1 अगस्त का इतिहास:-
- 1591 – मुगल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक उर्फ़ी शीराजी का निधन।
- 1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
- 1863 – पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ रानी ज़िन्दाँ का निधन।
- 1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
- 1899 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म।
- 1910 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद निसार का जन्म।
- 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
- 1920 – विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन।
- 1924 – वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर फ्रैंक वॉरेल का जन्म।
- 1924 – सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म।
- 1932 – फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।
- 1952 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
- 1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
- 1955 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म।
- 1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
- 1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
- 1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
- 1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
- 1999 – बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का ब्रिटेन में निधन।
- 2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
- 2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज‘ बने।
- 2005 – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
- 2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
- 2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
- 2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
यह भी पढ़ें:-
31 जुलाई का इतिहास:-
- 1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
- 1658 – मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
- 1865 – ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्वीलस्लैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू हुई।
- 1880 – प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।
- 1902 – प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई का जन्म।
- 1907 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म।
- 1924 – मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
- 1933 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।
- 1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक उधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
- 1947 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज का जन्म।
- 1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक की साढ़े 6 घंटे की यात्रा की थी।
- 1982 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित।
- 1993 – भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन हुआ।
- 1998 – सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
- 2003 – इजरायल और फिलिस्तीन के रक्षा मंत्रियों की बैठक यरूशलेम में समाप्त।
- 2004 – आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस‘ किया गया।
- 2005 – उज्बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
- 2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।
- 2006 – श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त।
- 2006 – एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।
- 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
- 2008 – थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
- 2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हो गई थी।
- 2010 – बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें:-
30 जुलाई का इतिहास:-
- 1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एवं साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।
- 1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।
- 1771 – 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का निधन।
- 1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई।
- 1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
- 1882 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नाथ बोस का जन्म।
- 1886 – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
- 1909 – राइट भाईयों ने सेना के लिए पहला विमान बनाया था।
- 1923 – जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म।
- 1930 – एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
- 1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
- 1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिन्स्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
- 1947 – हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म।
- 1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।
- 1966 – इंग्लैंड ने पहली बार फुटबॉल विश्व कप जीता।
- 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।
- 2000 – संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किए क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
- 2000 – तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।
- 2001 – श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
- 2002 – कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- 2004 – भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।
- 2004 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
- 2006 – हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
- 2007 – चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
- 2008 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
- 2012 – भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:-
29 जुलाई का इतिहास:-
- 1567 – जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
- 1748 – ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
- 1858 – यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
- 1891 – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन।
- 1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया।
- 1904 – जे. आर. डी. टाटा का जन्म। आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
- 1921 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी के नेता चुने गए।
- 1931 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म।
- 1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
- 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने ईसवी को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
- 1949 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
- 1980 – मास्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- 1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी।
- 1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1996 – कोलकाता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन।
- 2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
- 2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक–ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
- 2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
- 2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
- 2009 – जयपुर की महारानी गायत्री देवी का निधन।
- 2013 – फ्रांस के एक होटल से 3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
यह भी पढ़ें:-
28 जुलाई का इतिहास:-
- 1165 – अरबी के प्रसिद्ध सूफी कवि, साधक और विचारक इबने अरबी का जन्म।
- 1586 – इंग्लैंड से वापस लौटने पर सर थॉमस हेरिएट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
- 1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
- 1742 – प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1821 – पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।
- 1866 – अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
- 1868 – अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम एच सिवार्ड ने पूर्व दासों को नागरिकता देने के लिए संविधान में 14वें संशोधन को मंजूर करने की घोषणा की।
- 1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी।
- 1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म। 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
- 1928 – नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में नौवें ओलंपिक खेल का शुभारंभ हुआ।
- 1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
- 1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण, 4308 तस्वीरें भेजी।
- 1976 – भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर–पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया। रिक्टर पैमाने पर3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी।
- 1983 – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी सुविज्ञ शर्मा का जन्म।
- 1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेलस्टार-3 ए का प्रक्षेपण किया।
- 1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
- 2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
- 2005 – आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
- 2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
- 2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
- 2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
- 2017 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक इंद्र कुमार का निधन।
यह भी पढ़ें:-
27 जुलाई का इतिहास:-
- 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1789 – पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना हुई थी।
