Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

3 अक्टूबर का इतिहास

3 अक्टूबर का इतिहास

  • 1657फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिक पर कब्जा किया।
  • 1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1831मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
  • 1863अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे मनाए जाने की घोषणा की गई।
  • 1866इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
  • 1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल का पुणे में मंचन किया गया।
  • 1890 – उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म हुआ।
  • 1923 – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन हुआ।
  • 1949 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म हुआ।
  • 1953 – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का निधन हुआ।
  • 1953 – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म हुआ।
  • 1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • 1978कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
  • 1984भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
  • 1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
  • 1995चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
  • 1995 – पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।
  • 2004लश्करतैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
  • 2007 – भारतीय लेखक एम.एन. विजयन का निधन हुआ।
  • 2008टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।
  • 2011अमेरिका में भ्रष्टाचार, वैश्विक उष्मण, गैरबराबरी आदि के विरुद्ध पिछले एक सप्ताह से ऑक्युपाइड वॉलस्ट्रीट आंदोलन चला रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्यवाई की गई एवं 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • 2011 – विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp