1 मार्च का इतिहास

1 मार्च का इतिहास:-

  • 1896 – वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण रेडियोधर्मिता क्या होती है, इसका पहली बार पता चला।
  • 1914 – लॉर्ड मिंटो द्वितीय का निधन, ये भारत के वायसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।
  • 1917 – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का जन्म।
  • 1947 – अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना वित्‍तीय कामकाज शुरू किया था।
  • 1954 – अमरीका ने प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किसी मानव की ओर से हुआ सबसे बड़ा विस्फोट किया। ये माना जाता है कि यह हाइड्रोजन बम हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से भी हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली बम था।
  • 1966 – ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की।
  • 1968 – भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता सलिल अंकोला का जन्म।
  • 1968 – भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी कुंजुरानी देवी का जन्म।
  • 1983 – भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम का जन्म।
  • 1988 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का निधन।
  • 1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
  • 2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2001 – लश्कर–ए–तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
  • 2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, यूरो अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
  • 2004 – हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
  • 2005 – सोयूज–यू रॉकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित।
  • 2008 – वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
  • 2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
  • 2010 – हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

History of 1 March

यह भी पढ़ें :-28 फरवरी का इतिहास

31 जनवरी का इतिहास

0

31 जनवरी का इतिहास:-

  • 1561 – मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
  • 1893 – ट्रेडमार्क कोका कोला ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
  • 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • 1923 – परमवीर चक्र पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1953 – आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
  • 1958 – अमेरिका ने पहले भू–उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
  • 1962 – अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
  • 1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • 1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।
  • 1968 – हिन्दी के निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन।
  • 1974 – पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गए।
  • 1975 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म।
  • 1979 – चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।
  • 1988 – तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन।
  • 1989 – कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।
  • 1996 – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।
  • 1998 – मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।
  • 1999 – अर्मीनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गयी।
  • 2000 – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन।
  • 2004 – सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
  • 2007 – भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कंपनी बनी।
  • 2010 – हॉलीवुड फिल्म अवतार दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

30 जनवरी का इतिहास

0

30 जनवरी का इतिहास:-

  • 1522 – क्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
  • 1530 – मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह का निधन।
  • 1649 – इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स प्रथम को फांसी दी गई।
  • 1788 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट की रोम में मौत हो गयी।
  • 1790 – लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।
  • 1890 – हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।
  • 1910 – भारत में हरित क्रांति के पिता जी. सुब्रमण्यम का जन्म।
  • 1911 – कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।
  • 1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
  • 1927 – ओलोफ पाल्मे का जन्म।
  • 1933 – एडोल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
  • 1948 – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई।
  • 1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1960 – प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का निधन।
  • 1960 – भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का निधन।
  • 1968 – हिन्दी साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी का निधन।
  • 1974 – इंडियन एयरलाइंस के फोकर फ्रेंडशिप विमान का अपहरण हुआ।
  • 1997 – सैंतालीस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।
  • 2001 – गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
  • 2005 – रूस के मरात साफिन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
  • 2009 – आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

29 जनवरी का इतिहास

0

29 जनवरी का इतिहास:-

  • 1528 – मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  • 1597 – उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का निधन।
  • 1780 – भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में हिकीज बंगाल गजट के नाम से प्रकाशित हुआ। हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे।
  • 1889 – आस्ट्रिया हंगरी के युवराज आर्कड्यूक रूडोल्फ़ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
  • 1896 – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म।
  • 1916 – प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
  • 1919 – चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
  • 1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
  • 1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
  • 1970 – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज और एथेंस ओलंपिक-2004 के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म।
  • 1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
  • 1986 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त और उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
  • 1992 – भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोग बना।
  • 1993 – क्रिकेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
  • 1994 – भारत सरकार ने एयर कारपोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
  • 2005 – सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला खिताब जीता।
  • 2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में बिग ब्रदर चैम्पियन बनीं।
  • 2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
  • 2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

History Of 29 January

यह भी पढ़ें :-28 जनवरी का इतिहास

28 जनवरी का इतिहास

0

28 जनवरी का इतिहास:-

  • 1819 – सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
  • 1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
  • 1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
  • 1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर का काम शुरू।
  • 1899 – भारत के प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ के.एम. करिअप्पा का जन्म।
  • 1913 – गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्म।
  • 1926 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।
  • 1930 – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।
  • 1939 – आयरिश कवि विलियम बटलर येट्स का निधन।
  • 1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
  • 1962 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
  • 1984 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।
  • 1986 – कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर‘ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए। 25वें अंतरिक्ष यान (51एल)- चैलेंजर 10 में उड़ान भरने के 73 सेकंड बाद ही विस्फोट हो गया।
  • 1990 – रोमानिया में सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुआ।
  • 1998 – राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।
  • 1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
  • 2000 – अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
  • 2002 – झारखंड के गुमला ज़िले में बारूदी सुरंग विस्फोट से 9 पुलिसकर्मियों सहित 11 मारे गए।
  • 2003 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।
  • 2006 – फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
  • 2007 – प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।
  • 2008 – निजी क्षेत्र की कंपनी जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड का लाभ बढ़ा।
  • 2010 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।
  • 2017 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन। इन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।

27 जनवरी का इतिहास

0

27 जनवरी का इतिहास:-

  • 1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिए पहला राजदूत नियुक्त किया।
  • 1880 – थॉमस अल्वा एडिसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
  • 1886 – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का जन्म।
  • 1888 – नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
  • 1907 – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पंडित सीताराम चतुर्वेदी का जन्म।
  • 1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
  • 1922 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म।
  • 1926 – स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ने टेलीविजन को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। इसे उस समय टेलीवाइजर का नाम दिया गया था।
  • 1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
  • 1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
  • 1959 – नई दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गई।
  • 1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
  • 1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 1986 – 20 वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल बैनर्जी का निधन।
  • 1988 – पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
  • 1992 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता भारत भूषण का निधन।
  • 1996 – फ्रांस ने अपना छठा और संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
  • 2009 – भारत के 8वें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन।

26 जनवरी का इतिहास

0

26 जनवरी का इतिहास:-

  • 1556 – मुग़ल सम्राट हुमायूँ की मृत्यु।
  • 1823 – प्रसिद्ध कायचिकित्सक एडवर्ड जेनर का निधन।
  • 1923 – प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ का जन्म।
  • 1930 – ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 1931 – सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए।
  • 1950 – भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
  • 1950 – स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
  • 1950 – उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
  • 1950 – वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया) का नाम सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) कर दिया गया।
  • 1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • 1972 – युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक‘ की स्थापना की गयी।
  • 1981 – पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • 1994 – रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
  • 2002 – भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
  • 2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट‘ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • 2005 – गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
  • 2005 – प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
  • 2008 – 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
  • 2010 – भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
  • 2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम–अल–क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
  • 2012 – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन।
  • 2015 – मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का निधन।

History of 26 January 

यह भी पढ़ें :-25 जनवरी का इतिहास

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के बारे में रोचक तथ्य

0

भारतीय गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 का दिन वह दिन था जब भारत ने अपना संविधान प्राप्त किया और एक सम्पूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। 26 जनवरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन पूर्ण स्वराज (स्वतंत्रता की घोषणा) की वर्षगांठ भी है। जिसे 26 जनवरी 1930 को में आधिकारिक रूप से पूर्ण स्वराज का लक्ष्य घोषित किया गया थाl

क्या है गणतंत्र का अर्थ

गणतंत्र संस्कृत के दो शब्दों से बना है। गण का मतलब जन अर्थात मैं और आप, यानी कोई भी आम व्यक्ति। तंत्र का अर्थ है सिस्टम या प्रणाली या व्यवस्था। गणतंत्र एक ऐसी प्रणाली है जिसमें राज्य की शक्ति इसमें रहने वाले लोगों या राज्य की सामान्य आबादी में निहित होती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार , लोकतंत्र “एक ऐसा वातावरण प्रदान करता है जो मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करता है, और जिसमें लोगों की स्वतंत्र रूप से व्यक्त इच्छा को महत्व दिया जाता है।”

क्या है हम भारतवासियों के लिए 26 जनवरी का महत्व

15 अगस्त 1947 को भारत ने स्वतंत्रता हासिल तो कर ली लेकिन देश का शासन अभी भी अंग्रेजों के बनाये कायदे-क़ानून के अनुसार चल रहा था। अंग्रेजों के बनाये अधिकतर नियम और क़ानून बलपूर्वक थोपे जाते थे जिनके रहते पूर्ण स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं था। ये नियम-क़ानून बनाने वालों और जिनपे ये लागू होते थे उन पर अलग-अलग प्रभाव रखते थे। अर्थात पक्षपाती थे। भारत को एक ऐसे संविधान की दरकार थी जो शासन और शासित दोनों के लिए सामान रूप से प्रभाव रखते हों।

संविधान का निर्माण

एक पक्षपात रहित व्यवस्था के लिए यह आवश्यक था कि नियम-क़ानून लिखित में हों ताकि ज़रूरत पड़ने पर उनका हवाला दिया जा सके। इसके लिए संविधान के निर्माण की आवश्यकता थी। सम + विधान अर्थात सभी के लिए समान व्यवस्था या समान नियम क़ानून। संविधान के निर्माण की ज़िम्मेवारी डॉ भीवराव आंबेडकर को सौंपी गयी जिन्होंने 2 साल 11 महीनों में संविधान का पहला ड्राफ़्ट तैयार किया।

26 जनवरी के बारे में रोचक तथ्य

  1. गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता मिलने के तीन साल बाद यानी जनवरी 26, 1950 को मनाया गया था। वास्तव में, भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने में 2 साल 11 महीने का समय लगा था।
  2. डॉ भीवराव आंबेडकर लगभग वन मैन आर्मी बन का संविधान का पहला ड्राफ़्ट तैयार कर दिया। इस भगीरथी कार्य के लिए उन्हें संविधान निर्माता की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त है।
  3. दरअसल, संविधान सभा की प्रारूप समिति में जिन सात लोगों को रखा गया उनमें से एक सदस्य बीमार हो गए, दो दिल्ली के बाहर थे, एक विदेश में थे, एक ने बीच में इस्तीफा दे दिया वहीं एक सदस्य ने जॉइन नहीं किया। इस तरह से सात सदस्यों वाली कमेटी में केवल आंबेडकर के कंधों पर संविधान का ड्राफ्ट बनाने की सारी जिम्मेदारी आ गई।
  4. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी, 1950 को पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ सरकारी आवास पर ली।
  5. गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान, एक ईसाई गीत “एबाइड विद मी” बजाया जाता है जोकि महात्मा गांधी के पसंदीदा गीतों में से एक माना जाता है।
  6. भारत के बारे में एक मजेदार तथ्य यह है कि इसमें दुनिया का सबसे लंबा संविधान होने का रिकॉर्ड है, जिसमें कुल मिलाकर 448 लेख हैं।
  7. इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो गणतंत्र दिवस समारोह में पहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
  8. गणतंत्र दिवस के महत्व का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि यह 29 जनवरी को एक बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ मनाए जाने वाले उत्सवों के साथ एक तीन दिवसीय लंबा संबंध है।
  9. 26 जनवरी, 1965 को हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा घोषित किया गया।
  10. 26 जनवरी 1930 को, भारत ने पूर्ण स्वराज या पूर्ण स्वराज की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया था और इसीलिए, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस तिथि को महत्व देना चाहा। नतीजा यह निकला कि 26 जनवरी, 1950 को भारत को एक संप्रभु राज्य बनने के लिए चुना गया था
  11. हमारे संविधान में अन्य देशों के संविधान के सर्वोत्तम पहलू हैं। स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को फ्रांसीसी संविधान से अपनाया गया था, जबकि पंचवर्षीय योजना यूएसएसआर संविधान से आई थी।
  12. पहला गणतंत्र दिवस परेड मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया था और इसमें 15,000 नागरिकों ने भाग लिया था।
  13. भारतीय संविधान के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि यह दो भाषाओं में लिखा जाता है- हिंदी और अंग्रेजी। 24 जनवरी 1950 को इस पर 308 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए और दो दिन बाद प्रभावी हो गए।
  14. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को भारत रत्न, कीर्ति चक्र, पद्म पुरस्कार जैसे अधिकांश राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा के लिए चुना जाता है।
  15. भारतीय गणतंत्र दिवस लागू होने के बाद, भारत ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत सरकार अधिनियम, 1935 का पालन किया।
  16. प्रथम गणतंत्र दिवस 1950 को सुबह 10:30 बजे, हमारे पहले राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए 31 तोपों की सलामी ली गई।
  17. गणतंत्र दिवस पर, भारतीय वायु सेना अस्तित्व में आई। इससे पहले, भारतीय वायु सेना एक नियंत्रित निकाय थी लेकिन गणतंत्र दिवस के बाद, भारतीय वायु सेना एक स्वतंत्र निकाय बन गई।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष, “झण्डा ऊँचा रहे हमारा” कविता, वीडियो सहित

0

गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है. यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। झण्डा ऊँचा रहे हमारा, यह भारत का मुख्य राष्ट्रवादी नारा है।

एक स्वतंत्र राज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया. 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी के दिन को इसलिए भी चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत का पूर्ण स्वराज घोषित किया था।

नीचे पढ़ें, झण्डा ऊँचा रहे हमारा कविता:

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला
वीरों को हरषाने वाला
मातृभूमि का तन-मन सारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

स्वतंत्रता के भीषण रण में,
लखकर जोश बढ़े क्षण-क्षण में,
काँपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जावे भय संकट सारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

इस झंडे के नीचे निर्भय,
हो स्वराज जनता का निश्चय,
बोलो भारत माता की जय,
स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

आओ प्यारे वीरों आओ,
देश-जाति पर बलि-बलि जाओ,
एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

इसकी शान न जाने पावे,
चाहे जान भले ही जावे,
विश्व-विजय करके दिखलावे,
तब होवे प्रण-पूर्ण हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

  • श्यामलाल गुप्त प्रसाद

देखें 26 जनवरी पर झण्डा ऊँचा रहे हमारा की वीडियो:

यह भी पढ़ें:-

भारत की आजादी के बारे में 10 दिलचस्प तथ्य!

भारत के बारे में 20 रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते!

25 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जाने महत्व और इस वर्ष की थीम

0

हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है।

जागरूक करने के अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है।

ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारत का निर्वाचन आयोग कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

यह दिन भारत के चुनाव आयोग की स्थापना, यानी 25 जनवरी 1950 को चिह्नित करने के लिए 2011 से पूरे देश में मनाया जाता है।

इसे हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। यह न केवल युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है बल्कि मूल अधिकार के रूप में वोट देने के अधिकार पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इतिहास

25 जनवरी भारतीय चुनाव आयोग (ECI) का स्थापना दिवस है जो 1950 में अस्तित्व में आया था। युवा मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह दिन पहली बार 2011 में मनाया गया था।

इसमें कोई शक नहीं कि यह मतदान के अधिकार और भारत के लोकतंत्र का जश्न मनाने का दिन है। चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं, विशेषकर योग्य मतदाताओं का नामांकन बढ़ाना है।

पहले मतदाता की पात्रता आयु 21 वर्ष थी लेकिन 1988 में इसे घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। 1998 के 61वें संशोधन विधेयक ने भारत में मतदाता की पात्रता आयु कम कर दी थी।

महत्व

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। प्रत्येक नागरिक को वोट देने का मूल अधिकार है। उन्हें अपने नेता को चुनने का अधिकार है जिसे वे सोचते हैं कि वह देश का नेतृत्व करने, आम लोगों की समस्याओं को हल करने, परिवर्तन लाने आदि में सक्षम है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत की एक महत्वपूर्ण जड़ है क्योंकि इसमें देश का भविष्य निहित है। उस नेता में जिसे हम चुनते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 थीम

वर्ष 2024 एनवीडी की थीम, ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ मतदाताओं को समर्पित है और अपने वोट की शक्ति के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति व्यक्तियों की भावनाओं और आकांक्षाओं को व्यक्त करती है।