Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

14  दिसंबर का इतिहास

14  दिसंबर का इतिहास

  • 1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
  • 1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन हुआ, वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 1864 – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्म हुआ।
  • 1910 – निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ।
  • 1911अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की।
  • 1918 – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का जन्म हुआ।
  • 1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की उपाधि से विभूषित किया गया
  • 1924 – भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
  • 1934 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म हुआ।
  • 1936 – भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्म हुआ।
  • 1946 – भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्म हुआ।
  • 1946डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • 1953 – भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म हुआ।
  • 1966गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।
  • 1971 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन हुआ।
  • 1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया
  •  1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 1995बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया।
  • 1997ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए।
  • 1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2000जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
  • 2002 पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
  • 2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
  • 2003मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार  निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • 2007बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
  • 2007उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ  की गई।
  • 2008भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp