जानिए दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों के बारे में!

नदियां हमारे जीवन का आधार होती हैं, लेकिन क्या होगा जब यह नदियां ही जानलेवा बन जाए। आज हम इस पोस्ट में आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों के बारे में :-

येलो रिवर चाइना

चीन से होकर बहने वाली यह नदी लम्बाई के हिसाब से विश्व में सातवां स्थान रखती है। यह दुनिया की सबसे खतरनाक जानलेवा नदियों में से एक है। यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में,अपने रास्ते को कुल 27 बार बदलती है।

इसमें हर साल तेज़ बाढ़ आती है। अगर यह नदी अपना रौद्र रूप धारण कर ले तो इसके रास्ते में आने वाली हर चीज को यह मिटा देती है।

हर साल आने वाली बाढ़ के कारण यहाँ के हजारों लोगों को जान व् माल का भारी नुकसान होता है। जिसके कारण इस नदी को चीन में “दुःख की नदी” भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें :-भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ

कांगो रिवर अफ्रीका

कांगो नदी को अफ्रीका में अंधकार का हृदय भी कहा जाता है। यह नील नदी के बाद अफ्रीका की सबसे बड़ा नदी है और उतनी ही ज्यादा खौफनाक भी है।

कांगो नदी को सबसे गहरी नदी माना जाता है। इसकी संपूर्ण लंबाई 2,900 मील है। नदी के पास 75 मील-लंबी घाटी है, जिसे “गेट्स ऑफ नरक” कहा जाता है।

यह भी पढ़ें :-रोचक तथ्य- म.प्र. और गुजरात की जीवन रेखा नर्मदा नदी

नील रिवर अफ्रीका

नील नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है, जिसकी लम्बाई 6650 किलोमीटर है,लेकिन इस नदी के पीछे छिपे खतरे को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते है।

इस नदी में दुनिया के सबसे खतरनाक जीव निवास करते हैं। जिसमें जहरीले सांप, खतरनाक मकड़ियां शामिल है, साथ ही इस नदी में विशालकाय मगरमच्छ एवं जहरीले मच्छर भी पाए जाते हैं जो कि बहुत ज़यादा जानलेवा हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :-भारत की सबसे लम्बी नदियों में से एक है ताप्ती नदी

अमेज़न नदी

यह दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जो कि 6400 किलोमीटर यात्रा के दौरान मुख्य रूप से जंगलो के बीचो-बीच से होकर गुजरती है।

जहाँ न जाने कितने जीव जंतु रहते हैं जिनसे हम आज भी अनजान है और जिन जीवों से हम परिचित है, वे बहुत खतरनाक है।

इस नदी में विशालकाय अनाकोंडा रहता है जो हम इंसानो को जिन्दा ही निगल जाने में सक्षम है। इस नदी में खून की प्यासी मछली भी पाई जाती है, जो किसी भी इंसान को पल भर में मौत की नीद सुला सकती है।

यह भी पढ़ें :-धरती की विशालकाय नदी अमेज़न के बारे में रोचक तथ्य

सीतारम नदी इंडोनेशिया

इसे दुनिया की सबसे दूषित नदियों में एक गिना जाता है। दूर से देखने पर आपको लगेगा कि जैसे आप कोई कूड़े का ढेर देख रहें हो लेकिन इस कूड़े के ढेर के नीचे एक नदी भी बहती है।

इस नदी का पानी बेहद दूषित और बैक्टीरिया से भरी हुई है लेकिन इसके बावजूद यहाँ के स्थानीय लोग इस नदी के पानी को नहाने एवं कुछ लोग तो इस पानी को घरेलू कामों में भी इस्तेमाल करते हैं ।

इंडोनेशिया सरकार ने हाल ही में इसकी सफाई के लिए अभियान तो शुरू किया है लेकिन इसके कोई अच्छे परिणाम जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढें :-आखिर क्या है गंगा नदी के पवित्र होने का रहस्य

रिओ तिन्तो रिवर स्पेन

स्पेन में बहने वाली इस नदी को खूनी लाल नदी भी कहा जाता है, क्योकि इस नदी का ज्यादातर हिस्सा लाल रंग का दिखाई पड़ता है, इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह नदी सोने, चांदी, ताम्बा एवं कई अन्य धातुओं के खदानों से होकर गुजरती है इसलिए इस नदी में धातु की मात्रा काफी ज़्यादा पाई जाती है। जिसकी वजह से इसका पानी पीने में जान भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :-कर्नाटक के ब्रह्मगिरि पर्वत से बहती कावेरी नदी

रेड रिवर अमेरिका

अमेरिका के दक्षिणी भाग में बहने वाली यह नदी काफी खूबसूरत है लेकिन यह नदी जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी है क्योंकि इस नदी का बहाव अपने मन की मालिक है, इस नदी का बहाव रातो -रात बदल जाता है।

इस नदी में सबसे खतरनाक है इसका भवर, जो कि इस नदी के तकरीबन हर हिस्से में देखने को मिलता है जिसकी चपेट में अगर कोई इंसान आ जाए तो उसका बच पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस नदी के आसपास बहुत सारे दलदलीय क्षेत्र भी पाए जाते है।

यह भी पढ़े :-जानिए कृष्णा नदी का सबसे लम्बा सफर

पराना रिवर

पराना नदी दक्षिण मध्य अमेरिका में बहने वाली एक नदी है। पराना नदी का मतलब है- ‘समुद्र जैसी विशाल.’ यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4880 किमी का सफर तय करती है।

पराना नदी में मजबूत धाराएं होती हैं और लगातार बाढ़ पैदा होते है। बाढ़ उन लोगों की मुसीबतें बढ़ा देती हैं जो नदी के किनारों या आसपास में बसे हैं। अक्सर बाढ़ के दौरान यह नदी काफी जान-माल का नुकसान करती है।

यह भी पढ़ें :-

जानिए गोदावरी नदी के अनेक नामों की विशेषता के बारे में

आखिर क्या है गंगा नदी के पवित्र होने का रहस्य

सिंधु नदी – हजारों साल पुरानी सभ्यता की गवाह नदी

आखिर क्यों नर्मदा नदी ने हमेशा अविवाहित रहने का प्रण लिया 

मकर संक्रांति – 200 साल बाद मकर राशि में 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग!

आज सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। इस बार मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि भी हैं।

इन पांच ग्रहों का योग पिछले 200 साल में नहीं बना। साथ ही आज पांच राजयोग भी बन रहे हैं। इनमें सूर्य का उत्तरायण होना बहुत शुभ माना जा रहा है।

मकर संक्रांति पर मंगल, शनि, बृहस्पति और चंद्रमा से रुचक, शश, गजकेसरी, दान और पर्वत नाम के राजयोग बन रहे हैं। इनमें तीर्थ स्नान, पूजा और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है।

इसके लिए सुबह 8:29 से शाम को सूर्यास्त तक पुण्यकाल रहेगा। मकर संक्रांति धार्मिक पर्व होने के साथ ही एक खगोलीय घटना भी है। जिससे धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य के आने से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।

यह भी पढ़े :-जानिए मकर संक्रांति से जुड़े रोचक तथ्य!

साल में 12 संक्रांतियां, लेकिन 2 ही खास

ज्योतिष ग्रंथों में साल की दो ही संक्रांतियां खास मानी गई हैं। 14 जनवरी को जब सूर्य मकर राशि में आता है, तब मकर संक्रांति होती है।

इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाता है जो कि करीब 6 महीने रहता है। इसके बाद जब सूर्य कर्क राशि में जाता है तो कर्क संक्रांति होती है।

इस समय सूर्य दक्षिणायन होता है यानी दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर बढ़ने लगता है इसलिए इन दो ही संक्रांति को महत्वपूर्ण माना गया है।

इनके अलावा हर महीने जब सूर्य राशि बदलता है तो उस राशि के नाम के मुताबिक मेष, वृष मिथुन संक्रांति होती है। इस तरह साल में 12 संक्रांति होती है

13 फरवरी तक 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर

वृश्चिक सहित 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

वृष: किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत बढ़ेगी और उसका पूरा फायदा भी मिलेगा।

कर्क: रोजमर्रा के काम पूरे हो जाएंगे। पुरानी परेशानियां खत्म होने लगेंगी। नए काम शुरू होंगे।

सिंह: दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से मदद मिलेगी।

वृश्चिक: दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। मेहनत और पराक्रम बढ़ेगा। कई मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।

4 राशियों पर रहेगा मिला-जुला असर

मेष: नौकरी और बिजनेस में बड़े काम होंगे, लेकिन मेहनत और तनाव भी बढ़ सकता है।

कन्या: नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। फायदा मिलेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता बढ़ेगी।

धनु: धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। गुप्त बात उजागर हो सकती है।

मीन: कामकाज का फायदा मिलेगा, लेकिन लव लाइफ में तनाव और विवाद बढ़ सकता है।

तुला और कुंभ सहित 4 राशियों को रहना होगा संभलकर

मिथुन: गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। धन हानि के योग हैं। नौकरी और बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है।

तुला: माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने के योग हैं।

मकर: रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। मैरिड लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही न करें।

कुंभ: धन हानि हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में विवाद और नुकसान के योग हैं। सेहत संबंधी बड़ी परेशानी की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें :-क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, जानिए कुछ रोचक तथ्य

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब सज़ाए, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे !

0

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब सज़ाए, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे !

यदि कोई अपराध करता है तो उसे उस अपराध की सज़ा जरूर मिलनी चाहिए, फिर चाहे वह अपराध छोटा हो या बड़ा।अपराधी को उसके अपराध के हिसाब से सज़ा जरूर मिलती है, परन्तु ज़रा सोचिए अगर अपराधी को अजीबोगरीब सजा मिलने लगे तो, सुनने में कितना अजीब लगता है न।

आज हम आपको इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब सज़ाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप ये जरूर कहेंगे कि ऐसा भी होता है क्या?

तो आइए जानतें हैं कुछ अजीबोगरीब सज़ाओं के बारे में :-

बाम्बी कार्टून देखने की सज़ा

अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले डेविड बेरी नामक शख्स पर सैकड़ों हिरणों का शिकार करने का आरोप था। साल 2018 में डेविड बेरी को इस जुर्म का दोषी पाते हुए अदालत ने उसे एक साल तक जेल की सज़ा दी और साथ ही जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार डिज्नी का बाम्बी कार्टून देखने की भी सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़े :-ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब और रहस्यमयी पेड़

गधे के साथ मार्च करने की सजा

साल 2003 में अमेरिका के शिकागो में रहने वाले दो लड़कों ने क्रिसमस की शाम चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुराई थी और उसे नुकसान भी पहुंचाया था।

इस जुर्म का दोषी पाते हुए दोनों को 45 दिन के लिए जेल की सज़ा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन्हें अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का भी आदेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें :-पाकिस्तान के 10 अजीबोगरीब कानून!!!

ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट कराने की सज़ा

साल 2011 को अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाला 17 वर्षीय टाइलर एलरेड शराब पीकर गाड़ी चला रहा था जिसकी वजह से गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी।

उस समय टाइलर हाई स्कूल में पढ़ता था, इसलिए अदालत ने उन्हें हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करने के अलावा साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाने के साथ ही 10 साल तक चर्च जाने की सज़ा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें :-दुनिया में 10 सबसे अजीबोगरीब डर!!!