- 1836 – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड की स्थापना हुई।
- 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
- 1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
- 1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
- 1921 – प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की।
- 1940 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म। इन्होंने अमेरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
- 1969 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्डर जॉन्टी रोड्स का जन्म।
- 1987 – आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
- 1987 – एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन।
- 1992 – अभिनेता अमजद खान का निधन।
- 1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 1996 – ओलंपिक खेल अमेरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए। देर रात, अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका हो गया था।
- 2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गए।
- 2003 – अमेरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन। वह 100 साल के थे और निमोनिया से पीड़ित थे।
- 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए।
- 2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा।
- 2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाए जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
- 2008 – सीपीएन–यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
- 2015 – पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन।
- 2016 – भारत के जाने माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन।
Also read:-
26 जुलाई का इतिहास:-
- 1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
- 1826 – लिथुआनिया में हिंसा में कई यहूदी मरे।
- 1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद गुरुदास बनर्जी का जन्म।
- 1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
- 1914 – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक विद्यावती ‘कोकिल‘ का जन्म।
- 1945 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से विंस्टन चर्चिल ने इस्तीफा दिया।
- 1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
- 1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िडेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति शुरू हुई।
- 1956 – मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।
- 1965 – मालदीव स्वतंत्र हुआ, इस पर ब्रिटेन का कब्जा था।
- 1966 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन।
- 1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
- 1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 66 यात्री मारे गए।
- 1994 – तुर्की वायु सेना द्वारा कुर्द में की गई बमबारी में 70 लोग मारे गए।
- 1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप‘ जीता।
- 1997 – खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
- 1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जॉयनर करसी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
- 2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
- 2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
- 2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
- 2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
- 2004 – अर्जेंटीना को हराकर फुटबॉल कोपा कप ब्राजील ने जीता।
- 2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
- 2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।
- 2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
- 2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज़्यादा जख्मी हुए।
- 2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।
यह भी पढ़ें:-
25 जुलाई का इतिहास:-
- 1585 – एम्सटर्डम ने 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।
- 1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।
- 1813 – कलकत्ता (अब कोलकाता ) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ।
- 1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया।
- 1837 – इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
- 1905 – हिंदी चलचित्र अभिनेत्री और गायिका राकेश्वरी का जन्म।
- 1919 – भारतीय संगीतकार सुधीर फड़के का जन्म।
- 1943 – बेनिटो मुसोलिनी गिरफ्तार इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त।
- 1948 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
- 1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1977 – ज्ञानी जैल सिंह ने भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1978 – ओल्डहम (ब्रिटेन) में दुनिया के पहले प्रथम परखनली शिशु लुइस ब्राउन का जन्म।
- 1987 – रामास्वामी वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।
- 1992 – एस डी शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति बने।
- 1994 – जॉर्डन और इजराइल के बीच 46 वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
- 1994 – जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- 1994 – चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
- 1997 – के आर नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।
- 2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने।
- 2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
- 2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 – उत्तर–पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
- 2012 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन।
- 2017 – गुजरात में बाढ़, 70 से ज़्यादा लोग मरे।
यह भी पढ़ें:-
24 जुलाई का इतिहास:-
- 1758 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली एसेंबली वर्जीनिया हाउस बर्जेसिज में शामिल हुए।
- 1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
- 1823 – चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
- 1870 – अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई।
- 1890 – सोराबाजार इंग्लिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम बनी।
- 1911 – हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के विलुप्त शहर माचु पिच्चु को खोज निकाला गया।
- 1923 – स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
- 1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
- 1935 – ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
- 1937 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म।
- 1938 – इंस्टेंट कॉफी की खोज हुई।
- 1941 – उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
- 1944 – 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
- 1969 – अपोलो-11 सफलतापूर्वक प्रशांत महासागर में उतर गया।
- 1977 – चार दिवसीय लीबिया–मिस्र युद्ध हुआ।
- 1985 – प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म।
- 1999 – ब्रिटेन के लिवरपूल में प्रथम ‘सार्वभौमिक महिला धर्मसभा‘ का आयोजन।
- 1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
- 2000 – एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
- 2002 – यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
- 2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा कॉल सेंटर शुरू करने का फैसला लिया।
- 2005 – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
- 2006 – प्यूर्टो रिको की सुंदरी जुलेका रिवेरा मेंडोजा मिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
- 2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
- 2017 – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का निधन।
यह भी पढ़ें:-
23 जुलाई का इतिहास:-
- 1555 – सरहिंद में सिकंदर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।
- 1798 – नेपोलियन में मिस्र में अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
- 1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
- 1856 – गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी व्यक्ति बाल गंगाधर तिलक का जन्म।
- 1877 – हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन बिछायी गयी।
- 1881 – अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की, यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
- 1903 – मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।
- 1904 – चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा आइसक्रीम कोण की खोज की गई।
- 1906 – क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म।
- 1914 – आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया–हंगरी ने सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।
- 1927 – भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई से हुई।
- 1932 – भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक महमूद का निधन।
- 1974 – ग्रीस का सैन्य शासन ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।
- 1983 – आज ही के दिन शुरू हुए तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गईं थी।
- 1998 – सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
- 1999 – मोरक्को के शाह हसन का निधन।
- 1999 – जापान की राजधानी टोक्यो में ए एन एन फलाइट 61 का अपहरण किया गया।
- 2000 – व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001 – मेघावती सुकरणोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
- 2004 – कॉमेडी के बादशाह महमूद अली का निधन।
- 2005 – मिस्र के शर्म अल–शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।
- 2007 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद जहीर शाह का निधन।
- 2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
- 2016 – प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन।
यह भी पढ़ें :-
1...151617...231Page 16 of 231