kerala Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

‘जटायु नेचर पार्क’ : दुनिया का सबसे बड़ा ‘पक्षी मूर्ति वाला पार्क’
केरल में कोल्लम जिले के ‘चादयमंगलम‘ गांव में 4 जुलाई, 2018 को खोला गया ‘जटायु नेचर पार्क‘ खूबसूरत वादियों में 65 एकड़ में फैला हुआ है। यहां से आप पहाड़ों के मनोरम दृश्य देख सकते हैं।

यहां स्थापित पौराणिक पक्षी ‘जटायु’ की 200 फुट लंबी, 150 फुट चौड़ी और 70 फुट ऊंची मूर्ति भारत में सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक होने के अलावा दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमा भी है।

रामायण में जिक्र है कि रावण जब सीता माता को लंका ले जाने का प्रयास कर रहा था, तब जटायु ने उन्हें बचाने की कोशिश की। जटायु ने रावण का साहसपूर्वक मुकाबला किया लेकिन जटायु के बहुत बूढ़ा होने के कारण रावण ने जल्द ही उन्हें हरा दिया।

संबंधित: अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कुछ अद्भुत तथ्य

रावण ने जटायु के पंख काट दिए थे, जिससे वह ‘चादयमंगलम‘ में चट्टानों पर जा गिरे। श्री राम और लक्ष्मण जब सीता माता की खोज के दौरान मरणासन्न जटायु से मिले तो उन्होंने ही उन्हें रावण के सीता को ले जाने की सूचना दी और बताया कि वह दक्षिण की ओर गया था।

जटायु की मूर्ति उसी पहाड़ी की चोटी पर विराजमान है, जहां उन्होंने श्री राम तथा लक्ष्मण को सूचना देने के बाद अंतिम सांस ली थी। यह विशाल प्रतिमा एक किंवदंती का प्रतिनिधित्व करती है और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सुरक्षा की प्रतीक है।

इसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और मूर्तिकार राजीव आंचल ने डिजाइन किया जो गुरुचंद्रिका बिल्डर्स एंड प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं। यह नेचर पार्क उनका ही विचार था ।

जटायु के आकार की इमारत में है 6 डी थिएटर

इस इमारत में ऑडियो-विजुअल आधारित डिजिटल म्यूजियम व 6डी थिएटर है, जो रामायण के बारे में बताता है। पर्यटक मूर्ति के अंदर से समुद्र तल से 1,000 फुट ऊपर से खूबसूरत नजारे का भी अनुभव ले सकते हैं।

इस मूर्ति को बनाने में 7 साल लगे हैं। कंक्रीट के ढांचे को स्टोन फिनिश दिया गया है। इस इमारत को बनाने में काफी मुश्किलें आईं क्योंकि सभी सामग्रियों को पहाड़ की चोटी पर ले जाना बेहद मुश्किल था ।

एडवेंचर जोन और करीब 20 गेम्स

जटायु नेचर पार्क में एक एडवेंचर सैक्शन भी है। पेंट बॉल, लेजर टैग, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और बोल्डरिंग जैसी गतिविधियों के लिए यहां कई विकल्प उपलब्ध हैं। पार्क में एक अनूठा आयुर्वेदिक गुफा रिजॉर्ट भी है। यहां आपको मनोरंजन से लेकर रोमांच और आराम तक सब कुछ मिलेगा।

अत्याधुनिक केबल कार

इस नेचर पार्क में यात्रियों के लिए एक अत्याधुनिक रोप-वे की भी सुविधा है। रोपवे पर धीरे-धीरे 1000 फुट की चढ़ाई एक शानदार अनुभव है, जहां से मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे दिखाई देते हैं।

संबंधित: श्री राम के बाण जैसा रामनारायण मंदिर, रोचक तथ्य

जटायु-राम मंदिर

जटायु प्रतिमा के पास ही एक जटायु-राम मंदिर भी बनाया गया है। यहां करीब ही एक जगह पर पैरों के निशान हैं। मान्यता है कि ये निशान श्री राम के पैरों के हैं।

कैसे पहुंचें

कोल्लम जिला रेल तथा हवाई मार्ग से देश भर से जुड़ा शहर से पार्क तक पहुंचने के लिए बस तथा टैक्सी आदि ली जी सकती है। आगंतुकों को पार्क के शीर्ष तक पहुंचने के लिए केबल कार का इस्तेमाल करना पड़ता है। पार्क में प्रवेश करने के लिए टिकट लेना भी आवश्यक है।

पंजाब केसरी से साभार

The post ‘जटायु नेचर पार्क’ : दुनिया का सबसे बड़ा ‘पक्षी मूर्ति वाला पार्क’ appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

बेहद रहस्यमयी है यह मंदिर, भूख से दुबली हो जाती है भगवान कृष्ण की मूर्ति, जानिए क्या है रहस्य इसके पीछे
भारत विश्व में आस्था का केंद्र है। यहां कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर हैं। इनमें कई ऐसे मंदिर हैं जिनके रहस्य आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।

भगवान कृष्ण का ऐसा ही एक मंदिर दक्षिण भारतीय राज्य केरल के थिरुवरप्पु में स्थित है। यह प्रसिद्ध मंदिर लगभग 1500 वर्ष पुराना माना जाता है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे क्या है रहस्य :-

दिन में 10 बार लगता है भोग

ऐसा माना जाता है कि यहां स्थित भगवान भूख को बर्दाश्त नहीं करते हैं, जिसके कारण उनके भोग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिन में 10 बार भगवान को भोग लगाया जाता है।

यदि भोग नहीं लगाया जाता है तो उनका शरीर सूख जाता है। यह भी मान्यता है कि प्लेट में से थोड़ा-थोड़ा करके चढ़ाया गया प्रसाद गायब हो जाता है। यह प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण खुद ही खाते हैं।

[adinserter block=”1″]

ग्रहण काल ​​में भी बंद नहीं होता मंदिर

पहले यह मंदिर सामान्य मंदिरों की तरह ग्रहण के दौरान बंद रहता था, लेकिन एक बार जो हुआ उसे देख हर कोई हैरान रह गया। ग्रहण के अंत तक भगवान की मूर्ति सूख जाती है और कमर का पट्टा भी फिसल कर नीचे चला जाता है।

जब आदि शंकराचार्य को इस बात का पता चला तो वे इस स्थिति को देखने और समझने के लिए वहाँ पहुँचे। सच्चाई जानकर वह भी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्रहण काल ​​में भी मंदिर खुला रहे और भगवान को समय पर भोजन कराया जाए।

सिर्फ 2 मिनट के लिए बंद होता है मंदिर

आदि शंकराचार्य के आदेश के अनुसार यह मंदिर 24 घंटे में सिर्फ 2 मिनट के लिए बंद होता है। मंदिर को 11.58 मिनट पर बंद किया जाता है और उसे 2 मिनट बाद ही ठीक 12 बजे खोल दिया जाता है।

मंदिर के पुजारी को ताले की चाबी के साथ कुल्हाड़ी भी दी गई है। पुजारी से कहा गया है कि अगर ताला खोलने में समय लगे तो वह कुल्हाड़ी से ताला तोड़ दे, लेकिन भगवान को चढ़ाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

इसके अलावा, जब भगवान का अभिषेक किया जाता है, तो पहले देवता का सिर और फिर पूरा शरीर सूख जाता है। क्योंकि अभिषेक में समय लगता है और उस समय भोग नहीं लगाया जा सकता। इस घटना को देख लोग हैरान हैं।

[adinserter block=”1″]

पौराणिक मान्यता

इस भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर से कई किवदंतियां जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि वनवास के दौरान पांडव, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की पूजा करते और उन्हें भोग लगाते थे।

पांडवों ने वनवास समाप्त होने के बाद थिरुवरप्पु में ही इस भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को छोड़कर चले गए थे, क्योंकि यहां के मछुआरों ने मूर्ति को यही छोड़ने का अनुरोध किया था। मछुआरों ने भगवान श्रीकृष्ण की ग्राम देवता के रूप में पूजा करनी शुरू कर दी।

हालांकि मछुआरे एक बार संकट से घिर गए, तो एक ज्योतिष ने उनसे कहा कि आप सभी पूजा ठीक तरह से नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को एक समुद्री झील में विसर्जित कर दिया।

केरल के एक ऋषि विल्वमंगलम स्वामीयार नाव से एक बार यात्रा कर रहे थे, लेकिन उनकी नाव एक जगह अटक गई। लाख कोशिशों के बाद भी नाव आगे नहीं बढ़ पाई, तो उनके मन में सवाल खड़ा होने लगा कि ऐसा क्या है कि उनकी नाव आगे नहीं बढ़ रही है।

[adinserter block=”1″]

इसके बाद उन्होंने पानी में नीच डुबकी लगाकर देखा तो वहां पर एक मूर्ति पड़ी हुई थी। ऋषि विल्वमंगलम स्वामीयार ने मूर्ति को पानी में से निकाली और अपनी नाव में रख ली। इसके बाद वह एक वृक्ष के नीचे आराम करने के लिए रुके और मूर्ति वहीं रख दी।

जब वह जाने लगे तो मूर्ति को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं पर चिपक गई। इसके बाद वहीं पर मूर्ति स्थापित कर दी गई। इस मूर्ति में भगवान कृष्ण का भाव उस समय का है जब उन्होंने कंस को मारा था तब उन्हें बहुत भूख लगी थी। इस मान्यता की वजह से उन्हें हमेशा भोग लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें :-

भगवान श्रीकृष्‍ण से जुड़े कुछ अनसुने अदभुत तथ्य!

रहस्य्मयी निधिवन – जहाँ आज भी रासलीला रचाते हैं कृष्ण

आखिर क्यों तस्वीरों में हमेशा भगवान कृष्ण का रंग नीला या काला ही दिखाया जाता है?

The post बेहद रहस्यमयी है यह मंदिर, भूख से दुबली हो जाती है भगवान कृष्ण की मूर्ति, जानिए क्या है रहस्य इसके पीछे appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

भारत के इस हिस्से में होती है खूनी बारिश, जानिए क्या है कारण
कई बार प्रकृति के ऐसे अनोखे रूप देखने को मिलते हैं। जिन्हें समझने में आम इंसान तो क्या बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी असमर्थ रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना बारिश से जुड़ी है।

बारिश हर किसी को पसंद होती है, लेकिन अगर यह एक खूनी बारिश हो तो कितना डरावना लगता है। देश के दक्षिण तटीय इलाकों में कुछ ऐसा ही हो रहा है जो आश्चर्य का विषय है।

तो आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे रहस्य के बारे में:-

साल 2001 में केरल के दो जिलों – कोट्टयम और इदुक्की में लाल रंग की बारिश हुई थी। यह बात 5 जुलाई 2001 की है। खून के रंग की बारिश को देखकर केरल के लोग दंग रह गए थे।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की लाल रंग की बारिश केरल में 1896 में भी हुई थी। उसके बाद 2001 में 5 जुलाई को इसी तरह की बारिश देखने को मिली। इसके बाद जून 2012 में भी केरल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

क्या है कारण इस लाल रंग की बारिश का

2001 में बारिश के पानी के सैंपल सेंटर फॉर अर्थ साइंस स्टडीज़ (CESS) के पास भेजे गए। इस मामले में CESS का मानना था कि किसी उल्कापिंड के फटने की वजह से ये लाल रंग की बारिश हो रही है।

हालाँकि बाद में यह थ्योरी गलत साबित हुई और इसके बाद बारिश के पानी के सैंपल ट्रॉपिकल बॉटैनिकल गार्डन एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (TBGRI) को भेजे गए।

वहां माइक्रोस्कोपिक जांच में सामने आया कि बारिश का रंग लाल होने का कारण एक प्रकार का शैवाल (alga) है।शैवाल नामक यह कवक पेड़ों की गीली शाखाओं और चट्टानों पर बढ़ता है।

इसके छोटे छोटे छिद्र जो आँखों से नहीं देखे जा सकते, हवा में उड़ते रहते हैं। बारिश के दौरान वे एक लाल रंग छोड़ देते हैं जिससे पूरा वातावरण लाल हो जाता है।

इस संबंध में वर्ष 2013 में फिजियो जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशनरी बायोलॉजी में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। जिसमें यह कहा गया था कि यह कवक मध्य यूरोप और ऑस्ट्रिया में बड़ी संख्या में पाया जाता है। यह केरल और श्रीलंका के वर्षा वनों में भी बड़े पैमाने पर देखा गया है।

यह भी पढ़ें :-

बारिश क्यों होती है?

बारिश के बाद मिट्टी से सौंधी-सौंधी खुशबू क्यों आती है ?

क्या सचमुच मछलियों की बारिश होती है??

The post भारत के इस हिस्से में होती है खूनी बारिश, जानिए क्या है कारण appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

भारत में ऐसी जगहें, जहां चलता है काले जादू का बोलबाला!
भारत में काला जादू बहुत ही प्रचलित है. कई भारतीय लोग अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द हल निकालने के लिए जादू का सहारा लेते हैं. अधिकतर लोग काले जादू का उपयोग लोगों को वश में करने के लिए करते हैं. कुछ ढोंगी तो भगवान और आत्माओं के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेलते है और उनसे पैसे ऐंठते है. भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां काले जादू और अंधविश्वास के नाम पर कई गैरकानूनी कामो को अंजाम दिया जाता है. आइए जाने कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में…….

मयोंग, असम (Mayong)

यह भी पढ़ें: हॉरर स्टोरी- कोलोराडो का भुतहा होटल

असम में मायोंग गाँव के लोग काले जादू और टोटके का अधिक उपयोग करते हैं. ऐसा माना जाता है कि यहाँ पूरे साल लोग काले जादू और तंत्र मन्त्र का अभ्यास करते हैं. यहाँ के कुछ अघोरी तो इतने शक्तिशाली हैं कि वह पूरा साल गायब होकर ही अभ्यास करते रहते हैं. मायोंग गाँव के लोग अपने बच्चों को बचपन से ही काला जादू सिखाते हैं. प्राचीन समय में भी यहाँ काले जादू होता था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि भारत में काला जादू प्रतिबंधित है फिर भी असम में काला जादू काफी फल-फूल रहा है. इस बात का खुलासा खुद राज्य सरकार ने RTI के अंतर्गत किया था.

पेरिंगोटुकारा, केरल

यह भी पढ़ें: OMG!!- भारत की 10 सबसे डरावनी जगहें

केरल के छोटे से गाँव त्रिशूर में काले जादू किए जाने के प्रमाण मिले हैं. इसके चलते यह गाँव काफी लोकप्रिय हो गया हैं. काला जादू देखने के लिए यहाँ टूरिस्ट आते हैं. यहाँ चट्टान और कुट्टिचट्टन को विष्णु का अवतार मानते हैं जो भैंस की सवारी करते हैं और जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं. यहाँ पुजारी पत्थरों को पास रखकर अलग-अलग तरह की पूजाएं करते हैं.

सुल्तानशाही, हैदराबाद

यह भी पढ़ें: भूत, प्रेत और आत्माओं से भरीं ब्रिटेन की 5 सबसे डरावनी जगहें!

हैदराबाद के सुल्तानशाही गाँव में काला जादू और अंधविश्वास का काफी बोलबाला है. यहाँ काले जादू के नाम पर कई गैरकानूनी काम होते हैं. यहाँ पर बाबा लोगों के जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते हैं. बताया जाता है कि यहाँ पर काला जादू के नाम पर ढोंगी बाबा महिलाओं से यौन संबंध बनाकर उनकी समस्याओं को हल करते हैं.

वाराणसी शमशान, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: मौत के बारे में व्याप्त अंधविश्वास!

वाराणसी में काला जादू करने वाले तांत्रिक साधुओं को अघोरी कहा जाता है. ये यहाँ के श्मशान घाट पर तंत्र मन्त्र का अभ्यास करते हैं. ये तांत्रिक कहते हैं कि ये काला जादू शिव भगवान, काली माता को खुश करने के लिए करते हैं ताकि वे उन्हें ज्यादा ताकत मिलें.