घर छोड़ने की सजा

स्पेन के एंडालूसिया में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक के माता-पिता ने उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी थी, जिसके बाद वह युवक इस मामले को लेकर अदालत पहुंचा।

हालांकि अदालत ने उल्टे उसी को सज़ा सुना दी कि अगले 30 दिन के अंदर उसे उसके माता-पिता का घर छोड़ना पड़ेगा और अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :-विवाह से पहले की जाने वाली अजीबोगरीब रस्में

20 घंटों तक शास्त्रीय संगीत सुनने की सज़ा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 में एंड्रयू वेक्टर पर अपनी कार में तेज आवाज में संगीत सुनने पर 120 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

वो अपना पसंदीदा संगीत ‘रैप’ सुन रहा था। हालांकि बाद में जज ने कहा कि वह जुर्माने की रकम घटाकर 30 पाउंड कर देंगे, बशर्ते कि वेक्टर को 20 घंटों तक बीथोवन, बाख और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनना होगा।

यह भी पढें :

दुनिया की 10 अजीबोगरीब परंपराएँ और रस्में.

सिंगापुर के बारे में कुछ अजीबोगरीब रोचक तथ्य

अजीबोगरीब वास्तुकला को दर्शाती यह इमारतें!

भारत की अजीबोगरीब परंपराएँ

भारत की अजीबोगरीब परंपराएँ 

सऊदी अरब के बारे में कुछ रोचक तथ्य

सऊदी अरब को मक्का मदीना, तेल, रेत, अमीर शेखों और वहां के सख्त कानून के लिए जाना जाता है। सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है।

यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना 1932 को हुई थी। आज हम आपको सऊदी अरब के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

  • सऊदी अरब की कुल जनसंख्या का आधा भाग युवा है। यहां हर तीसरा व्यक्ति 35 साल की उम्र से कम है। वहां महिलाओं की संख्या कम और पुरुषों की संख्या ज़्यादा है।
  • सऊदी अरब का अरबी नाम (अल मुल्क), (अल अरेबिया) या द किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया है।
  • इस देश में महिलाएं कार नहीं चला सकती हैं। यहां पर महिलाओं के कार चलाने पर प्रतिबंधित है। इस बात को लेकर यहां कई बार प्रदर्शन भी किए गए हैं। मगर अभी भी यह प्रतिबन्ध यथावत लगा हुआ है।
  • यहाँ का अपना कोई संविधान नहीं है वे केवल कुरान और पैगम्बर मोहम्द के उपदेशों पर ही चलते हैं।
  • तेल के अलावा, सऊदी अरब के पास पूरी दुनिया में छठा सबसे बड़ा गैस भंडार है।
  • इस देश में काम करने वाले 80 प्रतिशत लोग विदेशी हैं और ज्यादातर मजदूर तेल और गैस सैक्टर में काम करते हैं।

यह भी पढ़ें :- महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • सन 2012 में सऊदी अरब में सरकारी दफ्तरों और अधिकतर सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान पर बैन लगा दिया था l
  • सऊदी अरब में पानी का एक भी बड़ा स्रोत नहीं है और यहां पर पानी को एक बहुत ही दुर्लभ चीज माना जाता है। सऊदी अरब एक ऐसा राष्ट्र है जो समुद्र के पानी को पीने लायक बना कर उसका इस्तेमाल करता है।
  • इस देश में महिलाओ को नकाब में ही रहना पड़ता है और यदि किसी महिला का रेप होता है तो अपराधी को तब तक सजा नहीं मिलती जब तक इस अपराध को देखने वाले कम से कम 4 गवाह ना हो।
  • सऊदी अरब के पास दुनिया के लगभग 22% तेल भंडार हैं जो उन्हें पेट्रोलियम का सबसे बड़ा निर्यातक बनता हैं।
  • सऊदी अरब दुनिया का ऐसा देश है जहा एक भी नदी नही है।

यह भी पढ़ें :- महिलाओं के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, इस देश के राजा अब्दुल्ला दुनिया के 8 वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति और दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुस्लिम हैं।
  • यह  दुनिया का आखिरी ऐसा देश है जिसने 2011 में अब्दुल्ला के आदेश से मुंसिपल इलेक्शन में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया
  • गैर-मुस्लिमों को सऊदी नागरिकता की अनुमति नहीं है, और न ही  गैर-मुस्लिम को पूजा स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं है।
  • सऊदी अरब इस्लाम का जन्मस्थान है और धर्म के पवित्रतम मंदिर, मक्का और मदीना का घर है। गैर-मुस्लिमों को इन पवित्र स्थान पर पैर रखने की अनुमति नहीं है।
  • इस देश में कोई भी महिला किसी गैर मर्द से नहीं मिल सकती है और जब भी कोई महिला घर से किसी पब्लिक प्लेस के लिए बहार निकलती है तो उसके साथ उस महिला के परिवार से कोई सदस्य जरूर होना चाहिए। यह कानून पुरे सऊदी अरब में सख्ती के साथ लागु किया गया है।
  • इस देश में मृत्यु की सजा देना आम है मृत्युदंड देने के मामले में पूरी दुनिया में सऊदी अरब का चौथा नंबर है यहां पर गर्दन काटकर मृत्यु देने की सजा है।

यह भी पढ़ें :- मानवीय आँखों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • सऊदी अरब में गैर मुस्लिमों को दफन नही किया जा सकता है।
  • इस देश में तेल इतना है कि वह पूरे विश्व में आयात किया जाता है लेकिन यहां पर पानी तेल से महंगा है।
  • सऊदी अरब दुनिया की सबसे उची बिल्डिंग बना रहा है। इसकी ऊंचाई 56 किलोमीटर से ज्यादा होगी और इसका नाम “द किंगडम टावर” है। जो दुनिया की सबसे उची ईमारत होगी। इसके सामने दुबई की बुर्ज खलीफा भी बौनी नजर आएगी।
  • इस देश में कई दशकों तक महिलाओं को काम करने की मनाही रही है इसलिए लॉन्ड्री शॉप में पुरुष ही महिलाओं के कपड़े और सामान दिखाते रहे हैं लेकिन सन 2012 की शुरुआत में मर्दों को महिलाओं के समान वाली दुकानों पर काम करने की मनाही हो गई और वहां पर अब लड़कियां ही वह सारे सामान दिखाती हैं।
  • सऊदी अरब में आप सॉस वाला सैंडविच नहीं खा सकते।
  • इस देश में ऊंट का सबसे बड़ा व्यापार किया जाता है। यहां हर रोज तकरीबन 100 ऊंट बेचे जाते हैं।
  • सऊदी अरब का राष्ट्रीय खेल अल-जेनरिया है इस खेल में दो हजार से ज्यादा प्रतिभागी ऊंट पर दौड़ लगाते हैं।
  • सऊदी अरब में महिलाओं को बैंक अकाउंट तक खोलने के लिए अपने पति से इजाज़त लेनी पड़ती है। अगर वह अपने पति से इजाज़त नहीं लेती है तो फिर उन्हें अकाउंट खोलने की मंजूरी नहीं मिलती।
  • यह एकमात्र ऐसा देश है जहां पर गला काटना, अंग विच्छेद करना, पत्थर मारना जैसी क्रूर सजाएं दी जाती हैं।

 यह भी पढ़े :- कानों के बारे में रोचक तथ्य व जानकारी

  • सऊदी अरब में बेबी ऊंट का मीट बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है जेद्दाह को बेबी ऊंट का मीट उत्पादन करने की विशेषता के कारण जाना जाता है
  • पूरी दुनिया में सऊदी अरब ही एक एसा देश है जहा पर वेलेंटाइन दिवस नहीं मनाया जाता है, यहाँ तक कि इस दिन के आसपास और पुरे हफ्ते तक कोई भी दुकानदार दिल के आकार की कोई भी चीज भी नहीं बेच सकता।
  • इस देश में टेक्स की जगह कुल संम्पति पर 5 % जकात लिया जाता है।
  • अगर कोई भी टूरिस्ट सऊदी अरब जाता है तो इसको एक बात का ख्याल जरुर रखना होगा की आप इस देश में बिना किसी की इजाज़त के फोटो नहीं खिंच सकते हो, यदि आप ऐसा करते हुए पकड़े गए तो आपको इस देश के कानून का सामना करना पड़ सकता है इसी वजह से इस देश में घुमने जाने वाले हर एक टूरिस्ट को यह बात बता दी जाती है।

यह भी पढ़ें:-

राजस्थान के दिल जैसलमेर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

रोचक तथ्य: एप्पल के स्टीव जॉब्स की कार पर कभी नंबर प्लेट क्यों नहीं लगी?

पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

नदियों के बारे में रोचक तथ्य 

ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब और रहस्यमयी पेड़

0

पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना बेहद डराने वाला विचार है। केवल पेड़-पौधे ही पृथ्वी पर हमारे जीवन को समृद्ध करते हैं। पेड़ न केवल हमारे लिए प्राण-वायु आक्सीजन को बनाते हैं बल्कि हमारे लिए पानी, खाने-पीने और जीने की पूरी व्यवस्था को भी सम्भालते हैं।

पेड़-पौधों का इतिहास मानव इतिहास से भी पुराना है। हमारी धरती पर हज़ारों तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। हालाँकि सभी पेड़-पौधे खूबसूरत होते हैं, फिर भी कुछ पेड़ बेहद ख़ास, अजीबोगरीब और रहस्यमयी होते हैं। इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे पेड़ों के बारे में चर्चा करेंगे जो अपने आप में बेहद ख़ास और रहस्यमयी हैं।

जबुटिकाबा – दक्षिण अमेरिका

strange and mysterious Jabuticaba-tree-South-America

आमतौर पर फल पेड़ों की टहनियों पर लगते हैं, लेकिन दक्षिणी अमेरिका में एक ऐसा पेड़ है जिसके फल शाखाओं पर नहीं बल्कि पेड़ के तनों पर उगते हैं।

यह भी पढ़ें :- दुनिया के सबसे खतरनाक पेड़ 

अजीब और रहस्यमय दिखने वाले इस पेड़ को ‘जबुटीकाबा’ के नाम से जाना जाता है। वास्तव में यह अंगूर की ही एक प्रजाति का पेड़ है, जिसका फल ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू और बोलीविया जैसे देशों में लोगों द्वारा खाया जाता है। इसका उपयोग शराब बनाने में भी किया जाता है।

ड्रैगन ब्लड ट्री – यमन

strange and mysterious Dragons-blood-tree-Yemen

यमन के सोकोट्रा ​​द्वीप पर पाए जाने वाले पेड़ को “ड्रैगन ब्लड ट्री” कहा जाता है इन्हें ‘एलियन आइलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे खून की तरह दिखने वाला लाल रंग का पदार्थ निकलता है। यह पेड़ अपनी अजीब आकृतियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :-भारत के 15 सबसे विचित्र और रहस्यमयी स्थल!

ग्रेट सिकुआ ट्री – यूएसए

sequoias-tourists-California-Sequoia-National-Park-hindi-fundabook

किसी दानव की तरह दिखने वाला ये अजीब सा पेड़ अमेरिका में पाया जाता है। इसे ‘ग्रेट सिकुआ ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :-भारत के कुछ रहस्यमयी पर्यटन स्थल 

इस पेड़ का वजन लगभग 2.7 मिलियन पाउंड है। यह पेड़ 275 फीट लम्बा है। बताया जाता है कि इस विशालकाय पेड़ की उम्र करीब 2300-2700 साल है।

विस्टरिया – जापान

strange and mysterious Wisteria-tree-Japan

‘विस्टेरिया’ नामक यह पेड़ जापान में पाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ माना जाता है। ये पेड़ पूरी तरह से फूलों से ढके होते हैं। इस पेड़ में गुलाबी और नीले रंग फूल लगते हैं । इन फूलों को पूरी तरह से खिलने में 5 से 15 साल लगते हैं।

यह भी पढ़ें :- दुनिया के 5 विचित्र और दिलचस्प पुस्तकालय

बॉटल ट्री- ऑस्ट्रेलिया

strange and mysterious Bottle-Tree-Australia

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला यह पौधा अपनी बोतल जैसी संरचना के कारण ‘बॉटल ट्री’ के नाम से जाना जाता है।इस पेड़ को जहरीला भी माना जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में शिकारी अपने तीरों पर इसी के ज़हर का प्रयोग करते थे।

1200 साल पुराना जिंजी किला : जानिए कुछ रोचक तथ्य

भारत में ऐसे कई किले हैं जो सदियों से इतिहास की कहानियां बयां कर रहे हैं, उन्हीं में से एक है जिंजी किला, जिसे जिंजी दुर्ग या सेंजी दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है।

जिंजी दुर्ग दक्षिण भारत के उत्‍कृष्‍टतम किलों में से एक है। इस किले का निर्माण नौंवी शताब्दी में चोल राजवंशों द्वारा कराया गया था।

यह किला तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में पुद्दुचेरी के पास स्थित है। इस किले की खूबसूरती यह है कि यह सात पहाड़ियों पर निर्मित कराया गया है, जिनमें कृष्णगिरि, चंद्रागिरि और राजगिरि प्रमुख पहाड़ियां हैं।

यह इस प्रकार निर्मित है कि छत्रपति शिवाजी ने इसे भारत का सबसे ‘अभेद्य दुर्ग’ कहा था। वहीं अंग्रेजों ने इसे ‘पूरब का ट्रॉय’ कहा था।

आइए जानते हैं कुछ रोचक तथ्य

यह किला लगभग 11 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है, जिसकी दीवारों की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर है।

इस किले पर कई शासकों ने राज किया है। यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज से लेकर मुगलों, कर्नाटक के नवाबों, फ्रांसीसियों और अंग्रजों के अधीन रहा है।

17वीं शताब्दी में शिवाजी महाराज के नेतृत्व में मराठों द्वारा इस किले को किसी भी हमलावर सेना से बचाने के लिए पुननिर्मित किया गया था।

इस किले का मुख्य आकर्षण राजगिरि है, जहां एक पिरामिडनुमा शीर्ष से सजी बहुमंजिला कल्याण महल है। इसके अलावा राजगिरि पहाड़ी के निचले हिस्से में महल, अन्नागार और एक हाथी टैंक भी है। यह ग्रेनाइट किलेबंदी की अंतरतम रेखा से घिरा हुआ है, और सभी शाही संरचनाओं को घेरता है।

ऊंची दीवारों से घिरा हुआ यह किला रणनीतिक रूप से इस प्रकार बनाया गया था कि दुश्मन इस पर आक्रमण करने से पहले कई बार जरूरत सोचते थे, क्योंकि यह किला पहाड़ियों पर स्थित है, इसलिए आज भी यहां के राज दरबार तक दो घंटे की चढ़ाई के बाद ही पहुंचा जा सकता है।

जिंजी से जुड़ा सबसे दिलचस्प चरित्र राजा तेज सिंह है, जिसे स्थानीय रूप से राजा देशसिंह या देसिंग राजा के रूप में जाना जाता है। मुग़ल आधिपत्य के दौरान, औरंगज़ेब ने जिंजी को बुंदेलखंड के अपने सेनापति राजा स्वरूप सिंह को जागीर के रूप में दे दिया था।

स्वरूप सिंह की मृत्यु के बाद आर्कोट के नवाब (कर्नाटक क्षेत्र के मुगल गवर्नर) ने उनके बेटे राजा तेज सिंह पर अपना अधिकार जताने की कोशिश की। उन्होंने मांग की कि तेज सिंह करों का भुगतान करें भले ही वह मुगल सम्राट के सामंत थे।

जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो नवाब ने उन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया, और जिंजी पर युद्ध की घोषणा की। 22 वर्षीय तेज सिंह, जो उस समय बुंदेलखंड में थे, ने अपनी छोटी सेना के साथ नवाब के पराक्रमी सैनिकों के खिलाफ जिंजी की रक्षा करते हुए अपनी जान की बाज़ी लगा दी।

यह किला तमिलनाडु पर्यटन क्षेत्र का एक सर्वाधिक रोचक स्थल है। जहां हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं क्योंकि इस समय भारत समेत दुनिया भर में कोरोना वायरस फैला हुआ है इसीलिए इस पर्यटन स्थल को फिलहाल बंद कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 

मेहरानगढ़ किला- इस किले की ऊंचाई है कुतुब मीनार से भी ज़्यादा, जहां से दिखता है पाकिस्तान

राजस्थान के मशहूर किले और महल

भानगढ़ का किला जहां शाम ढलते ही जाग उठती हैं आत्माएं

बाघों का निवास – नाहरगढ़ किला

चित्तौड़गढ़ किला- जौहर का गढ़ 

क्या आप जानते हैं कुछ दवाओं बीच में लाइन क्यों होती है ?

क्या आप जानते हैं कुछ दवाओं बीच में लाइन क्यों होती है ?

आज के समय में अनियमित खानापान, अनियमित सोने के कारण हमें कई बीमारियों से हो कर गुजरना पड़ता है। जिसके कारण हर किसी को कभी न कभी दवाओं की जरुरत पड़ती हैं, और हमें दवाओं और डॉक्टर का सहारा लेना ही पड़ता है।

वैसे तो प्रत्येक दवाइयां अलग अलग होती हैं अलग रंग, आकार और प्रत्येक दवाई का अपना असर होता है लेकिन आपने देखा होगा कि दवाईयों की कुछ टेबलेट्स पर बीच में एक सीधी लाइन बनी होती है जबकि कुछ टेबलेट्स पर वो लाइन नहीं होती।

आपने कभी यह सोचा है कि आखिर दवाईयों पर ये सीधी लाइन क्यों बनी होती है? इसका कारण है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं कि आखिर दवा की कुछ टेबलेट पर सीधी लाइन क्यों होती है?

दरअसल, कुछ दवाओं पर दी हुई इस सीधी लाइन को Debossed Line कहा जाता है। जो लाइन आमतौर पर हाई पॉवर की दवाओं पर देखने को मिलती है, ताकि इसे बीच में से तोड़ कर पूरी टेबलेट की आधी खुराक ली जा सके।

उदाहरण के लिए ,अगर आपके पास 500mg की एक गोली है और डॉक्टर के अनुसार आपको खुराक में 250mg दवा लेनी है, तो आप उस टेबलेट को बीच से तोड़ कर आधा ले सकते हैं।

एक खास बात यह भी है कि सभी दवाइयाँ ऐसे बीच में से तोड़ कर हाफ डोज़ में नहीं ले सकते। केवल वही दवाइयाँ बीच में तोड़ कर ले सकते हैं जिन पर Debossed Line हो और जिन दवाओं पर ये लाइन ना हो उन्हें आधा तोड़ कर नहीं खाना चाहिए।

जानिए वर्ष 2020 के उन शीर्ष 10 क्षणों की सूची, जो हर भारतीय को गर्वित करते हैं

हालांकि वर्ष 2020 कठिन रहा है परन्तु भारतीय और भारतीय मूल के लोगों के लिए ऐसे कई क्षण थे जिन्होंने हमें किसी न किसी तरह से उनके साथ जुड़ने में गर्व महसूस कराया।

आइये जानते हैं वर्ष 2020 की कुछ ऐसी उपलब्धियों की सूची के बारे में जो प्रत्येक भारतीय को गर्वित करती है।

पहली महिला नेवी पायलट “सब लेफ्टिनेंट शिवांगी”

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना के अभियानों में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनीं। शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं।

उन्होंने मुजफ्फरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। 27 एनओसी कोर्स के तहत उन्होंने एसएसी (पायलट) परीक्षा पास की और नेवी में कमिशन हुईं।

शुरुआती ट्रेनिंग के बाद शिवांगी ने जून 2018 में ही नेवी जॉइन की है। पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से कमीशन दिया गया था।

भारत सह-चैंपियन बना शतरंज ओलंपियाड 2020 का

भारत ने विश्व शतरंज ऑनलाइन ओलंपियाड जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि, भारत और रूस को इंटरनेट और सर्वर की खराबी के कारण 2020 ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

फाइनल में भारत के दो खिलाड़ियों निहाल सरीन और दिव्या देशमुख के सर्वर के साथ कनेक्शन नहीं बन पाने से समय गंवाया, जिसके चलते पहले रूस को विजेता घोषित किया गया था।

भारत ने इस विवादास्पद फैसले पर विरोध व्यक्त किया जिसके बाद इसकी समीक्षा की गई। हालाँकि, इंटरनेट कनेक्शन के परिणामस्वरूप, दोनों खिलाड़ियों को एक कनेक्टिविटी समस्या का सामना करना पड़ा।

लेकिन भारतीय पक्ष द्वारा दर्ज शिकायत के बाद, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने भारत और रूस को स्वर्ण का संयुक्त विजेता घोषित किया।

सुमित नागल यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने 1 सितंबर को इतिहास रच दिया क्योंकि वह 2013 के बाद से यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय बन गए।

टूर्नामेंट में आगे खेलने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर नागल ने ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इसके अलावा, 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी पिछले सात वर्षों में एक ग्रैंड स्लैम में एकल मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

‘दिल्ली क्राइम’ ने एमी अवार्ड जीता

23 नवंबर, 2020 को आयोजित 48वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स  में नेटफ्लिक्स की भारतीय सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’  को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवार्ड मिला है ।

रिची मेहता द्वारा निर्देशित इस वेबसीरीज में एक्ट्रेस शेफाली शाह ने डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस का किरदार निभाया है, जिसे 2012 में हुए दिल दहला देने वाले निर्भया गैंग रेप और हत्या के आरोपियों को खोजने का काम सौंपा जाता है l

एमी में शो की जीत देश के लिए ऐतिहासिक है। दिल्ली क्राइम के कलाकारों में शेफाली शाह, रसिका दुगल, यशस्विनी दयामा, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, जया भट्टाचार्य और डेन्ज़िल स्मिथ शामिल हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर

अहमदाबाद के एक छह साल के लड़के ने दुनिया की सबसे कठिन प्रोग्रामिंग का खिताब हासिल किया है। कक्षा 2 के छात्र, अरहम ओम तल्सानिया ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में रैंक हासिल की है।

इस नन्हें प्रोग्रामिंग जीनियस ने Pearson VUE टेस्ट सेंटर में मिक्रोसॉफ़्ट सर्टिफिकेशन एग्जाम को भी क्रैक किया है। छह वर्षीय कोडर अरहम पायथन प्रोग्रामिंग भाषा में माहिर है।

छह साल के अरहम ओम तल्सानिया ने अपने पिता से कोडिंग सीखी और 2 साल की उम्र में टैबलेट और 3 साल की उम्र में आईओएस और विंडोज के साथ अन्य गैजेट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनी

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उप-राष्ट्रपति पद पर आसीन होंगी।

यह भारत के लिए भी गर्व की बात है कि भारतीय मूल की एक महिला अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का पद संभालेंगी।हैरिस का जन्म एक जमैका पिता और एक भारतीय माँ से हुआ था। उनकी माँ श्यामला गोपालन चेन्नई से थी और उनके पिता डोनाल्ड जे. हैरिस जमैका से थे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे बड़ी मसाला पेंटिंग

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की एक और युवा छात्रा नेहा सिंह ने मसाले और प्राकृतिक रंगों के साथ बनाई गई सबसे बड़ी पेंटिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

नेहा सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोटवारी गाँव की रहने वाली है। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान की छात्रा हैं, उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से ललित कला का भी अध्ययन किया है।

सचिन तेंदुलकर ने लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट का पुरस्कार जीता

सचिन तेंदुलकर को बर्लिन में लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 से सम्मानित किया गया। मुंबई में 2 अप्रैल 2011 को वर्ल्ड कप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को उनके साथी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठा लिया था। इसी ऐतिहासिक क्षण को पिछले 20 वर्षों में ‘लॉरियस बेस्ट स्पोर्ट मोमेंट’ माना गया।

इसी की वजह से सचिन तेंदुलकर को ये अवॉर्ड मिला है l भारतीय क्रिकेट टीम और खासकर सचिन तेंदुलकर के फैंस ने उनके समर्थन में वोट किए, जिससे सचिन इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुए।

बर्लिन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 के विजेता बनने की घोषणा की और टेनिस दिग्गज बोरिस बेकर ने उनको ट्रॉफी सौंपी।

पृथ्वी के निकट क्षुद्रग्रह-HLV2514 की खोज

गुजरात के सूरत शहर के पीपी सवानी चैतन्य विद्या संकुल स्‍कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने हाल ही में पृथ्वी के निकट क्षुद्रग्रह की उपस्थिति की दुर्लभ खोज की।

इन दो लड़कियों द्वारा ढूढ़े गए दुर्लभ क्षुद्रग्रह को अब नासा द्वारा HLV2514 का नाम दिया है। सूरत की ये दो लड़कियां वैदेही वेकारिया संजयभाई और राधिका लखानी प्रफुल्लभाई हैं।

“मैरीगोल्ड डायमंड रिंग” वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई

उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक ज्वेलर ने अब तक की सबसे ज्यादा हीरों वाली एक अंगूठी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है l

‘द मैरीगोल्ड रिंग’ को रिंग ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ के रूप में जाना जाता है, इस अंगूठी में कुल 12,638 प्राकृतिक हीरे हैं और इसे फूल के आकार में उकेरा गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल करना रेनी ज्वेल और हर्षित बंसल का सपना था और उन्हें हीरे की अंगूठी के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद थी जो उन्होंने बनाई है।

वह पांच बड़े बदलाव जो हम सबके जीवन में हुए !

कोरोना वायरस के चलते कई बड़े संकट हमारे सामने आए कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा परन्तु साथ हमारे जीवन में कुछ बदलाव भी हुए है जैसे:-

मास्क बना जिंदगी का हिस्सा

जब तक कोरोना की दवाई नहीं आ जाती है तब तक लोगों ने यह मान लिया है कि मास्क ही जिंदगी है। अब तो लोगो ने इसे अपने पहनावे में भी शामिल कर लिया है।

सुरक्षा में भी स्टाइल जरुरी

सुरक्षा के दौरान भी लोगो ने स्टाइल के साथ कोई समझौता नहीं किया। यही वजह है कि एक से बढ़कर एक स्टाइलिश मास्क बाजार में मिलने लगे।

घर बने ऑफिस

कोरोना की वजह से देशभर में 24 मार्च को लॉकडाउन लगा दिया गया।  जिसके बाद कंपनियों ने कर्मचारियों के घरों को ही ऑफिस बना दिया।

वर्क फ्रॉम होम का यह कल्चर तब तक जारी रहेगा जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती। वर्क फ्रॉम होम के कल्चर ने ये साबित किया कि घरों से भी दफ्तर चलाया जा सकता है।

घर में क्लास

लॉकडाउन लगने के बाद देश में शिक्षा से जुड़े सभी संस्थानों को बंद कर दिया गया जिनमें से अधिकांश अभी भी बंद हैं। ऐसे में ऑनलइन शिक्षा की व्यवस्था की गई और तब जाकर शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटी।

ऑडिट और मार्केटिंग की शीर्ष एजेंसी के पी एम जी और गूगल ने ‘भारत में ऑनलाइन शिक्षाः 2021′ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें 2016 से 2021 की अवधि के दौरान भारत में ऑनलाइन शिक्षा के कारोबार में आठ गुना की अभूतपूर्व वृद्धि आंकी गयी हैं l

2016 में ये कारोबार करीब 25 करोड़ डॉलर का था और 2021 में इसका मूल्य बढ़कर करीब दो अरब डॉलर हो जाएगा l

शिक्षा के पेड यूजरों की संख्या 2016 में करीब 16 लाख बताई गयी थी, 2021 में जिनके करीब एक करोड़ हो जाने की संभावना है l

मानव स्वभाव में बदलाव

कोरोना की वजह से जब लॉकडाउन लगा तो लोगों को यह एहसास हुआ कि समाज कितना जरुरी है।

मदद :- सब कुछ पाने की होड़ में लगे लोग इतने व्यस्त हो गए है कि उन्हें यह भी मालूम नहीं रहता कि उनके आसपास क्या हो रहा है। ऐसे वक्त में वे लोग भी मदद के लिए आगे आए जिन्हें समाज से कोई मतलब नहीं रहता था।

डर :- कोरोना की वजह से लोग इतने डर गए है कि वे अपने माता- पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए।

बचत :- जरुरी सामानों की दुकानों को छोड़ दिया जाये तो लॉकडाउन के दौरान लगभग सभी दुकानें बंद पड़ी थी। साथ ही लोगों के बाहर निकलने पर भी पाबन्दी थी।

लोग चाह कर भी घर से बाहर नहीं निकल पाए। लॉकडाउन के दौर में मॉल, सनेमाहॉल, रेस्टोरेंट जैसे सेवाएं बंद हो गई जिससे लोगों का पैसा बचने लगा।

कैशलैस ट्रांजैक्शन

पहले 21 डे लॉक डाउन पीरियड में 42 प्रतिशत भारतियों ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम का उपयोग किया। यूजर्स ने आवश्यक चीज़े खरीदने और मोबाइल रिचार्ज के लिए ज़्यादातर पेमेंट्स ऑनलाइन की। पेमेंट के लिए सबसे ज़यादा इस्तेमाल पे.टी.एम.और गूगल पे का किया गया।

इस दौरान 33 % यूजर्स ने पे.टी.एम., 14 % गूगल पे, 4 % फ़ोन पे, 10 % ऐमज़ॉन पे, 6 % भीम का उपयोग किया है। वहीं 33 % अन्य एप्प का उपयोग हुआl

कॉफ़ी से मिलती है चेहरे को प्राकृतिक चमक, ऐसे बनाएँ फेस मास्क

कॉफ़ी से मिलती है चेहरे को प्राकृतिक चमक, ऐसे बनाएँ फेस मास्क

कॉफी सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है जो लोग खुद को ऊर्जा देने के लिए पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ा सकती है।

कॉस्मेटिक उद्योग में कॉफी भी सबसे लोकप्रिय घटक है। बाजार में ऐसे कई उत्पाद हैं जिनमें चेहरे की क्रीम, लोशन, स्क्रब, साबुन आदि में मुख्य रूप से कॉफी होती है।

कॉफी में पाए जाने वाले  क्लोरोजेनिक एसिड, कंडेंस्ड प्रोंटोसायनिडिन, क्विनिक एसिड और फ्यूरिक एसिड जैसे पॉलीफेनॉल्स त्वचा के लिए उपयोगी होते हैं।

यह त्वचा पर झुर्रियों की समस्या को भी कम करता है और महत्वपूर्ण रूप से कॉफी पैक चेहरे के रक्त प्रवाह में सुधार करती हैं। जिससे आपको खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा मिलती है।

क्लियरिंग

सबसे पहले चेहरे की सफाई करना आवश्यक है । यह अतिरिक्त तेल को हटाता है और त्वचा को साफ करता है। चेहरे को साफ करने के लिए कॉफी पाउडर और एलोवेरा का मिश्रण बनाएं।

इसके लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और एलोवेरा जेल लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग दो मिनट तक चेहरे की गोलाकार मालिश करें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

स्क्रबिंग

क्लीयरिंग के बाद स्क्रबिंग बहुत जरुरी है। स्क्रबिंग डेड स्किन को ख़त्म कर देती है और त्वचा को मुलायम बनाती है। इसके लिए आप चीनी का एक बड़ा चमच, कॉफी पाउडर और उसमें दो चम्मच नारियल का तेल डालें।

लगभग पांच से छह मिनट के लिए इस मिश्रण से गोलाकार मुद्रा में चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें। पांच मिनट के बाद, अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। नारियल का तेल चेहरे को एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र देता है।

फेस मास्क

चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक लाने के लिए प्राकृतिक उपचार का उपयोग करना अच्छा होता है। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। फेस मास्क चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके लिए आप कॉफी फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं । कॉफी फेस मास्क बनाना बहुत आसान है। आइए जानें कैसे बनाएं कॉफी का फेस :-

कॉफी और शहद का फेस मास्क

एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें।

फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। शहद त्वचा को एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र देता है और कॉफी चेहरे को चमक प्रदान करती है।

कॉफी और दूध का फेस मास्क

एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच कच्चे दूध को मिलाकर फेस मास्क बनाएं। इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

दूध के पोषक तत्व आपके चेहरे की प्राकृतिक चमक को बढ़ाने का काम करते हैं और कॉफी पाउडर आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

कॉफी मास्क का उपयोग करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • यदि कॉफ़ी फेस मास्क मिश्रण उपयोग के बाद बचता है, तो उसे दोबारा उपयोग न करें क्योंकि यह बैक्टीरिया पैदा करता है। जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।
  • सूखे फेसपैक को हटाते समय चेहरे को रगड़ें नहीं। इससे त्वचा पर लाल घाव हो सकते हैं जिससे चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते हैं।
  • यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद कॉफ़ी फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
  • यदि आप पहली बार कॉफी फेस पैक का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले हाथ पर पैक का प्रयास करें। अगर आपको त्वचा पर जलन महसूस हो तो इस उपाय का इस्तेमाल न करें।
  • कॉफी फेस मास्क के कारण खुजली, चिढ़ या एलर्जी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

त्वचा को कॉफी मास्क के लाभ

कॉफी मास्क त्वचा के रंग और बनावट में सुधार करने में मदद करता है। कॉफी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह चेहरे पर झुर्रियों की उपस्थिति को कम करता है और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में मदद करता है।

रक्त प्रवाह में सुधार करता है

कॉफी पाउडर चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन सबसे छोटी रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने का काम करता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

त्वचा मुलायम होती है

कॉफी फेस मास्क चेहरे पर चमक के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाता है। कॉफी में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें :-

शीर्ष 6 खाद्य पदार्थ, जो आपके चेहरे पर निखार लाते हैं

टॉप कॉस्मेटिक ब्रांड्स, जो रखे आपकी स्किन और सौन्दर्य का ख्याल

जानिए फेस स्टीमिंग के फायदे, चुटकियों में पाएं चमकदार त्वचा 

सुंदर त्वचा के लिए उपाय