Sunday, December 3, 2023
23.5 C
Chandigarh

जानिए कैसे पहचाने किसी पुलिस वाले को उसकी वर्दी से

एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि एक पुलिस वाले की पहचान उसकी वर्दी से ही होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे किसी पुलिस वाले की वर्दी से आप उसके पद को पहचान सकते हो। तो आइये जानिए इसके बारे में।

कॉन्स्टेबल

राज्य पुलिस में सबसे छोटा पद कॉन्स्टेबल का होता है। कॉन्स्टेबल वर्दी पर कोई बैच नहीं लगाते हैं, उनको सिर्फ वर्दी ही पहननी होती हैं।

हेड कॉन्स्टेबल

हेड कॉन्स्टेबल का पद कॉन्स्टेबल से उच्चा होता है। हेड कॉन्स्टेबल पुलिसकर्मी की वर्दी के आर्म स्लीव पर तीन स्ट्रिप लगी होती हैं।

ए.एस.आई. (सहायक उप निरीक्षक)

हेड कॉन्स्टेबल से अगली रैंक ए.एस.आई. यानि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की होती हैं। ए.एस.आई. अपने कंधे पर एक स्टार लगाते हैं, और आधा इंच की चौड़ाई की पट्टी लगी होती हैं, जिसमें एक लाल और एक नीली पट्टी होती हैं।

सब इंस्पेक्टर

ए.एस.आई. के बाद उच्च पद सब इंस्पेक्टर का होता हैं। सब इंस्पेक्टर की वर्दी पर ए.एस.आई. की तरह एक नीले और लाल रंग की स्ट्रिप लगी होती हैं, लेकिन एक स्टार के स्थान पर दो स्टार लगे होते हैं।

इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर एक थाने का इंचार्ज होता हैं। इंस्पेक्टर की वर्दी पर सब इंस्पेक्टर की तरह एक लाल और नीली रंग की स्ट्रिप लगी होती हैं, लेकिन दो स्टार के स्थान पर तीन स्टार लगे होते हैं।

डी.एस.पी.

इंस्पेक्टर से उच्च पद डी.एस.पी. का होता हैं। वह अपने कंधे पर तीन स्टार लगाता हैं। डी.एस.पी. की वर्दी पर स्टार के साथ-साथ लाल और नीली रंग वाली पट्टी नहीं होती हैं।

एडिश्नल एसपी

डी.एस.पी. से उच्च पद एडिश्नल एस.पी. का होता हैं। ए.ए.सपी. अपनी वर्दी पर स्टार और पट्टी की बजाय एक अशोक स्तंभ लगाता हैं।

यह भी पढ़ें:-आम लोगों के लिए कानून के कुछ खास अधिकार

यह भी पढ़ें:-16 कानूनी अधिकार जो हर भारतीय को पता होना आवश्यक है!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR