ग्लोबल हंगर इंडेक्स के अनुसार भारत में 15.2% जनता को भरपेट खाना नहीं मिल पाता है. ऐसे में अगर अमीर लोगों के फ्रिज में पड़ा खाना जिसे वे अंततः कूड़े में फैंक देते हैं अगर एक पब्लिक फ्रिज में रख दिया जाए तो भूख की यह समस्या भारत से हमेशा के लिए मिट सकती है.
इस जीवनदायक आईडिया को साकार किया है आर्थोडेंटिस्ट डॉ. इसा फातिमा जैस्मीन ने. उन्होंने एक फ्रिज पब्लिक प्लेस में लगाया है जो हर समय खाने-पीने के सामान से भरा रहता है.
यह कोई आम फ्रिज नहीं है, यह ऐसी फ्रिज है जिससे कोई भी कुछ भी निकालकर खा सकता है। फ्रिज सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है। इस फ्रिज की सुरक्षा के लिए एक गार्ड भी है।
चेन्नई के इलियट बीच पर रखा फ्रिज हजारों लाखों लोगों का पेट भरता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस फ्रिज में खाना कौन रखता होगा तो आपको बता दें इसमें खाना रखने वाला कोई और नहीं बल्कि वहीं के लोग है। लोग ही फ्रिज में खाना रख जाते हैं, चाहे वो घर का बना हो या किसी रेस्टोरेंट से लाया गया हो।
कोई भी इंसान जो भूखा है वो फ्रिज खोल सकता है और इसमें रखी कोई भी चीज खा सकता है।
इस फ्रिज में सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि किताबें, कपड़ें, खिलौने और जूते भी दान कर सकते हैं। फ्रिज से लगा एक शेल्फ भी है जिसमें इन सामानों को रखा जा सकता है और जिसे इसकी जरूरत हो वह इसे ले सकते हैं।
तो कैसा लगा आइडिया? क्यों न आप भी खाने और घरेलु सामान को कूड़ेदान में न फेंक कर किसी जरुरतमंद को दान करें. आखिर अपना ही देश तो है और इसके गरीबमुक्त समाज के निर्माण में क्यों न अपना योगदान दें?


आइसलैंड उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड और नार्वे के मध्य बसा एक खूबसूरत देश है. आइसलैंड में आपको सुंदर झरने, पहाड़, ज्वालामुखी, ग्लेशियर और प्रकृति के खूबसूरत नजारे सब का मन मोह लेते हैं. यहां की एक और खास बात यह है कि यहाँ रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद लिया जा सकता है. आइसलैंड में मई से लेकर जून तक सूरज कभी नहीं डूबता है.
नार्वे यूरोप महाद्वीप में स्थित एक खूबसूरत देश है. यहाँ भी कई स्थानों पर मई से लेकर जुलाई तक यानी पूरे 76 दिनों तक यहां रात को भी सूरज चमकता है. ऐसी रोमांचित जगहों का मजा लेने के लिए लोग दुनिया के हर कोने से यहाँ आते है. इसलिए नार्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ नाम से भी जाना जाता है. नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हेमरफेस्ट शहर में रात 12:40 पर सूरज डूबता है, और उसके 40 मिनट बाद उग जाता है।
अलास्का उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का एक राज्य है. अलास्का के कुछ हिस्सों में भी मई से लेकर जुलाई अंत तक सूर्य नही छुपता है. अलास्का में सिर्फ मध्यरात्रि में करीब 51 मिनट के लिए सूर्य अस्त होता है और फिर से सूर्योदय हो जाता है.
स्वीडन, यूरोप महाद्वीप में स्थित एक खूबसूरत देश है. स्वीडन में भी करीब 100 दिनों तक यानि मई से लेकर अगस्त तक सूरज नहीं डूबता है.
फिनलैंड एक खूबसूरत देश है. यहाँ का मौसम बहुत ही सुहावना और मनमोहक होता है. इसलिए यहाँ पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है. फिनलैंड में अधिकांश हिस्सों में गर्मी के दौरान यहां के लोगों को लगभग 73 दिनों अंधेरा नसीब नहीं होता है.
