12 जुलाई का इतिहास:-
- 1096 – पीटर द हरमिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
- 1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
- 1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
- 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- 1690 – विलियम ऑफ आरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
- 1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
- 1812 – जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
- 1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
- 1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
- 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
- 1895 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म।
- 1909 – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फिल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म।
- 1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
- 1973 – अमेरिका के नेशनल पर्सनल रिकॉर्डिंग सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
- 1982 – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म।
- 1990 – सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्यूनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
- 1993 – जापान में 8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
- 1998 – 16वें विश्व कप फुटबॉल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
- 1999 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
- 2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतला और ढाका के बीच ‘मैत्री‘ बस सेवा प्रारम्भ।
- 2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
- 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
- 2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
- 2012 – पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन।
- 2013 – हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन।
यह भी पढ़ें :-
11 जुलाई का इतिहास:-
- 1346 – लक्जेमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
- 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।
- 1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
- 1857 – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म।
- 1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
- 1896 – विल्फ्रेड लारिया ने कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 1902 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म।
- 1912 – प्रसिद्ध फ्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन।
- 1921 – मंगोलिया ने चीन से आज़ादी पायी।
- 1922 – हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
- 1930 – ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
- 1948 – यरूशलेम में हवाई हमला हुआ।
- 1960 – भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म।
- 1973 – पेरिस के निकट ब्राजील को बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गए।
- 1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
- 1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।
- 1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पार कर लिया।
- 1995 – बोस्निया में 7000 से ज़्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
- 1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
- 2002 – चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2003 – लाहौर में ‘दोस्ती बस‘ और दिल्ली से ‘सदा–ए–सरहद‘ बस का परिचालन हुआ।
- 2004 – बैंकॉक में एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन।
- 2004 – मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए।
- 2004 – पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।
- 2007 – चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
- 2008 – पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
यह भी पढ़ें:-
10 जुलाई का इतिहास:-
- 1190 – तीसरे धर्म युद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
- 1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
- 1624 – हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
- 1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
- 1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
- 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
- 1856 – वाई–फाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म।
- 1913 – रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।
- 1921 – प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म।
- 1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
- 1927 – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरि क्रांति के नायक सर गंगा राम का निधन।
- 1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।
- 1949 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म।
- 1950 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म।
- 1965 – ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना हुई।
- 1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
- 1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गई।
- 1997 – फिजी में नए संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
- 2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने निलंबित किया।
- 2005 – अर्जेंटीना जूनियर विश्व कप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
- 2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
- 2006 – इनसैट-4सी भारत का भू–तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी–एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र‘, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
- 2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्यवाही में मारे गए।
- 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर‘ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2014 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन।
- 2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
Also read:-
9 जुलाई का इतिहास:-
- 1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
- 1816 – दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1819 – सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
- 1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गए।
- 1875 – भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज, बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
- 1877 – पहली विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- 1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1893 – डेनियल विलियम्स ने पहली बार बिना ऐनेस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
- 1925 – वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्म। वसंतकुमार हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से जाने गए। उन्हें हिंदी फिल्म जगत के सबसे कमाल के कलाकारों में से एक माना जाता है।
- 1930 – फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म।
- 1938 – अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
- 1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1973 – ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
- 1982 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बकिंघम पैलेस के उनके निजी शयनकक्ष में एक आदमी तमाम बाधाओं और सुरक्षा चक्रों को पार करते हुए घुस आया था। महारानी को उसकी उपस्थिति का पता तब लगा, जब उसने कमरे का पर्दा हटाया।
- 1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
- 2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
- 2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
- 2002 – ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
- 2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
- 2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
- 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
- 2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया, दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।
यह भी पढ़ें:-
8 जुलाई का इतिहास:-
- 1283 – सिसिलीया विस्पर का युद्ध; माल्टा की लड़ाई हुई।
- 1497 – समंदर के रास्ते 170 लोगों के दल के साथ भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।
- 1693 – न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।
- 1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1858 – ग्वालियर के किले के पतन के बाद लार्ड कैनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
- 1889 – The Wall Street Journal का प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1914 – दुनिया के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म।
- 1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
- 1937 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म।
- 1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी। इस प्रोग्राम का नाम “वुमेन इन द एयरफोर्स” था।
- 1954 – सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
- 1958 – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म।
- 1972 – क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्म।
- 1975 – म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल का नुक्सान हुआ।
- 1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
- 1999 – पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
- 2002 – दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
- 2003 – ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
- 2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गए।
- 2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
- 2007 – देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का निधन।
- 2008 – पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
- 2012 – असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
Also read:-
7 जुलाई का इतिहास:-
- 1656 – सिक्खों के आठवें गुरु – गुरु हर किशन सिंह जी का जन्म।
- 1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
- 1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
- 1878 – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का जन्म।
- 1883 – प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म।
- 1914 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म।
- 1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
- 1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
- 1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
- 1959 – अनेक शोध–निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित अशोक कुमार सिंह का जन्म।
- 1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
- 1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
- 1981 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।
- 1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
- 1999 – फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिश के नये टीके की खोज।
- 1999 – भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन।
- 2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
- 2003 – यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।
- 2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान–एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।
- 2008 – अफ़गानिस्तान के काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।
- 2011 – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन।
- 2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
- 2012 – रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोग मरे।
- 2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
- 2014 – हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन।
यह भी पढ़ें :-
6 जुलाई का इतिहास:-
- 1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।
- 1614 – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन।
- 1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
- 1859 – स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने पहली बार इस धरती पर पैर रखा। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया।
- 1885 – लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी।
- 1901 – जनसंघ के फाउंडर श्यामा मुखर्जी का जन्म।
- 1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना।
- 1935 – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म।
- 1944 – महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
- 1947 – ‘यश भारती‘ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म।
- 1954 – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का निधन।
- 1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुई।
- 1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
- 1962 – भारत–चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से खोल दिया गया।
- 1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
- 1990 – इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना की गई।
- 2002 – अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या काबुल में कर दी गई।
- 2002 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
- 2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
- 2005 – भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का निधन।
- 2006 – विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया।
- 2008 – 5000 साल पुराना शाही कब्रिस्तान दक्षिणी मिस्र में खोजा गया।
- 2009 – जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2012 – पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
- 2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
- 2014 – इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
- 2014 – पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन।
- 2018 – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी अमृतलाल वेगड़ का निधन।
यह भी पढ़ें :-
5 जुलाई का इतिहास:-
- 1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
- 1877 – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन।
- 1924 – ब्राजील के साओ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
- 1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
- 1946 – प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म।
- 1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना हुई।
- 1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
- 1956 – समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म।
- 1957 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन।
- 1962 – अल्जीरिया के ओरण में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत।
- 1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
- 1975 – 31 साल के अमेरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
- 1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1994 – इजरायल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
- 1995 – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म।
- 1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
- 1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विंबलडन का एकल खिताब जीता।
- 1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
- 2000 – दुशांबे (कजाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 – काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
- 2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
- 2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फुटबॉल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
- 2007 – मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू–स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु।
- 2007 – ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
- 2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
यह भी पढ़ें :-
4 जुलाई का इतिहास:-
- 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यावसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
- 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने सफल हुए।
- 1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
- 1776 – अमेरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आज़ादी के तौर पर जाना जाता है।
- 1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ था।
- 1897 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
- 1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा का जन्म।
- 1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानंद का निधन।
- 1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त।
- 1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म।
- 1943 – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म।
- 1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
- 1963 – तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
- 1982 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन।
- 1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर‘ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
- 1998 – चेक गणराज्य की याना नोवोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
- 1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट–बी‘ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन पर भेजा।
- 1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर‘ ने 74 दिन 20 घंटे 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
- 2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
- 2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गए।
- 2005 – ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फिन की एक नई प्रजाति स्नब फिन खोजी गई।
- 2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
- 2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
- 2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
यह भी पढ़ें :-
3 जुलाई का इतिहास:-
- 1661 – पुर्तगाल ने मुंबई और तंजौर इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वीतीय को दिया।
- 1778 – पर्शिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘ बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क‘ शुरू हुआ।
- 1883 – गणराज्य के लेखक कैफ का जन्म।
- 1886 – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का जन्म।
- 1897 – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म।
- 1941 – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फिल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म।
- 1948 – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का निधन। मोहम्मद उस्मान भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
- 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अल्जीरिया की आज़ादी की घोषणा की।
- 1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म।
- 1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
- 1972 – भारत–पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए।
- 1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आंद्रेई ग्रोमिको का निधन।
- 1992 – रियो डि जेनेरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
- 1996 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता राज कुमार का निधन।
- 1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
- 1999 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन।
- 2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
- 2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
- 2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
- 2006 – स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
- 2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
- 2008 – न्यूयॉर्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
- 2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
- 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
- 2018 – मुंबई में अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था।
यह भी पढ़ें :-
1...171819...231Page 18 of 231