नीमतला घाट, कोलकाता

यह भी पढ़ें: भारत में 10 सबसे भुतहा यानि प्रेत-बाधित जगहें

कोलकाता को विद्वानों का शहर माना जाता है. फिर भी यहाँ काले जादू के नाम पर अनेकों गैरकानूनी काम किए जाते हैं. कोलकाता के नीमतला घाट को काले जादू का गढ़ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि रात को अघोरी यहाँ जलाई जाने वाली चिताओं के मांस को खाते हैं. रात-रात भर काली मां की पूजा करते हैं. दिव्य शक्तियां पाने के लिए अघोरी पूरी रात पूजा करते रहते हैं.

The post भारत में ऐसी जगहें, जहां चलता है काले जादू का बोलबाला! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

भारत में शीर्ष 10 पसंदीदा पर्यटन स्थल!!
सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के साथ-साथ भारत का समृद्ध इतिहास, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से एक उपयुक्त और यादगार पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करता है. आईये नजर डालते हैं भारत के उन कुछ खास पर्यटन स्थलों पर जिन्हें सैलानी विशेष तौर पर पसंद करते हैं.

ताजमहल, आगरा

सनातन प्रेम की निशानी ताजमहल के लिए विख्यात आगरा में संभवत: देश में सबसे अधिक सैलानी आते हैं. ताजमहल, अथवा सफेद संगमरमर गुंबदनुमा समाधि विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है. आगरा में ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा, राम बाग और सिकंदरा किला अन्य मुख्य पर्यटन स्थल हैं.

कश्मीर

पृथ्वी पर स्वर्ग (The Paradise on Earth) के नाम से विख्यात कश्मीर के प्रमुख आकर्षण इसकी प्राकृतिक सुंदरता में निहित है. बर्फ से ढकी चोटियां, शानदार हरी घाटियाँ, अल्पाइन गांव, निर्झर बहते झरने, फूल बागान आदि कश्मीर को एक वास्तविक नैसर्गिक पर्यटन स्थल बनाते हैं. कश्मीर में आप सुरम्य डल झील में नाव व शिकारों पर घूमने व रहने का आलौकिक आनंद ले सकते हैं. यह सर्दियों के मौसम के दौरान यात्रा के लायक एक अद्वितीय स्थल है. अन्य प्रमुख आकर्षण हैं गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग, नागिन लेक, परी महल, शंकराचार्य मंदिर और पहलगाम।

गोवा

सुनहरी रेत और लहराते नारियल के पेड़ों के साथ-साथ अद्वितीय समुद्र तटों से लैस स्थान है भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा. यह खुबसूरत प्रदेश अद्भुत सामुद्रिक नजारों और आलौकिक सूर्यास्त का लुत्फ़ चाहने वालों के लिए शानदार स्थल है. स्वादिष्ट समुद्री भोजन, पैरासेलिंग, विंडसर्फिंग और पानी पर स्कीइंग की सुविधा गोवा के समुद्र तटों को मजेदार जगह बनाते हैं. एलोरना (Alorna) किला, पूर्वज/पुरातन गोवा म्यूजियम, आर्वलम(Arvalam) झरने, चपोरा फोर्ट और Calangute Beach गोवा में लोकप्रिय स्थलों में से कुछ एक हैं.

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है. यहं पर तीन महान जल राशियां, बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर मिलती हैं. सायंकालीन क्षितिज को निहारने और एकांत के क्षणों का आनंद उठाने के लिए इससे शानदार जगह कोई नहीं हैं. यहाँ पर सूर्यास्त का दृश्य सूर्योदय से ज्यादा शानदार है. वर्ष भर में लाखों की तादाद में पर्यटक इस जगह के शांत सौंदर्य और सूर्योदय और सूर्यास्त के नैसर्गिक दृश्यों का साक्षी बनने के लिए यहां आते हैं.

जयपुर-उदयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर को गुलाबी नगरी नाम से भी जाना जाता है. इस नगर में सुंदर नगरों, हवेलियों और किलों की भरमार है. सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (Albert Hall museum), महाराजा सवाई मान सिंह संग्रहालय (Maharaja Sawai Man Singh), सरगासूली आदि अनेक अन्य स्थान हैं. उदयपुर जिसे झीलों का शहर कहा जाता है. उत्तरी भारत का सबसे आकर्षक पर्यटक शहर माना जाता है. झीलों के साथ मरुभूमि का अनोखा संगम अन्यम कहीं नहीं देखने को मिलता है. यह शहर अरावली पहाडी के पास राजस्थान में स्थित है. उदयपुर को हाल ही में विश्व का सबसे खूबसूरत शहर घोषित किया गया है.

Source: SiliconIndia

केरल

भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है. इसे ‘God’s Own Country’ अर्थात् ‘ईश्वर का अपना घर’ नाम से पुकारा जाता है. यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें प्रमुख हैं – पर्वतीय तराइयाँ, समुद्र तटीय क्षेत्र, अरण्य क्षेत्र, तीर्थाटन केन्द्र आदि. इन स्थानों पर देश-विदेश से असंख्य पर्यटक भ्रमणार्थ आते हैं. मून्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि आदि पर्वतीय क्षेत्र, कोवलम, वर्कला, चेरायि आदि समुद्र तट, पेरियार, इरविकुळम आदि वन्य पशु केन्द्र, कोल्लम, अलप्पुष़ा, कोट्टयम, एरणाकुळम आदि झील प्रधान क्षेत्र (backwaters region) आदि पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण केन्द्र हैं.

Source: Scoopwhoop

दिल्ली

दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र भी है. प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्व भी है. इंडिया गेट, पुराना किला, कुतुबमीनार, लौह स्तंभ, मुगल शैली की ऐतिहासिक हुमायूँ का मकबरा, निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह, जंतर मंतर, लाल किला, अक्षरधाम, राजघाट, मुगल गार्डन, अनेक प्रकार के संग्रहालय और बाज़ार यहाँ आकर्षण का केंद्र हैं.

Source: Wikipedia

दार्जिलिंग

हरे भरे चाय के बागान दार्जिलिंग का ख़ास आकर्षण हैं. दार्जिलिंग की यात्रा न्यू जलपाईगुड़ी नामक शहर से शुरू होती है. बर्फ़ से ढके सुंदर पहाड़ो का दृश्य अत्यंत मनभावन हैं. टॉय ट्रेन में सुंदर वादियों की सैर यात्रा में चार चांद लगा देती है. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को 1999 में यूनेस्को द्धारा विश्व धरोंहरों की सूची में शामिल कर लिया गया था. रास्ते में पड़ते जंगल, तीस्ता और रंगीत नदियों का संगम, चाय के बगान और देवदार के जंगल, टाइगर हिल, चाय बगान, नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम मन को मोह लेते है.

Source: viceroyhoteldrj.com

मैसूर

मैसूर महलों, बग़ीचों और मंदिरों का नगर है. चामुंडी पहाड़ी की गोद में बसा मैसूर अपने महलों के लिए जाना जाता है. मैसूर पैलेस यहाँ का मुख्य आकर्षण है. ताज महल के बाद यह भारत में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है. सालाना 27 लाख से अधिक पर्यटक यहां आते हैं. मैसूर दशहरा महोत्सव दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोगों को आकर्षित करता है. चामुंडेश्वरी मंदिर, श्री चमराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन, सेंट फिलोमेना चर्च और वृन्दावन बगीचा लोकप्रिय हैं.

Source: ixigo

अजंता-एलोरा

अजंता-एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप स्थित‍ हैं. गुफाएँ बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं. 29 गुफाएँ अजंता में तथा 34 गुफाएँ एलोरा में हैं. यह स्थल द्वितीय शताब्दी ई.पू. के हैं. यहां बौद्ध धर्म से सम्बंधित चित्रण एवं शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं. इनके साथ ही सजीव चित्रण भी मिलते हैं. अजंता गुफाएं सन 1983 से युनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित है.

Source: Buzzoop

The post भारत में शीर्ष 10 पसंदीदा पर्यटन स्थल!! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.