.

tripoto

मंडपम से रामेश्वरम् का रेल सफर

india-most-beautiful-rail-tours-sea_bridge_route

दक्षिण भारत का यह रेल सफर हृदय को छू देने वाला अहसास दिलाता है. इस रेल सफर के रास्ते में 2.4 किलोमीटर लम्बा पुल आता है. यह पुल नीले समुद्र के ऊपर बना हुआ है. सबसे खूबसूरत पल उस समय आता है जब रेलगाड़ी इस पुल के ऊपर से गुजरती है. यह पल रोमांच से भरा होता है.

tripoto

लेनोवो फोलियो – TAB जिसे आप फोल्ड करके जेब में रख सकते हैं!!

तकनीक के विकास के साथ ही मोबाइल स्क्रीन स्पेस और एरिया को लेकर विभिन्न प्रयोग होते रहे हैं. एक ऐसी फोल्ड हो सकने वाली large screen डिवाइस को बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं जो आपकी जेब में समा सके. ऐसी ही एक डिवाइस का नाम लेनोवो फोलियो है.

लेनोवो फोलियोफ़ोल्ड हो  सकने वाले Tablet स्मार्टफ़ोन की लिस्ट में लेनोवो फोलियो का नाम चर्चा में है. हालांकि विभिन्न मोबाइल निर्माता कम्पनियां इस तकनीक को लेकर स्पर्धा में हैं. कुछ प्रोजेक्ट्स दुनिया के सामने आ रहे हैं तो कुछ पर गुपचुप तरीके से काम चल रहा है.

यह कांसेप्ट पिछले महीने हुए लेनोवो टेक वल्ड इवेंट में चीन की बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी लेनोवो ने डिस्प्ले किया है. लेनोवो फोलियो नाम का ये ‘प्रोटोटाइप’ टैबलेट एक 7.8 इंच का एंड्रायड टैबलेट है. इसके बीचोंबीच एक फोल्ड(Hinge) मौजूद है. इस Hinge की मदद से ये टैबलेट 5.5 इंच के स्मार्टफ़ोन में बदल जाता है.

लेनोवो फोलियो के एक तरफ का हिस्सा स्मार्टफोन की सामान्य स्क्रीन के रूप में काम करता है जबकि पीछे का हिस्सा ब्लैक आउट स्क्रीन में बदल जाता है. कैमरा ओन करने पर पीछे के हिस्से पर फोटो खिंचवाने वाले अपनी तस्वीर को PREVIEW भी कर सकते हैं, जोकि इसका एक cool फीचर है.

हालाँकि लेनोवो फोलियो फोन की अपनी सीमायें हैं. जैसे कि इसके दोनों तरफ का हिस्सा स्क्रीन बनना, जिससे इसको पकड़ने और उसे करने पर इसमें स्क्रैच पड़ने लाजिमी हैं. दूसरा, इसके फोल्ड का भाग जिसके बारे में संशय (doubt) बरकरार है.  हालाँकि, इस टैबलेट में फोल्ड वाले स्थान में Edge-to-Edge डिस्प्ले का प्रावधान है जो कि सैमसंग गैलेक्सी के फोन में देखा जा चुका है.

टेबलेट को फोन में बदलने का कांसेप्ट हालाँकि अपने परीक्षण यानि Testing के दौर में है और लेनोवो इस पर अच्छा-खासा व्यय कर रही है. हकीकत में आने पर यह स्मार्टफोन वीडियोज, गेमिंग और मूवी watching के सारे समीकरणों को बदल सकता है. अब देखना यह है कि यह फोन कब तक मार्किट में आ पता है.

माना जा रहा है कि लेनोवो फोलियो के साथ ही  सैमसंग और एलजी भी इस साल के अंत या 2018 के शुरुआत में, Flexible और फ़ोल्ड होने वाले डिवाइस को मार्किट में ला सकते हैं. यानि यह मुकाबला रोचक होने वाला है.

देखें वीडियो:

खुशनुमा और सफल जिंदगी जीने के लिए 10 टिप्स!!

हम सब खुश रहना चाहते है. दरअसल एक हंसी-खुशी भरी जिंदगी ही हर इंसान व्यक्ति का मकसद है. क्या हम विपरीत परिस्थितियों में भी खुश रह सकते हैं?  क्या बहुत सारा धन, सम्पति, ऐशो-आराम और तमाम सुख-सुविधाएँ इंसान को खुश रख सकती हैं? दुर्भाग्य से, या शायद सौभाग्य से, ऐसा नहीं है.

यदि ऐसा होता तो हर अमीर व्यक्ति खुश होता. फिर खुश रहने का क्या रहस्य है? खुश होना और लम्बे समय तक खुश रहना इतना मुश्किल क्यों है?

यहाँ हम खुश चिंता-मुक्त होने के 10 आजमाए हुए तरीके बता रहे हैं . इन तरीकों को आजमा कर आप भी अपनी जिंदगी को बेहतर, और खुशनुमा बना सकते हैं.

ज्यादा से ज्यादा मुस्कुराएं

ज्यादा से ज्यादा मुस्कुराने से आपकी जिंदगी की गुणवत्ता में सुधर होगा. आपको सिर्फ मुस्कुराना होगा और यकीन करें इससे आपकी जिन्दगी पहले से अच्छी हो जाएगी. कई लोग सुबह 5 मिनट तक लगातार मुस्कुराते हैं, ऐसा करने से उनका सारा दिन अच्छा निकलता है.

जिंदगी को ज्यादा गंभीरता से न लें

जिंदगी को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है. जिंदगी बहुत छोटी है अगर आपने इसको ज्यादा गंभीरता से लिया तो यह आपसे आपकी ख़ुशी, मजे और आपकी उत्पादकता यानि प्रोडक्टिविटी छीन लेगी. गंभीरता आपका तनाव बढ़ा देती है और यह आपकी रचनात्मकता व नएपन को भी उड़ा देगी. इसका मतलब है सुने-सुनाये जोक्स पर भी हंसा जा सकता है!

अपने विचारों को सकारात्मक रखें

आपने लोगों को बहुत ही साधारण सी लगने वाली बात कहते हुए सुना होगा कि चिंता मत करो और सकरात्मक सोचो. ज्यादातर लोग इस बात को नज़रअंदाज करते हैं. दरअसल वे इन बातों की गहराई को नहीं समझ पाते. नकरात्मक सोच एक ऐसी फिल्म की तरह है जिसमें केवल वही दिखता है जो आपको दुखी करता है. पढ़ें नकारात्मक लोगों के बीच खुद को सकारात्मक कैसे रखें?

गलती माफ़ करने की योग्यता को बढ़ाएं

जिंदगी के रहस्य

माफ़ करने की योग्यता एक मानसिक, भावुक, आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो आपकी नाराजगी और आपके गुस्से से आपको आजाद करता है. माफ़ करने की योग्यता बहुत कम व सुलझे हुए लोगों में होती है. गुस्सा और नाराजगी करने से आप एक अच्छे बनते हुए रिश्ते को गंवा सकते हैं.

अपनी भावनाओं पर काबू करना सीखें

जिंदगी बहुत जटिल है और लोग इससे भी ज्यादा जटिल हैं. कहीं न कहीं हमें जिंदगी में बहुत मुश्किल और खराब लम्हों में से गुजरना पड़ता है. यह लम्हे हमें तनाव में डाल सकते हैं. अगर आप ने ऐसी स्थिति में अपने आप पर नियंत्रण नहीं रखा तो आप लंबे समय के लिए डिप्रेशन में जा सकते हैं. इसलिए आपको अपने आप ही इन मुश्किल हालातों का सामना करके आगे बढ़ने का जज्बा रखना होगा. पढ़ें: अपनी भावनाओं को काबू में कैसे रखें?

आराम करें

10-tips-to-live-happy-and-successful-life-meditation

जिंदगी की रफ्तार बढ़ने के साथ, हम सब को आराम की भी आवश्यकता होती है. आपको थोडा समय कुछ अपने लिए भी निकालना चाहिए और अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय के लिए अलग हो जाना चाहिए. यह बात सच है कि काम करना आवश्यक है इसके साथ साथ आराम करना भी आपकी सेहत के लिए आवश्यक है. पढ़ें नींद न आने के कारण और समाधान

आप वह करें जो आपको पसंद है

बहुत सारे लोग अपनी पूरी जिंदगी अपने काम में व्यस्त होने के कारन अपने शौक गवा देते हैं. लोगों को चाहिए कि अपने काम के साथ साथ अपनी पसंद के काम भी करते रहे, ताकि आप अपनी लाइफ का पूरा एन्जॉय कर सको. आप वही काम करें जो आपको पसंद है जिससे आपको ख़ुशी मिलती है.

अपने दोस्तों को सावधानी से चुनें

अगर आप अच्छी जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको अपनी जिंदगी में अच्छे लोगों का साथ चाहिए होगा. अगर आप बेईमान, निर्दयी लोगों से घिरे हैं तो वह आपको बहुत बुरे तरीके से धोखा दे सकते हैं जिससे आपकी जिंदगी बहुत तनाव से भर सकती है. अगर आपके मित्र वफादार, दयालु, बुद्धिमान हैं तब आपकी जिंदगी सुखों से भरपूर होगी. इसलिए अपने दोस्त सावधानी से चुने. पढ़ें एक अच्छे मित्र या सच्चे मित्र के दस गुण

रिश्तों को मत तोड़ें

हमेशा अच्छे संबंध बनाए रखें और रिश्तों की कद्र करें. अधिकतर नजदीकी रिश्तों में कोई आप से इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहता कि आप खुश रहें और तरक्की करें. यदि आप किसी से दूर जा रहे हों तब भी रिश्तों को न तोड़ें. उदहारण के तौर पर यदि आप नौकरी छोड़ रहे हैं तो भी अपने बॉस से लड़ाई न करें. किराये का मकान बदल रहे हों भी पुराने मकान-मालिक से रिश्ता न तोड़ें बशर्ते वह भी इस रिश्ते की कद्र करते हों. पढ़ें टैक्नोलॉजी के रिश्तों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव

अपना ध्यान अपने वर्तमान पर रखें

आप अपना ध्यान अपने वर्तमान पर रखें, आप इस समय, इस पल क्या कर रहे हैं, यह मायने रखता है. इसलिए अपने भूतकाल से सीखें, ताकि आप अपने वर्तमान में अपने भविष्य के लिए अच्छा करें. हमारे मन में भूतकाल की यादें और भविष्य काल की योजनायें आती रहती हैं इसलिए इन्हें अपने दिल-दिमाग पर हावी न होने दें. ध्यान लगाने से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं. पढ़ें ध्यान कैसे लगायें

“एंट मिल” – चक्रव्यूह जिसमें मारी जाती हैं लाखों चींटियाँ!!

“एंट मिल” दुनिया का एक दुर्लभतम फंडा यानि phenomina है. इसमें लाखों चींटियां एक सर्किल में घूमने लगती हैं और अंततः बहुत बड़ी ट्रेजेडी का शिकार हो जाती हैं.

हम सभी जानते हैं कि, कीट विज्ञान के अनुसार, लगभग सभी चींटियाँ एक निश्चित मार्ग पर चलती हैं. यह मार्ग उनकी दृष्टि और गंध पर आधारित होता है. लेकिन कुछ ऐसी भी चींटियाँ होती हैं जो केवल गंध पर निर्भर होती हैं, क्योकिं ये पूरी तरह से अंधी होती हैं.

दक्षिणी अमेरिका में पाई जाने वाली जिन चींटियों के बारे में हम चर्चा कर रहे हैं यह चीटियाँ पूरी तरह से अंधी होती हैं. यह लगभग 2 लाख के झुंड में शिकार करती हैं और प्रतिदिन 1 लाख जीवों का शिकार करने में माहिर होती हैं.

चूंकि ये चींटियाँ एक दूसरे की गंध पर आधारित मार्ग पर चलती हैं, रास्ते से भटकने या गलती करने की सम्भावना लगभग शून्य होती है. लेकिन जब भी ये गलती करती हैं यह गलती बहुत ही भयंकर और प्राणघातक सिद्ध होती है.

गंध पर आधारित रास्ते पर चलने के कारण रास्ते में हल्का सा भटकाव इन्हें एक ऐसे अंतहीन चक्रव्यूह में फंसा देता है जिसका परिणाम केवल मौत ही होता है. अन्दर की और बनने वाला एक घुमावदार चक्र इन्हें एक ऐसे रास्ते पर चलने को मजबूर कर देता है जो इन्हें और अधिक अन्दर की और ले जाता है और अंत में इन्हें इतना थका देता है कि यह एक अंतहीन सफ़र में फंस कर रह जाती हैं और अंततः इनकी मौत हो जाती है.

अंधी होने के कारण इन्हें चक्राकार रास्ते पर चलने का अनुमान नहीं हो पाता है. आखिरकार एक ही रास्ते में हज़ारों चीटियाँ एक साथ चलने लगती हैं और थकान, कुचलने, भगदड़ और रगड़ से इनकी मौत होने लगती है.

अब तक की सभी बड़ी एंट मिल 1200 फुट के व्यास की है जिसमें हर एक चींटी को एक चक्कर काटने में अढ़ाई घंटे लगे थे.

 

ट्रैफिक भरी रोड़ पर रिक्शा से गिरा मासूम, आगे जो हुआ दिल दहला देने वाला था..

इस दिल दहला देने वाले वीडियो में चलते हुए एक बच्चा ऑटो रिक्शा से हैवी ट्रैफिक वाली सड़क पर गिर गया और पीछे से आती हुई तेज रफ़्तार कार के आगे आ गया. आगे क्या हुआ यह होश उड़ा देने वाला था. यह वाकया रोड क्रासिंग पर लगे सिक्योरिटी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया.

घटना 23 अप्रैल, 2017, रविवार की है. दक्षिणी चीन के जिएयांग (Jieyang) में एक औरत अपने लगभग एक साल के बच्चे और अपनी एक रिश्तेदार के साथ ट्राईसाइकिल रिक्शा पर जा रही थी. रिक्शा ड्राईवर ने हल्का सा मोड़ काटा और बच्चा रिक्शा से मल्टीलेन सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा. पीछे से आती हुई कार ने उसे लगभग कुचल ही दिया.

किस्मत से बच्चा कार के अगले पहिये के नीचे आने से बाल-बाल बच गया. और गनीमत  देखिये कि सेडान ड्राईवर ने ठीक समय पर ब्रेक लगा ली वर्ना वह पिछले टायर के नीचे भी आ सकता था.

कार के पहिये की साइड से टकराने से बच्चे को सिर और बाजू में काफी चोटें लगी. उसे तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया. चूंकि चोटें ज्यादा गंभीर नहीं थी बच्चे की जान सही सलामत बच गयी. वैसे सन्डे होने के कारण रोड़ पर ट्रैफिक ज्यादा नहीं था वर्ना कुछ भी हो सकता था.

सवाल यह उठता है कि क्या माँ ने बच्चे को पकड़ भी रखा था? या वह अपनी रिश्तेदार महिला से बातों में इतनी मशरूफ थी कि उसे बच्चे का ध्यान ही नहीं रहा और बच्चे की जान पर बन आई. जो भी हो यह बच्चा भाग्यशाली था जिसने निश्चित मौत को मात दे दी.

देखें वीडियो:

https://youtu.be/-QYuInCqH4A