Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

‘लक्ज़म्बर्ग सिटी’ यूरोप के दूसरे स्विट्जरलैंड के कुछ रोचक तथ्य

यह है यूरोप का दूसरा रियट्जरलैंड कहे जाने वाले लक्ज़म्बर्ग की राजधानी ‘लक्ज़म्बर्ग सिटी’ । यह यूरोप के सबसे छोटे देशों में से एक है। इसके तीन तरफ बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी है। मात्र 6 लाख की आबादी वाले इस देश में पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियां भी अधिक हैं।

  • लक्ज़म्बर्ग पश्चिम यूरोप महाद्वीप में स्थित एक छोटा सा देश है।
  • लक्ज़म्बर्ग में ज़्यादातर जर्मन , फ्रांसीसी और लक्ज़म्बर्गी है।
  • लक्ज़म्बर्ग एक धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिंन लगभग 87 प्रतिशत आबादी रोमन कैथलिक है।
  • यह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश है।
  • लक्ज़म्बर्ग के प्रधान मंत्री जेवियर बेटेल एक ही लिंग के किसी भी व्यक्ति से शादी करने वाले पहले यूरोपियन संघ के नेता थे।
  • यह देश प्राकृतिक खूबसूरती और घने वनों से पूर्ण विशाल पर्वतमाला से घिरा हुआ है, इसलिए सर्दियों में यहां अच्छी खासी बर्फबारी होती है और यह दूसरा स्विटजरलैंड दिखने लगता है।
  • पैनोरमा व्यू में लक्जमबर्गा सिटी दिखाने वाले फोटोग्राफर ने बताया कि एलजेट नदी के किनारे स्थित सेंट जॉन चर्च वर्ष 1606 में बनी थी, जो आज भी ये मशहूर स्थल है।
  • लौह खनिज की अधिकता के कारण यहां दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर-मित्तल का मुख्यालय भी है।
  • 1970 के दशक में खनन कम होने के बाद यह देश ग्लोबल फाइनेंशियल सेंटर बनकर उभरा और बैंकिंग हब कहलाया।
  • 1815 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने वाला यह देश यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र और नाटो जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों और संस्थाओं का संस्थापक सदस्य रहा है।

जानिये आखिर क्यूँ बढ़ती है हमारी उम्र और कैसे हो सकते है हम अमर ?

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR