Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

1 अगस्त का इतिहास

1 अगस्त का इतिहास:-

  • 1591 – मुगल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक उर्फ़ी शीराजी का निधन।
  • 1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
  • 1863 – पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ रानी ज़िन्दाँ का निधन।
  • 1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
  • 1899 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म।
  • 1910 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद निसार का जन्म।
  • 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1920 – विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन।
  • 1924 – वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर फ्रैंक वॉरेल का जन्म।
  • 1924 – सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म।
  • 1932 – फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।
  • 1952 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
  • 1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
  • 1955 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म।
  • 1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
  • 1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
  • 1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
  • 1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  • 1999 – बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का ब्रिटेन में निधन।
  • 2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
  • 2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्यामैन आफ़ सिरीज बने।
  • 2005 – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
  • 2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • 2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम..) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
  • 2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp